Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वाराणसी पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम, बृहस्पतिवार को मोदी के साथ होगी वार्ता

admin by admin
September 11, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

वाराणसी, मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम अपने तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम वाराणसी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने उनकी अगवानी की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे के दौरान मॉरीशस के अपने समकक्ष नवीन रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा “ मॉरीशस हमारे संस्कृति और दिल के अत्यंत करीब है। वहां के प्रधानमंत्री के वाराणसी आने से दोनों देशों के रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे।”

दयालु ने कहा कि मॉरीशस के भारतवंशी आज भी खुद को धर्म और अध्यात्म से जोड़े हुए हैं तथा मॉरीशस के लोगों ने यहां से गंगा जल ले जा कर वहां गंगा तालाब बनाया है।

उन्होंने कहा कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम के दादा गिरमिटिया मजदूर के रूप में मॉरीशस गए थे और आज उनके वंशज देश के प्रधानमंत्री हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हवाई अड्डे से होटल ताज तक मॉरीशस के प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया। मॉरीशस के प्रधानमंत्री का यह तीन दिवसीय दौरा है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अपने एक दिवसीय दौरे पर 11 सितंबर को वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेंगे और इसके बाद रामगुलाम देर शाम गंगा आरती में भी शामिल होंगे।

सिंह ने बताया कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री 12 सितंबर की सुबह श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करके वाराणसी से रवाना होंगे।

भाजपा की महानगर इकाई के अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए काशी की जनता और कार्यकर्ता तैयार हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन से ताज होटल तक स्वागत के लिए छह स्थल निर्धारित किए गए हैं और इन जगहों पर पार्टी कार्यकर्ता गुलाब की पंखुड़ियों, बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़ा और शंख ध्वनि से प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। साथ ही जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

प्रशासन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की मेजबानी करेंगे और इस ऐतिहासिक शहर में दोनों नेताओं के बीच होने वाली बैठक स्थायी सभ्यतागत संबंध, आध्यात्मिक जुड़ाव और दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे बंधनों को रेखांकित करती हैं।

बयान के मुताबिक, द्विपक्षीय चर्चा के दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे जिसमें विकास साझेदारी और क्षमता निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इसमें कहा गया है कि वे स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे के साथ-साथ अक्षय ऊर्जा और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी चर्चा करेंगे।

यह यात्रा मार्च 2025 में प्रधानमंत्री मोदी की मॉरीशस की राजकीय यात्रा से उत्पन्न सकारात्मक माहौल पर आधारित है जिस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को ‘संवर्धित रणनीतिक साझेदारी’ तक बढ़ाया था।

बयान के अनुसार वाराणसी में होने वाली यह बैठक पारस्परिक समृद्धि, सतत विकास और सुरक्षित एवं समावेशी भविष्य की दिशा में भारत और मॉरीशस की साझा यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी

Tags: वाराणसी पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम
Previous Post

Asia Cup: आज बांग्लादेश की नजरें हांगकांग के खिलाफ मजबूत शुरूआत पर

Next Post

लखनऊ में प्रॉपर्टी एजेंट की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

देश

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

September 17, 2026
देश

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

September 17, 2026
अंतराष्ट्रीय

OpenAI ने AI के 6 चौंकाने वाले मामले किए उजागर, मॉडल ने छिपाई गलतियां और बिना अनुमति इंटरनेट पर डाली फाइलें

September 17, 2026
Next Post

लखनऊ में प्रॉपर्टी एजेंट की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुंबई, टाटा संस के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पांच साल के...

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

नयी दिल्ली, बड़े मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाए जाने के बीच खुदरा एवं...

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त न चुकाने पर एक युवक को अगवा करके चार दिनों तक बंधक बनाने, उससे...

PublicNews360 पर खबर प्रकाशित होने के बाद रामनरेश मिष्ठान भंडार पर छापा, रसमलाई में कीड़े, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

by Atul Narain Srivastava
September 17, 2026
0

अयोध्या, भेलसर चौराहा स्थित चर्चित रामनरेश मिष्ठान भंडार में परोसी गई रसमलाई में कथित तौर पर बिलबिलाते कीड़े मिलने का मामला...

OpenAI ने AI के 6 चौंकाने वाले मामले किए उजागर, मॉडल ने छिपाई गलतियां और बिना अनुमति इंटरनेट पर डाली फाइलें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाशिंगटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच OpenAI ने अपने मॉडलों के अप्रत्याशित और चिंताजनक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group