रूस ने शनिवार रात को यूक्रेन पर 805 ड्रोन और अन्य हवाई हथियारों से हमला किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यूक्रेन की वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इहनाट ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से रविवार को रूस द्वारा किये सबसे बड़े ड्रोन हमले की पुष्टि की।
रूस ने विभिन्न प्रकार की 13 मिसाइलें भी दागीं। वायु सेना के एक बयान के अनुसार, यूक्रेन ने 747 ड्रोन और चार मिसाइलों को मार गिराया।
यूक्रेन में 37 जगहों पर नौ मिसाइल हमले और 56 ड्रोन हमले हुए। अधिकारियों के मुताबिक, मार गिराए गए ड्रोन और मिसाइलों का मलबा आठ जगहों पर गिरा।
Today, russia carried out the largest attack on Ukraine with drones and missiles: over 800 drones, 4 ballistic missiles, and 9 cruise missiles.
As always, the targets of russian terrorists were civilian infrastructure and residential buildings. There are killed and injured,… pic.twitter.com/zp08sMSW6l— Denys Shmyhal (@Denys_Shmyhal) September 7, 2025


