Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सीएम योगी ने बहराइच के भेड़िया प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण; भेड़िये को गोली मारने के निर्देश

admin by admin
September 28, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बहराइच, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बहराइच के भेड़िया प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद कहा कि भेड़िया पकड़ा जाए तो ठीक, वरना गोली मार दीजिए।

योगी आदित्यनाथ शनिवार को बहराइच दौरे पर पहुंचे। उन्होंने हवाई सर्वेक्षण किया, फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष से पीड़ित ग्रामीणों के साथ ग्रामसभा मंझारा, तौकली, कैसरगंज में संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद हर पीड़ित से मुलाकात की और उनका दर्द जाना। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के बीच फल एवं राहत सामग्री वितरित की और बच्चों को चॉकलेट भी दिया। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि सरकार आपकी हर पी़ड़ा और कष्ट में साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ कोशिश की जाए कि भेड़िया पकड़ा जाए। यदि वह पकड़ लिया जाता है तो ठीक, वरना वन विभाग की टीम शूटर बुलाकर उसे मारने की कार्रवाई करे। उससे लोगों को मुक्ति मिलनी चाहिए।  मुख्यमंत्री ने पीड़ितों से कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार आपकी पीड़ा-कष्ट में सदैव खड़ी है।

उन्होंने प्रशासन से कहा कि घायलों के उपचार की व्यवस्था करें। साथ ही सांसद, विधायक के माध्यम से इनके परिवारों को तत्काल 50-50 हजार रुपये उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि पिछली बार महसी क्षेत्र इसके आतंक से त्रस्त था, उस समय वहां से छह भेड़ियों को पकड़कर चिड़ियाघर में भेजा गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आतंक इस बार कैसरगंज में दिख रहा है, यहां के लोगों को भी जल्द इससे राहत मिलेगी।

योगी आदित्यनाथ ने पीड़ितों से मुलाकात के उपरांत कहा कि घाघरा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में बरसात में अक्सर बहराइच में भेड़िया, लकड़बग्घा जैसे वन्यजीवों से सावधान होना पड़ता है, खासकर जब नदी का जलस्तर ऊपर होता है और इन वन्यजीवों की मांद में पानी घुस जाता है तो वे बाहर निकलकर मानव बस्ती की तरफ आते हैं और छोटे बच्चों एवं कमजोर लोगों पर हमला करने का दुस्साहस करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने मानववन्य जीव संघर्ष को आपदा की श्रेणी में रखकर पीड़ितों परिवारों को सहायता के दायरे में लाया है।

उनका कहना है कि परिवार का सदस्य खोने वाले परिजनों को सरकार की तरफ से पांच लाख रुपये की सहायता दी जाती है। वन्यजीवों से बचाव के लिए प्रभावी कदम भी उठाए जाते हैं। घायलों का उपचार एवं आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

मुख्यमंत्री के अनुसार यहां पिछले कुछ दिनों से यह आतंक देखने को मिला है। घाघरा का जलस्तर बढ़ने पर नौ एवं 10 सितंबर की रात्रि से इस क्षेत्र में भय-दहशत का माहौल है। सरकार ने पूरे क्षेत्र में 21 कार्यबल गठित किया है। इसमें ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, सफाई कर्मचारी, ग्राम पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी व ग्राम चौकीदार आदि शामिल हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कार्यबल गांवों में जनजागरण के साथ-साथ वन्य जीवों से बचाव के बारे में आवश्यक उपाय कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मृत बच्चों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता दी गई है। उन्होंने प्रशासन से कहा कि जिनके पास पक्का मकान नहीं है, उन्हें मकान दें। जिन मकानों में दरवाजा नहीं है, वहां सरकार की ओर से दरवाजा लगवाने की व्यवस्था कराएं। जिन घरों में शौचालय नहीं बन पाया है, वहां तत्काल उसका निर्माण करें।

Tags: योगी ने बहराइच के भेड़िया प्रभावित
Previous Post

उच्च न्यायालय ने ‘लार’ के इस्तेमाल से दागदार फाइलों को स्वीकार न करने के निर्देश

Next Post

लखीमपुर खीरी में रोडवेज बस और वैन की टक्कर में पांच लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

September 14, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Balrampur: 59.59 लाख का गेहूं गायब; प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार

September 13, 2026
Next Post

लखीमपुर खीरी में रोडवेज बस और वैन की टक्कर में पांच लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

Recent Posts

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से चार महीने पहले 14 वर्ष की एक लड़की को...

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन...

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत हो...

sanketik photo

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

महराजगंज जिले में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group