Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय: आंगनबाड़ी केंद्रो पर सूखा पोषाहार की जगह गर्म पका भोजन वितरित करे सरकार

admin by admin
August 2, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से छह वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को दिये जाने वाले सूखा पोषाहार की जगह गर्म पका हुआ भोजन वितरित करने को कहा।

न्यायालय ने कहा कि समेकित बाल विकास योजना (आईसीडीएस) पिछले पचास वर्षों से जारी है और सरकार को इसे सही मायनों में लागू करना चाहिए ताकि बच्चों को कुपोषण की समस्या का सामना न करना पड़े।

न्यायमूर्ति ए.आर. मसूदी और न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की पीठ ने शिप्रा देवी और एक अन्य याचिकाकर्ता द्वारा दायर अलग-अलग जनहित याचिकाओं का निपटारा करते हुए यह फैसला सुनाया।

पीठ ने 29 जुलाई को जनहित याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे शुक्रवार को सुनाया गया।

लखीमपुर निवासी शिप्रा देवी द्वारा दायर इस याचिका में कहा गया कि यह योजना पिछले पचास वर्ष से जारी है, जिसके तहत केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार वितरित किया जाता है।

याचिका में कहा गया कि नियमों के तहत गरम पका हुआ भोजन वितरित किया जाता था लेकिन राज्य सरकार ने अब स्थानीय स्तर पर स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सूखा पोषाहार वितरित करने का निर्णय लिया है, जिस पर रोक लगाई जानी चाहिए।

केंद्र और राज्य सरकार ने इन याचिकाओं का विरोध करते हुए कहा कि पहले गरम पका हुआ भोजन वितरित करने की व्यवस्था थी, जिसके लिए कंपनियों से आपूर्ति ली जाती थी लेकिन सरकार के नए निर्णय से यह कार्य स्थानीय स्तर पर स्वयं सहायता समूहों से लिया जाएगा, जिससे छह वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को स्थानीय स्तर पर आंगनवाड़ी केंद्रों में बेहतर पोषण मिल सकेगा।

सरकार की तरफ से यह भी कहा गया कि जनहित याचिकाएं विचारणीय नहीं हैं और इन्हें प्रभावित कंपनियों द्वारा छद्म तरीके से दायर करवाया गया है।

अदालत को बताया गया कि सरकार के नीतिगत मामलों में हस्तक्षेप तभी किया जा सकता है जब वह किसी संवैधानिक प्रावधान का उल्लंघन करता हो लेकिन इस मामले में स्थानीय स्तर पर स्वयं सहायता समूहों को काम देकर किसी संवैधानिक प्रावधान का उल्लंघन नहीं किया गया।

न्यायालय ने जनहित याचिकाओं का निपटारा करते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह पोषण आहार केवल गर्म पके भोजन और घर ले जाने वाले भोजन के रूप में ही वितरित करे।

पीठ ने फैसले में कहा, “स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता देना और महिलाओं को सशक्त बनाना एक स्वागत योग्य कदम है लेकिन यह सशक्तिकरण वास्तविक रूप से ग्राम पंचायतों की भागीदारी से होना चाहिए और स्वयं सहायता समूहों को ऐसी किसी भी कमी से ग्रस्त नहीं माना जाना चाहिए जिससे उनके पक्ष में संबंधित नियमों और विनियमों में निहित वैधानिक आदेशों व प्रावधानों का उल्लंघन उचित ठहराया जा सके।

Tags: इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Previous Post

बागपत में ढाबे में रोटियों पर थूकने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Next Post

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

September 14, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Balrampur: 59.59 लाख का गेहूं गायब; प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार

September 13, 2026
Next Post

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

Recent Posts

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से चार महीने पहले 14 वर्ष की एक लड़की को...

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन...

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत हो...

sanketik photo

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

महराजगंज जिले में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group