Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गाजियाबाद में नोट बदलने और साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

admin by admin
September 13, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने नोट बदलने के नाम पर अधिक रुपये देने का झांसा देने और साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों के पास से 25.60 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शुभम राज उर्फ ​​बाबा, प्रदीप कुमार, धीरज मिश्रा, सोनू कुमार, अमरजीत कुमार और अनुराग के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी बृहस्पतिवार देर रात गाजियाबाद के कवि नगर थानाक्षेत्र के गौर सिद्धार्थम सोसाइटी स्थित एक फ्लैट से हुई।

एसटीएफ ने एक बयान में बताया कि गिरोह के पास से नोट गिनने की एक मशीन, आठ मोबाइल फोन, एक तमंचा, तीन कारतूस, नकली आधार कार्ड और एक टाटा सफारी एसयूवी भी जब्त की गई है।

एसटीएफ ने बताया कि यह गिरोह बड़े नोटों के बदले ज्यादा पैसे देने का लालच देकर लोगों को गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किराए पर लिए गए फ्लैटों में बुलाता था।

एसटीएफ के मुताबिक, पीड़ित जब पैसे लेकर आते तो आरोपी उन्हें ठगने के लिए नोटों के आधे असली बंडलों का इस्तेमाल करते थे, जिनमें सिर्फ ऊपरी परत असली होती थी और बाकी कागजों से भरी होती थी।

एसटीएफ ने बताया कि गिरोह ने साइबर धोखाधड़ी के कथित लेन-देन के लिए बैंक खाते भी उपलब्ध कराए थे, जिनमें लोन ऐप और गेमिंग ऐप से जुड़े खाते भी शामिल हैं।

एसटीएफ के मुताबिक, इनसे जुड़े लगभग 100 बैंक खातों का विवरण बरामद किया गया है। एसटीएफ ने बताया कि 1.09 करोड़ रुपये से अधिक की 25 से अधिक साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें मिली हैं, जो इस गिरोह से जुड़ी हैं।

बयान के मुताबिक, पूछताछ के दौरान, मुख्य आरोपी शुभम राज ने पुलिस को बताया कि उसने 2023 में दिल्ली में अपना गिरोह बनाने से पहले बिहार के एक अन्य धोखेबाज से यह चाल सीखी थी।

अधिकारियों ने बताया कि शुभम राज ने यह भी खुलासा किया कि कुछ बैंक कर्मचारियों ने आर्थिक लाभ के बदले धोखाधड़ी वाले लेनदेन के लिए कथित तौर पर खाते उपलब्ध कराकर उसकी मदद की थी।

एसटीएफ ने बताया कि कवि नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

Tags: गाजियाबाद में नोट बदलने और साइबर धोखाधड़ी
Previous Post

बलरामपुर: देह व्यापार में शामिल चार युवतियों समेत आठ आरोपी गिरफ्तार

Next Post

पीलीभीत में अस्पताल से मृत शिशु का शव लेकर भागा आवारा कुत्ता

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एप्पल कम्पनी के क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक की हत्या के मामले में एक कॉन्स्टेबल दोषी करार, दूसरा बरी

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

पति के लोन के लिए पत्नी की FD से काटे 19.90 लाख, हाईकोर्ट ने SBI को लगाई फटकार; ब्याज समेत रकम लौटाने का आदेश

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

चंदौली में परिजन से लेनदेन के विवाद में नाबालिग छात्रा को बंधक बनाया, पुलिस ने कराया मुक्त

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

September 17, 2026
Next Post

पीलीभीत में अस्पताल से मृत शिशु का शव लेकर भागा आवारा कुत्ता

Recent Posts

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

नई दिल्ली, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय...

अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट ने सुरक्षित किया इजेक्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के मिशिगन राज्य में गुरुवार को नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान टेक्सास एयर नेशनल गार्ड का एफ-16 लड़ाकू...

UPI शुल्क पर मायावती का सरकार पर हमला, बोलीं- आखिरकार आम जनता की ही जेब पर पड़ेगा असर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यूपीआई लेनदेन पर लागू होने...

एप्पल कम्पनी के क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक की हत्या के मामले में एक कॉन्स्टेबल दोषी करार, दूसरा बरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, लखनऊ की एक स्थानीय अदालत ने 2018 में एप्पल कंपनी के क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक की हत्या के मामले में...

पति के लोन के लिए पत्नी की FD से काटे 19.90 लाख, हाईकोर्ट ने SBI को लगाई फटकार; ब्याज समेत रकम लौटाने का आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, पति के पुराने कर्ज की वसूली के लिए पत्नी की सावधि जमा (FD) से करीब 19.90 लाख रुपये काटना...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group