Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गांधीनगर में बुजुर्ग को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 19 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, सूरत का कारोबारी गिरफ्तार

admin by admin
July 29, 2025
in देश, व्यापार जगत
0

गांधीनगर के एक वरिष्ठ नागरिक को ‘डिजिटल अरेस्ट’ की धमकी देकर तीन महीनों में 19.24 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। यह राशि 30 अलग-अलग खातों में जमा करवाई गई।

गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक, सीआईडी (अपराध) धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले में सूरत के 30 वर्षीय एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है, जिसके बैंक खाते में ठगी की गई एक करोड़ रुपये की रकम स्थानांतरित की गई थी।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित (उम्र का खुलासा नहीं किया गया है) के साथ यह धोखाधड़ी मार्च महीने में शुरू हुई और यह करीब तीन महीने तक जारी रही। उसने बताया कि इस दौरान बुजुर्ग को ‘डिजिटल गिरफ्तारी’की धमकी दी गई।

साइबर ठग ‘डिजिटल अरेस्ट’ में धन शोधन, आयकर जैसे मामलों में कानून तोड़ने का झूठा आरोप लगा कर, वीडियो और ऑडियो कॉल कानून प्रवर्तन एजेंसी का अधिकारी बन धोखाधड़ी करते हैं।

शर्मा ने बताया, ‘‘एक वरिष्ठ नागरिक साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गये। साइबर जालसाजों ने मार्च में उन्हें फ़ोन किया और बताया कि उनका मोबाइल नंबर उनके डेटा में है और मोबाइल फोन के जरिए कुछ गलत बातें फैलाई जा रही हैं।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि साइबर जालसाजों ने उन्हें जल्द ही ‘गिरफ़्तार’ करने की धमकी दी और कार्रवाई से बचने के लिए उनसे लगभग तीन महीने तक किश्तों में 19.24 करोड़ रुपये का भुगतान करने का दबाव बनाया।

उन्होंने बताया कि बुजुर्ग से ठगी की गई राशि 30 से ज़्यादा बैंक खातों में जमा कराई गई।

शर्मा ने बताया कि पुलिस खाता धारकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है, साथ ही उन लोगों की भी पहचान करने का प्रयास कर रही है जिन्होंने फोन कर धमकी दी थी।

सीआईडी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि व्यवसायी लालजी बलदानिया (30) नामक व्यक्ति को सूरत से गिरफ्तार किया गया है। वह 30 से अधिक बैंक खातों में से एक का धारक है, जिसमें ‘डिजिटल अरेस्ट’ की धमकी देकर बुजुर्ग से राशि हस्तांतरित कराई गई थी।

विज्ञप्ति के मुताबिक बलदानिया के बैंक खाते का इस्तेमाल ठगी में की गई और एक करोड़ रुपये की रकम हस्तांतरित खाते में कराई गई।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के नोएडा में साइबर ठगों से मिला था और उसने वरिष्ठ नागरिक से वसूली गई राशि को हस्तांतरित करने के लिए मुरलीधर मैन्युफैक्चरिंग के नाम से पंजीकृत अपने बैंक खाते का इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी।

Tags: गांधीनगर में बुजुर्ग को ‘डिजिटल अरेस्ट
Previous Post

अयोध्या देवकाली निवासी सर्वेश पाठक निर्विरोध बने साउथ एशिया चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष

Next Post

मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज के अभाव में घायल युवक की मौत, दो डॉक्टर निलंबित

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

September 17, 2026
देश

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

September 17, 2026
देश

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

September 17, 2026
देश

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

September 17, 2026
Next Post

मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज के अभाव में घायल युवक की मौत, दो डॉक्टर निलंबित

Recent Posts

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

बीजिंग, चीन ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर शुल्क लगाने संबंधी अमेरिकी क्षेत्राधिकार को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार...

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

पटना उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की एक पुस्तक में कथित तौर पर ‘‘गलत, अश्लील...

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुंबई, टाटा संस के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पांच साल के...

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

नयी दिल्ली, बड़े मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाए जाने के बीच खुदरा एवं...

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त न चुकाने पर एक युवक को अगवा करके चार दिनों तक बंधक बनाने, उससे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group