Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत निमिषा प्रिया मामले के समाधान के लिए ठोस कदम उठा रहा : विदेश मंत्रालय

admin by admin
July 18, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारतीय नर्स निमिषा प्रिया के मामले में ‘‘पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान’’तक पहुंचने के लिए यमन के अधिकारियों के साथ-साथ कुछ मित्र देशों की सरकारों के संपर्क में है।

निमिषा प्रिया (38) को हत्या के एक मामले में मौत की सुजा सुनाई गई है। उसे 16 जुलाई को मौत की सजा दी जानी थी, लेकिन भारतीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद इसे टाल दिया गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार प्रिया के परिवार को और अधिक समय दिलाने लिए ठोस प्रयास कर रही है ताकि वह यमन निवासी व्यक्ति के परिवार के साथ किसी प्रकार का समझौता तक पहुंच सके जिसकी हत्या के लिए प्रिया को दोषी ठहराया गया है।

प्रिया वर्तमान में यमन की राजधानी सना की जेल में बंद है, जो ईरान समर्थित हूतियों के नियंत्रण में है।

जायसवाल ने यहां एक प्रेस वार्ता में कहा, यह एक संवेदनशील मामला है और भारत सरकार इस मामले में हरसंभव सहायता कर रही है।

केरल के पलक्कड़ जिले के कोल्लेंगोडे की रहने वाली नर्स प्रिया को जुलाई 2017 में एक यमनी नागरिक की हत्या का दोषी करार दिया गया है। यमन की शीर्ष न्यायिक परिषद ने 2023 में उसकी अपील खारिज कर दी।

जायसवाल ने कहा, ‘‘हमने कानूनी सहायता प्रदान की है और परिवार की सहायता के लिए एक वकील नियुक्त किया है। हमने नियमित रूप से दूतावास अधिकारियों की (प्रिया से) मुलाकात की भी व्यवस्था की है और हम इस मुद्दे को सुलझाने के लिए स्थानीय अधिकारियों और परिवार के सदस्यों के साथ लगातार संपर्क में हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें हाल के दिनों में निमिषा प्रिया के परिवार को दूसरे पक्ष के साथ पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान तक पहुंचने के लिए अधिक समय की खातिर ठोस प्रयास भी शामिल हैं।’’

जायसवाल ने कहा कि यमन में स्थानीय अधिकारियों ने प्रिया की सजा की तामील को स्थगित कर दिया है, जो 16 जुलाई के लिए निर्धारित थी। उन्होंने देशों का नाम लिए बिना कहा, ‘‘हम मामले पर लगातार नजर रख रहे हैं और हरसंभव सहायता कर रहे हैं। हम कुछ मित्र देशों की सरकारों के भी संपर्क में हैं।

यमन में भारत की कोई राजनयिक उपस्थिति नहीं है। माना जा रहा है कि सऊदी अरब स्थित भारतीय मिशन के राजनयिक इस मामले को देख रहे हैं। जायसवाल ने प्रिया की मौत की सजा को स्थगित करने में ग्रैंड मुफ्ती एपी अबूबकर मुसलियार की कथित भूमिका पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर देने से इनकार कर दिया।

केरल के सुन्नी धर्मगुरु ने कहा था कि उन्होंने प्रिया के परिवार की ओर से उसकी मौत की सजा को रोकने के लिए प्रमुख यमनी विद्वानों से बात की थी। जायसवाल ने कहा, जहां तक आपके द्वारा उल्लिखित व्यक्ति की भूमिका का सवाल है, तो मेरे पास इस संबंध में साझा करने के लिए कोई जानकारी नहीं है।

प्रिया की मां प्रेमकुमारी ने बेटी की रिहाई की कोशिश के तहत पिछले साल यमन की यात्रा की थीं। माना जा रहा है कि भारतीय पक्ष ने प्रिया की रिहाई के लिए ‘दियात’ यानी ‘ब्लड मनी’ देने का विकल्प भी तलाशा था लेकिन इसमें कुछ दिक्कतें हैं।

संबंधित घटनाक्रम में, सरकार ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि वह भारतीय नर्स को मौत की सजा से बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार ने अदालत को यह भी बताया कि यमन की स्थिति को देखते हुए ‘‘बहुत कुछ नहीं’’ किया जा सकता।

Tags: भारत निमिषा प्रिया मामले के समाधान
Previous Post

उत्तराखंड की सभी सीमाओं पर लगेंगे दुनिया में सबसे ऊंचे धर्म ध्वज, धामी ने सांकेतिक रूप से शिलान्यास कर की शुरूआत

Next Post

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बिजली वितरण निगमों के निजीकरण के खिलाफ याचिका की खारिज

Related Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत
अंतराष्ट्रीय

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

August 3, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत
अंतराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

August 3, 2026
बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला
देश

बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया

August 3, 2026
Next Post

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बिजली वितरण निगमों के निजीकरण के खिलाफ याचिका की खारिज

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group