Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भुला दिये गए नायकों का NCERT पुस्तक में उल्लेख; मुगलों के अत्याचार के खिलाफ सिख गुरुओं के संघर्ष

admin by admin
July 19, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की आठवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में प्रतिरोध और जीवटता की कहानियां, जैसे कि मराठों का उदय, ताराबाई और अहिल्याबाई होलकर जैसी महिलाओं का योगदान, मुगलों के अत्याचार की सिख गुरुओं द्वारा अवज्ञा और आदिवासी विद्रोह को प्रमुखता से जगह दी गई है।

इस सप्ताह प्रकाशित पुस्तक, ‘‘एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड’’, एनसीईआरटी के नये पाठ्यक्रम की पहली पुस्तक भी है जो छात्रों को दिल्ली सल्तनत, मुगलों, मराठों और औपनिवेशिक काल से परिचित कराती है।

पुस्तक में रानी दुर्गावती, रानी अबक्का और त्रावणकोर के मार्तंड वर्मा जैसे भुला दिये गए नायकों को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। साथ ही, भारत की सांस्कृतिक ज्ञान परंपराओं और इसकी समृद्ध कौशल विरासत की खोज करने वाले अध्याय भी हैं।

पुस्तक के आरंभ में ‘‘इतिहास के कुछ अंधकारमय कालखंडों पर टिप्पणी शीर्षक वाला एक खंड है, जिसमें एनसीईआरटी संवेदनशील और हिंसक घटनाओं, मुख्यतः युद्ध और रक्तपात, को शामिल करने के लिए संदर्भ प्रस्तुत करता है।

यह छात्रों से ‘‘क्रूर हिंसा, अपमानजनक कुशासन या सत्ता की अनुचित महत्वाकांक्षाओं के ऐतिहासिक मूल’’ को निष्पक्षता से समझने का आग्रह करता है और कहता है, ‘‘अतीत की घटनाओं के लिए वर्तमान में किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।’

नयी पुस्तक में, 13वीं से 17वीं शताब्दी तक के भारतीय इतिहास को शामिल करने वाला अध्याय – ‘‘भारत के राजनीतिक मानचित्र का पुनर्निर्माण’’ – दिल्ली सल्तनत के उत्थान और पतन और उसके प्रतिरोध, विजयनगर साम्राज्य, मुगलों और उनके प्रतिरोध, और सिखों के उदय पर प्रकाश डालता है।

बाबर को एक ‘‘क्रूर और निर्दयी विजेता, जिसने शहरों की पूरी आबादी का कत्लेआम किया’’ और औरंगज़ेब को एक सैन्य शासक, जिसने मंदिरों और गुरुद्वारों को नष्ट किया, बताते हुए एनसीईआरटी की नयी पाठ्यपुस्तक मुगल काल के दौरान ‘‘धार्मिक असहिष्णुता के कई उदाहरणों’’ की ओर इशारा करती है।

पुस्तक, जहां एक ओर अकबर के शासनकाल को विभिन्न धर्मों के प्रति ‘‘क्रूरता और सहिष्णुता का मिश्रण’’ बताती है, वहीं दूसरी ओर इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि ‘‘प्रशासन के उच्च स्तरों पर गैर-मुसलमानों को अल्पसंख्यक रखा गया था।’’

चित्तौड़गढ़ की घेराबंदी के बाद, अकबर को ‘‘लगभग 30,000 लोगों के नरसंहार का आदेश’’ देने वाला बताया गया है।

पुस्तक में, मराठों को न केवल छत्रपति शिवाजी महाराज के अधीन उनकी सैन्य शक्ति के लिए, बल्कि उनके समुद्री वर्चस्व और शासन के नवाचारों के लिए भी वर्णित किया गया है।

Tags: भुला दिये गए नायकों का
Previous Post

वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में संचालित ‘सेक्स रैकेट’ का भंडाफोड़, पांच लोग गिरफ्तार

Next Post

मुजफ्फरनगर में आरएएफ कर्मियों की बस डिवाइडर से टकराई, 12 महिला जवान घायल

Related Posts

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार
क्राइम

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

August 3, 2026
अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

August 3, 2026
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी
खेल

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

August 3, 2026
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

August 3, 2026
Next Post

मुजफ्फरनगर में आरएएफ कर्मियों की बस डिवाइडर से टकराई, 12 महिला जवान घायल

Recent Posts

अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेला: 24 मार्च 02 बजे से 27 मार्च रात्रि तक हुआ यातायात डायवर्जन

अयोध्या: सावन व कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात डायवर्जन प्लान लागू, भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रामनगरी अयोध्या में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के...

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने बच्चा गोद दिलाने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया...

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक से करीब 100 मीटर दक्षिण गोरखपुर-थावे रेलखंड पर एक गर्भवती महिला...

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई)...

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के तेज रफ्तार डीसीएम (छोटा ट्रक) का संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर से टकराने के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group