Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बलिया: प्रधानाध्यापक और दो महिला शिक्षक सस्पेंड; बच्चों को न पढ़ाने का आरोप

admin by admin
September 9, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बलिया जिले में बेरूआरवारी के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और दो शिक्षिकाओं को सोमवार को बच्चों को विद्यालय से मार कर भगा देने और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में निलम्बित कर दिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि बेरूआरवारी के खंड शिक्षा अधिकारी ने पिछली जुलाई को प्रस्तुत की गई अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है कि शिक्षा क्षेत्र बेरूआरवारी के प्राथमिक विद्यालय मैरीटार की सहायक अध्यापक अनीता यादव व सुनीता सिंह अध्यापक उपस्थिति पंजिका पर व्हाइटनर लगाकर अपना हस्ताक्षर बना देती हैं और बच्चों को पढ़ाने के बजाय प्रधानाध्यापक कार्यालय में बैठकर मोबाइल चलाती हैं।

सिंह ने बताया कि ऐसी शिकायतें मिल रही थी अनीता यादव और सुनीता सिंह बच्चों को अक्सर मारपीट कर स्कूल से भगा देती हैं जबकि प्रधानाध्यापक ओंकार नाथ सिंह विद्यालय में बाहरी व्यक्तियों को बुलाते हैं और उनके फ्रिज में मादक पदार्थ रखा जाता है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सिंह के मुताबिक इसकी जांच के लिए नगरा और बांसडीह के खंड शिक्षा अधिकारियों की एक समिति गठित की गई। समिति ने पिछली 22 जुलाई को अपनी रिपोर्ट पेश की जिसमें कहा गया कि प्रधानाध्यापक ओंकार नाथ सिंह और शिक्षिकाओं अनीता यादव और सुनीता सिंह शिक्षण कार्य नहीं करने के लिए स्पष्ट रूप से दोषी हैं तथा तीनों ने कर्तव्य एवं दायित्व के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरती है। इसके बाद सोमवार को तीनों को निलम्बित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि निलम्बित शिक्षिका अनीता यादव को प्राथमिक विद्यालय करमपुर से और सुनीता सिंह को प्राथमिक विद्यालय जानपुर से संबद्ध किया गया है। वहीं, प्रधानाध्यापक ओंकार नाथ सिंह को प्राथमिक विद्यालय आस चौरा से संबद्ध किया गया है।

सिंह ने बताया कि इस मामले की अनुशासनिक जांच के लिए रसड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी पवन सिंह और मुरली छपरा के खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच समिति को तथ्यपरक रिपोर्ट 15 दिनों में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

Tags: बलिया: प्रधानाध्यापक और
Previous Post

एक व्यक्ति के नाम पर छह जगह नौकरी, मुख्यमंत्री के मुद्दा उठाने के बाद लखनऊ में प्राथमिकी दर्ज

Next Post

नेपाल में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, दुकानें बंद, सड़कें वीरान

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में काली मिर्च का मिलावटखोर खेल, मैदा-गोंद और तेल से तैयार हो रही थी चमकदार काली मिर्च

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

कन्नौज में घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

भदोही के सुरियावां रेलवे स्टेशन पर महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी, दोनों की पहचान नहीं

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

एप्पल कम्पनी के क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक की हत्या के मामले में एक कॉन्स्टेबल दोषी करार, दूसरा बरी

September 18, 2026
Next Post

नेपाल में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, दुकानें बंद, सड़कें वीरान

Recent Posts

गाजियाबाद में काली मिर्च का मिलावटखोर खेल, मैदा-गोंद और तेल से तैयार हो रही थी चमकदार काली मिर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में काली मिर्च में मिलावट का बड़ा मामला...

कन्नौज में घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक बुजुर्ग की सोते समय कथित तौर पर धारदार हथियार...

भदोही के सुरियावां रेलवे स्टेशन पर महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी, दोनों की पहचान नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

भदोही जिले में सुरियावां रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात एक महिला और पुरुष के शव मिलने से हड़कंप मच गया।...

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

नई दिल्ली, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय...

अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट ने सुरक्षित किया इजेक्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के मिशिगन राज्य में गुरुवार को नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान टेक्सास एयर नेशनल गार्ड का एफ-16 लड़ाकू...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group