नई दिल्ली, केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने वरिष्ठ स्तर के पदों (डीजी/डीजी समकक्ष) के लिए 35 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के पैनल को मंजूरी दे दी है।
इस सूची में बिहार, गुजरात, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, एजीएमयूटी, पंजाब आदि जैसे विभिन्न संवर्गों के 1993 और 1994 बैच के अधिकारी शामिल हैं।



