नयी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार सुबह चार मंजिला इमारत ढह गई जिसके मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है।
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के थाना वेलकम क्षेत्र स्थित जनता मजदूर कॉलोनी में एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय बिल्डिंग में कई लोग मौजूद थे और लगभग १०से 12 लोग मलबे में फंसे हुए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। दमकल विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि अभी भी 5 से 6 लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है
आपको बता दें कि, घटनास्थल पर दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौजूद है। बचाव दल के साथ स्थानीय पुलिस लगातार मलबा हटाने का काम कर रहे हैं। फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि इमारत काफी जर्जर थी, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया।


