शाहजहांपुर जिले में शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना में किशोर भाई-बहन की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर गए और मशीन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुंदन कक्षा 11वीं और नमामि कक्षा 10वीं की छात्रा थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
द्विवेदी ने बताया कि ‘हार्वेस्टर’ को जब्त कर लिया गया है और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।


