Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

फतेहपुर: समाधि स्थल पर पूजा की कोशिश को लेकर पुलिस से झड़प के बाद 20 महिलाओं पर मामला दर्ज

admin by admin
November 6, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

फतेहपुर, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आबूनगर इलाके में एक विवादित मकबरे पर पूजा करने की कोशिश कर रही महिलाओं की पुलिस के साथ झड़प के बाद पुलिस ने 20 महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है साथ ही वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि स्थानीय खुफिया इकाइयों को भी स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि स्थिति अब शांतिपूर्ण है और कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

यह वही स्थल है जहां 11 अगस्त को हिंदू दक्षिणपंथी संगठनों के सदस्यों ने पूजा करने की अनुमति मांगते हुए कथित तौर पर हंगामा किया था। उनका दावा था कि सदियों पुराना यह ढांचा ‘ठाकुरजी’ का मंदिर है और उसमें ‘शिवलिंग’ भी है।

अपर पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे कम से कम 20 महिलाएं दीये और पूजा सामग्री लेकर मांगी समाधि स्थल के पास लगे अवरोधकों के पास पहुंचीं।

अधिकारियों ने बताया कि मांगी समाधि स्थल को लेकर अदालत में मुकदमा चल रहा है और इस कारण पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के वास्ते प्रवेश रोकने के लिए अवरोधक लगा दिए थे।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ महिलाओं ने कथित तौर पर अवरोधक हटाने या उन पर चढ़ने की कोशिश की,जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोका। इस पर महिलाओं और थाना प्रभारी (एसएचओ) तारकेश्वर राय के बीच बहस होने लगी। महिलाओं ने पुलिस पर दुर्व्यवहार करने और उन्हें पूजा करने से रोकने का आरोप लगाया।

विवादित जगह तक पहुंचने में असमर्थ महिलाओं ने बाद में ढांचे के सामने वाली गली से आरती और पूजा की।

एसपी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121(1) (किसी लोक सेवक के कर्तव्य निर्वहन में बाधा डालना या हमला करना), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 352 (गंभीर उकसावे के अलावा अन्य किसी कारण से आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

महिला कांस्टेबल मंजू सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई प्राथमिकी में स्थानीय निवासी पप्पू सिंह चौहान की पत्नी समेत 20 अज्ञात महिलाओं के नाम हैं।

शिकायत में, कांस्टेबल सिंह ने कहा कि वह और अन्य पुलिसकर्मी विवादित मकबरे के पास तैनात थे, शाम करीब छह बजे चौहान की पत्नी के नेतृत्व में महिलाओं के एक समूह ने कथित तौर पर अवरोधक तोड़ने की कोशिश की, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और पुलिस पर झूठे आरोप लगाने की धमकी दी।

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें कथित तौर पर महिलाएं पुलिस से बहस करती और दूर से पूजा करती दिखाई दे रही हैं, हालांकि इन वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

मांगी मकबरे स्थल पर 11 अगस्त से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है, जब हिंदू संगठनों के सदस्यों ने दावा किया था कि यह मूल रूप से ‘ठाकुर जी’ को समर्पित एक मंदिर था और उन्होंने पूजा करने की अनुमति मांगी थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि नवाब अबू समद का मकबरा एक प्राचीन मंदिर को तोड़कर बनाया गया था। अगस्त की घटना के बाद जिला प्रशासन ने परिसर को सील कर दिया था और अवरोधक लगा दिए थे।

पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की ज़िला इकाई के अध्यक्ष मुखलाल पाल ने चेतावनी दी थी कि वह और हिंदू संगठनों के सदस्य उस जगह पर पूजा-अर्चना करेंगे। उन्होंने ढांचे के अंदर मौजूद त्रिशूल और कमल की नक्काशी को इसके हिंदू मूल का होने का प्रमाण बताया था।

अधिकारियों ने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वाली किसी भी गतिविधि को रोकने के लिए सख्त आदेश जारी किए गए हैं।

Tags: फतेहपुर: समाधि स्थल पर पूजा की कोशिश
Previous Post

बाराबंकी में रास्ते के विवाद को लेकर हुई झड़प के बाद दो बहनों ने सामूहिक बलात्कार का लगाया आरोप

Next Post

सट्टेबाजी मामला : ईडी ने पूर्व क्रिकेटर रैना और धवन की 11.4 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कीं

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

मऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी, 25 हज़ार का इनमिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

कासगंज में लापता 23 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या, बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास समरसेबल की छत पर मिला शव

September 24, 2026
Next Post

सट्टेबाजी मामला : ईडी ने पूर्व क्रिकेटर रैना और धवन की 11.4 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कीं

Recent Posts

उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

देहरादून, उत्तराखंड में सामने आए एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा के संबंध में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार...

ओमान के पास MV Cape Dao पर हमला, देवरिया के सूरज यादव की मौत; 27 क्रू को बचाया गया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ओमान के पास भारत आ रहे वाणिज्यिक जहाज MV Cape Dao पर बुधवार को हुए हमले में उत्तर प्रदेश के...

नेपाल में लैंडिंग के दौरान सीता एयर के विमान का पिछला पहिया निकला, बड़ा हादसा टला…

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

काठमांडू, नेपाल में 16 लोगों को लेकर जा रहा एक निजी एयरलाइन का विमान बृहस्पतिवार को एक हवाई अड्डे पर...

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

मेरठ में एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में जांच के दौरान 4 लाख 63 हजार 650 रुपये मूल्य के 1,323...

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

हिंदू धर्म में पितृपक्ष को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, तर्पण और श्राद्ध कर्म का विशेष समय माना जाता है। इस...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group