Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कांग्रेस की ‘चाल’ और जाल में फंस गए धनखड़! इस्तीफे की असली वजह? जाने

धनखड़ ने दोहरी महाभियोग प्रक्रिया में दिलचस्पी ली, तो सरकार अलर्ट हो गई।

admin by admin
July 23, 2025
in देश, राजनीति
0

वर्तमान समय में राजनीति ऐसा खेल हो चुका है कि देश में संकट के समय भी मौका तलाशने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ जाती। एक के लिए संकट का समय दूसरे के लिए अवसर का वक्त बन जाता है।यह बात हम इसलिए कह रहे हैं क्यों कि जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे से ऐसा ही एक मौका विपक्ष को हाथ लगा है।

कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों को इस घटनाक्रम के बाद केंद्र सरकार पर हमला करने का मौका मिलेगा। विपक्ष अब जगदीप धनखड़ को ‘संविधान के रक्षक’ के तौर पर पेश करने लगा है,

याद दिला दे कि यह वही विपक्ष है जो कि कुछ समय पहले तक धनखड़ को ‘सरकार की कठपुतली’ कहता था।

पूरे मामले में दफ़्न हैं कई राज

कांग्रेस के साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और समाजवादी पार्टी ने उनके एकाएक इस्तीफे पर सवाल उठा रहे हैं। अब अटकलें यह भी है कि कहीं उन्हें मजबूरन इस्तीफा तो नहीं देना पड़ा? सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले में कई राज दफ़्न हैं, जो धीरे-धीरे उजागर हो सकते हैं।

सूत्र बताते हैं कि मंगलवार को दिल्ली में विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ की बैठक हुई, लेकिन इसमें ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने भाग नहीं लिया, इसके बावजूद कि उनके सांसद दिल्ली में ही मौजूद थे। इसका बड़ा कारण जगदीप धनखड़ के प्रति तृणमूल की पुरानी नाराज़गी बताई जा रही है।

कहा जा रहा है कि टीएमसी जगदीप धनखड़ के खिलाफ ही महाभियोग लाने को तैयार थी, लेकिन दो कांग्रेस सांसदों के दस्तखत दोहराव की वजह से प्रस्ताव ही खारिज हो गया था। तृणमूल सूत्रों के दावे के अनुसार यह सब जानबूझकर किया गया, ताकि धनखड़ को महाभियोग से बचाया जा सके। टीएमसी इस बात से खासा नाराज़ है और अब उसका कांग्रेस विश्वास नहीं रहा।

कांग्रेस लाना चाहती थी दो महाभियोग प्रस्ताव

बड़ी खबर यह भी है कि कांग्रेस दो महाभियोग प्रस्ताव लाना चाहती थी। पहला जस्टिस वर्मा के खिलाफ और दूसरा जस्टिस यादव के खिलाफ। यह भी कहा जा रहा है कि जगदीप धनखड़ ने पार्टी नेताओं को भरोसा दिलाया था कि वे इस पर गौर करेंगे, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया था।

सूत्रों के अनुसार, सरकार को खड़गे और केजरीवाल की मुलाकातों से कोई बहुत चिंता नहीं थी, लेकिन जब धनखड़ ने दोहरी महाभियोग प्रक्रिया में दिलचस्पी ली, तो सरकार अलर्ट हो गई।

दरअसल, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की योजना लोकसभा और राज्यसभा दोनों में एक साथ मतदान कराने की थी। जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई के तौर पर पेश किया जाना था, जिसका क्रेडिट विपक्ष को सरकार बिल्कुल नहीं देना चाह रही थी।

जबकि कांग्रेस, आरजेडी, एसपी और टीएमसी इस मुद्दे पर एकजुट दिखाई दे रहा है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस अभी भी कांग्रेस से नाराज़ है। टीएमसी का मानना है कि कांग्रेस ने जानबूझकर महाभियोग प्रस्ताव को फेल करने की रणनीति बनाई और उस व्यक्ति के साथ खड़ी हो गई जिसे वह सालों से ‘सरकारी आदमी’ कहती रही है।

धनखड़ के इस्तीफे पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश, प्रियंका चतुर्वेदी और तेजस्वी यादव जैसे विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। विपक्ष का मानना है कि धनखड़ सरकार के मुकाबले ‘छोटे दुश्मन’ हैं। असली निशाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

कांग्रेस का मक़सद यह साबित करना है कि बीजेपी अपने भीतर किसी तरह की असहमति बर्दाश्त नहीं करती। पार्टी पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का उदाहरण देकर इसे साबित करने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस की रणनीति स्पष्ट है। कांग्रेस चाहती है कि अगर धनखड़ अब सरकार के खिलाफ कुछ बोलते हैं, तो विपक्ष को एक बड़ा हथियार मिल जाएगा। हालांकि, सूत्रों के अनुसार सरकार भी इस चाल को समझ चुकी है और उसने इसका जवाब देने को पूरी तरह से तैयार है।

Dr.Anil Shukla

Tags: कांग्रेस की ‘चाल’ और जाल में फंस गए धनखड़! इस्तीफे की असली वजह? जाने
Previous Post

Lucknow: असुरक्षित स्कूल वाहनों के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान; 913 वाहन जब्त

Next Post

गोरखपुर में प्रशिक्षु महिला आरक्षियों के विरोध के बाद दो अधिकारी निलंबित

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

September 17, 2026
देश

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

September 17, 2026
देश

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

September 17, 2026
देश

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

September 17, 2026
Next Post

गोरखपुर में प्रशिक्षु महिला आरक्षियों के विरोध के बाद दो अधिकारी निलंबित

Recent Posts

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

बीजिंग, चीन ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर शुल्क लगाने संबंधी अमेरिकी क्षेत्राधिकार को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार...

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

पटना उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की एक पुस्तक में कथित तौर पर ‘‘गलत, अश्लील...

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुंबई, टाटा संस के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पांच साल के...

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

नयी दिल्ली, बड़े मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाए जाने के बीच खुदरा एवं...

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त न चुकाने पर एक युवक को अगवा करके चार दिनों तक बंधक बनाने, उससे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group