Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ED ने ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मामले में 29 अभिनेताओं, इन्फ्लुएंसर, यूट्यूबर पर मामला किया दर्ज

admin by admin
July 10, 2025
in देश, व्यापार जगत
0

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ ऑनलाइन सट्टेबाजी मंचों के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत तेलंगाना में कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर के अलावा विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबती एवं प्रकाश राज जैसे अभिनेताओं सहित 24 से अधिक मशहूर हस्तियों की भूमिका की जांच के लिए धनशोधन का मामला दर्ज किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि इन माध्यमों से कथित तौर पर अवैध सट्टेबाजी और जुए के जरिए करोड़ों रुपये की ‘‘अवैध’’ धनराशि अर्जित करने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि संघीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज करने के लिए पांच राज्यों की पुलिस की प्राथमिकियों का संज्ञान लिया है।

ईडी मामले में देवरकोंडा, दग्गुबती, मंचू लक्ष्मी, राज, निधि अग्रवाल, प्रणिता सुभाष, अनन्या नागल्ला, टीवी होस्ट श्रीमुखी के अलावा स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर सहित लगभग 29 हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि इन हस्तियों पर सेलिब्रिटी या एंडोर्समेंट शुल्क के बदले जंगली रमी, जीतविन, लोटस365 आदि जैसे ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप का ‘‘प्रचार’’ करने का संदेह है।

सूत्रों ने बताया कि इनमें से कुछ ‘‘मशहूर’’ हस्तियों ने पहले कहा था कि वे जिन ऐप और उत्पादों का प्रचार करते हैं उनकी सही कार्यप्रणाली के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी और उन्होंने दावा किया था कि वे सट्टेबाजी जैसी किसी भी गलत या अवैध गतिविधि के लिए इन मंचों से नहीं जुड़े थे।

ईडी आने वाले दिनों में आरोपी अभिनेताओं, इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर के बयान दर्ज कर सकता है। साथ ही वह और भी प्राथमिकी एकत्र कर रहा है तथा ऐसे और शिकायतकर्ताओं की तलाश कर रहा है जिन्हें इन सट्टेबाजी मंचों के माध्यम से ठगा गया था।

इन ऐप से होने वाली ‘‘आपराधिक आय’’ की अनुमानित राशि और इन मशहूर हस्तियों की वास्तविक भूमिका का पता लगाने के लिए व्यापक जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि उनके बयान दर्ज होने के बाद ही उनके अपराध का फैसला किया जाएगा।

Tags: ED ने ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मामले में
Previous Post

ED ने अवैध सट्टेबाजी में लिप्त हरियाणा की कंपनी पर छापा मारा, 284 करोड़ रुपये की जमा राशि फ्रीज की

Next Post

छांगुर बाबा और उसके सहयोगियों के अवैध अतिक्रमण पर तीसरे दिन भी ध्वस्तीकरण जारी

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

छांगुर बाबा और उसके सहयोगियों के अवैध अतिक्रमण पर तीसरे दिन भी ध्वस्तीकरण जारी

Recent Posts

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group