Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेठी में 80 लाख रुपये की जमीन का मात्र 90 हजार में कराया बैनामा

admin by admin
July 9, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

अमेठी तहसील के जंगल रामनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता द्वारा बुजुर्ग महिला की 80 लाख रुपये मूल्य की जमीन का कथित जालसाजी के तहत 90 हजार रुपये चुकाकर बैनामा कराये जाने का मामला सामने आया है। तहसील प्रशासन ने इस मामले की जांच के आदेश दिये हैं।

पीड़िता कमला देवी (70) ने सोमवार को अमेठी तहसील पहुंच कर उप जिलाधिकारी आशीष सिंह से मुलाकात की और एक शिकायत पत्र सौंपा। इस पर उप जिलाधिकारी ने मामले की जांच अमेठी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह को सौंपी है।

उप जिलाधिकारी आशीष सिंह ने मंगलवार को ‘बताया कि अमेठी थाना क्षेत्र के मुराई का पुरवा जंगल रामनगर की रहने वाली कमला देवी ने सोमवार को उनसे मुलाकात की और बताया कि 18 नवंबर 2024 को जंगल रामपुर निवासी राकेश कुमार पासी की पत्नी श्याम रती ने उसके बेटे जंगजीत को भ्रमित कर जालसाजी से करीब 80 लाख रुपये की उसकी 0.0250 हेक्टेयर जमीन को अमेठी तहसील के कडेर गांव की निवासी कंचन के नाम मात्र 90 हजार रुपये देकर बैनामा करा लिया है।

उन्होंने बताया कि कमला देवी का यह भी आरोप है कि इन 90 हजार रुपये में से बैनामा कराने के शुल्क के रूप में 40 हजार रुपये वापस भी ले लिये गये।

कमला देवी ने आरोप लगाया कि इस पूरी साजिश में स्थानीय भाजपा नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर महेश सोनी का हाथ है। सोनी ने अपनी फर्म से चार लाख रुपए श्याम रती को भुगतान किया है और अपने सहयोगी के नाम जमीन हथियाकर रातोंरात उसे दीवार खड़ी करके घेर लिया है।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच अमेठी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह को सौंपी है।

उधर, भाजपा नेता महेश सोनी ने मामले में सफाई पेश की है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा है कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। यह उन्हें बदनाम करने की साजिश गयी है। हालांकि, सोनी ने खाते से चार लाख रुपये श्याम रती को देने की बात स्वीकार की है।

इस बीच, करणी सेना के नेता प्रदीप सिंह ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Tags: अमेठी में 80 लाख रुपये की जमीन
Previous Post

बिहार की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण: निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा, पुनरीक्षण सर्व-समावेशी, गणना फॉर्म 97.42 प्रतिशत मतदाताओं को वितरित

Next Post

ग्रेटर नोएडा: मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में सशस्त्र सीमा बल के जवान समेत चार लोग गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बलिया में वृद्ध महिला, दिव्यांग युवती की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

September 19, 2026
Next Post

ग्रेटर नोएडा: मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में सशस्त्र सीमा बल के जवान समेत चार लोग गिरफ्तार

Recent Posts

बलिया में वृद्ध महिला, दिव्यांग युवती की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद (सराय भारती) गांव में एक वृद्ध महिला और उसकी दिव्यांग व दृष्टिबाधित...

संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

संत कबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में गणेश मूर्ति के विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा)...

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran...

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group