Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

China में वित्तीय कंपनी के पूर्व शीर्ष अधिकारी को भ्रष्टाचार मामले में दी गई फांसी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 9, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

बीजिंग, चीन ने मंगलवार को एक सरकारी वित्तीय कंपनी के पूर्व शीर्ष अधिकारी को 1.108 अरब चीनी युआन (लगभग 15.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर) की रिश्वत लेने के जुर्म में फांसी दे दी।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की एक खबर के अनुसार ‘चाइना हुआरोंग इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड’ के पूर्व महाप्रबंधक बाई तियानहुई को रिश्वत लेने के आरोप में दोषी ठहराए जाने के बाद फांसी दे दी गई।

सुप्रीम पीपल्स कोर्ट (एसपीसी) की मंजूरी के बाद, उत्तरी चीन के तियानजिन नगर पालिका की एक अदालत ने तियानहुई को फांसी की सजा सुनाई थी।

फांसी दिये जाने का यह मामला दुर्लभ था, क्योंकि मृत्युदंड की सजा आपराधिक मामलों में दी जाती है जबकि भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल अधिकारियों को अक्सर यह सजा नहीं सुनाई जाती।

मई 2024 में तियानजिन के नंबर 2 ‘इंटरमीडिएट पीपल्स कोर्ट’ के फैसले के अनुसार, बाई को मौत की सजा सुनाई गई थी। साथ ही जीवनभर के लिए उनके राजनीतिक अधिकार छीन लिए गए थे और उनकी सारी निजी संपत्ति जब्त कर ली गई थी।

बाई ने सजा के खिलाफ अपील की, लेकिन फरवरी 2025 में तियानजिन के उच्च न्यायालय ने उनकी अपील खारिज कर दी।

‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार मामले की समीक्षा करते हुए, एसपीसी ने पाया कि बाई ने 2014 और 2018 के बीच परियोजना अधिग्रहण और कॉर्पोरेट वित्तपोषण जैसे मामलों में दूसरों की सहायता करने के लिए अपने विभिन्न पदों का लाभ उठाया था और अवैध रूप से कुल 1.108 अरब चीनी युआन (लगभग 15.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर) की रिश्वत स्वीकार की थी।

एसपीसी ने माना कि बाई द्वारा किए गए अपराध अत्यंत गंभीर थे, क्योंकि रिश्वत की कुल राशि बहुत बड़ी थी और परिस्थितियां विशेष रूप से गंभीर थीं जबकि इन अपराधों का सामाजिक प्रभाव अत्यंत प्रतिकूल रहा है और देश तथा लोगों के हितों को बहुत नुकसान पहुंचा है।

वर्ष 2012 में सत्ता में आने के बाद से चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को अपने शासन का मुख्य मुद्दा बनाया है।

सरकारी मीडिया की खबरों के अनुसार, इस अभियान में दो रक्षा मंत्रियों और कई सैन्य अधिकारियों समेत दस लाख से अधिक पार्टी पदाधिकारियों पर मुकदमा चलाया गया और दंडित किया गया।

Tags: China में वित्तीय कंपनी के पूर्व शीर्ष
Previous Post

एप्पल ने नोएडा में खोला अपना नया स्टोर, भारत में खुदरा विस्तार पर नजर

Next Post

यूरोप का समर्थन जुटाने जेलेंस्की पोप से मिलने रोम पहुंचे, रूस को क्षेत्र सौंपने से किया इनकार

Related Posts

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

September 12, 2026
PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

Saudi Arabia : ड्रोन हमले के बाद सऊदी अरब ने प्रमुख तेल पाइपलाइन बंद की, हूतियों ने द्वीप पर किया कब्जा

September 12, 2026
Next Post

यूरोप का समर्थन जुटाने जेलेंस्की पोप से मिलने रोम पहुंचे, रूस को क्षेत्र सौंपने से किया इनकार

Recent Posts

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 12 और 13 सितंबर को 9वीं KGMU Arthroscopy Conclave 2026 और 9वीं Cadaveric...

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर...

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता,...

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने स्थानीय अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर और उसके आसपास के...

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

ह्यूस्टन, कैलिफोर्निया में अलग-अलग घटनाओं में अपने दो दोस्तों की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक महिला...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group