Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हरिद्वार के ज्वालापुर में बजरंग दल की शोभा यात्रा पर पथराव, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 8, 2025
in देश
0
हरिद्वार के ज्वालापुर में बजरंग दल की शोभा यात्रा पर पथराव, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात

हरिद्वार में बजरंग दल द्वारा रविवार को निकाली जा रही शोभायात्रा पर ज्वालापुर क्षेत्र में अचानक पथराव होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया।

हालांकि, पुलिस और प्रशासन ने जल्द मौके पर पहुंचकर घटना से आक्रोशित हिंदूवादी संगठन को असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर स्थिति को बिगड़ने से संभाला।

बजरंग दल ने शाम को शौर्य यात्रा का आयोजन किया था। हरिद्वार में तीन अलग अलग स्थानों से शुरू हुई यात्रा को ज्वालापुर पहुंचना था लेकिन जैसे ही यात्रा ज्वालापुर के राम चौक के पास पहुंची तभी उस पर पथराव शुरू हो गया।

शोभा यात्रा पर अचानक हुए पथराव से बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होंने जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस बीच, कुछ कार्यकर्ता मौके पर बुलडोजर लेकर भी पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस-प्रशासन की टीम भारी बल के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुट गईं।

उन्होंने हिंदूवादी संगठन को तत्काल कड़ी कारवाई का आश्वासन देते हुए उनसे बुलडोजर वापस ले जाने का आग्रह किया।

बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष अनुज वालिया ने आरोप लगाया कि यात्रा जब राम चौक के पास पहुंची तो कुछ लोगों ने पथराव किया। उन्होंने कहा, ‘‘हरिद्वार में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है और धार्मिक यात्राओं पर खुलेआम हमला होना प्रशासन की विफलता को दिखाता है।’’

वालिया ने कहा कि फिलहाल प्रशासन का सम्मान करते हुए बुलडोजर को वापस ले जाया जा रहा है लेकिन अगर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बुलडोजर को फिर से सड़क पर लाया जाएगा।

पुलिस ने पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि स्थिति नियंत्रण से बाहर न जाए और शांति व्यवस्था पूरी तरह बहाल रहे।

हरिद्वार के शहर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि शोभायात्रा पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है और वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: हरिद्वार के ज्वालापुर में बजरंग दल
Previous Post

मथुरा में मोटरसाइकिल के नाले में गिरने से तीन चचेरे भाइयों की मौत

Next Post

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, तापमान में तेज गिरावट जारी

Related Posts

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू
अंतराष्ट्रीय

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

July 27, 2026
सूर्यवंशी-मयंक का बल्ला गरजा, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
खेल

सूर्यवंशी-मयंक का बल्ला गरजा, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 5-0 से जीती

July 27, 2026
फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
Next Post
उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, तापमान में तेज गिरावट जारी

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, तापमान में तेज गिरावट जारी

Recent Posts

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

हापुड़, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार सुबह हापुड़ ज़िले के पिलखुवा क्षेत्र से एक लाख रुपये...

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में सांप्रदायिक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों समेत...

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

संत कबीरनगर जिले के कुर्थिया गांव में सोमवार सुबह एक बेकाबू ट्रक ने घर के बाहर खाट पर बैठे एक...

सूर्यवंशी-मयंक का बल्ला गरजा, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 5-0 से जीती

सूर्यवंशी-मयंक का बल्ला गरजा, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 5-0 से जीती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

भारत ने 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की परिस्थितियों के अनुरूप खेली गई 81 रन की शानदार पारी और तेज...

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

ग्लास्गो, स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group