Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बुजुर्ग प्रोफेसर दंपति की हत्या के जुर्म में एक व्यक्ति को मौत की सजा

admin by admin
July 8, 2025
in क्राइम, देश
0

कोलकाता की एक अदालत ने एक सेवानिवृत्त कॉलेज प्रोफेसर दंपति की हत्या के जुर्म में एक व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई है।

अदालत ने इस अपराध को ‘दुर्लभतम में दुर्लभ’ करार देते हुए कहा कि यह विश्वासघात और क्रूरता का घिनौना उदाहरण है।

कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर प्राण गोविंद दास और रेणुका दास की 15 जुलाई 2015 को उनके घर पर बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई थी। उनके चेहरे और सिर पर कई वार किए गए थे और उनके चेहरे विकृत कर दिए गए थे।

सियालदह सत्र न्यायालय के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनिर्बान दास ने कहा कि अदालत को मृतकों की ओर से उकसावे का ऐसा कोई संकेत नहीं मिला, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया हो।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनिर्बान दास ने कहा कि संजय सेन नामक रिक्शा चालक को दंपति उन दिनों से जानते थे जब वह घूम घूम कर मछली बेचता था। दंपति उस पर पूरा भरोसा करते थे और रोज़मर्रा के कामों जैसे बैंक जाना, डॉक्टर के पास जाना और बाज़ार जाना आदि के लिए उसके रिक्शे में जाते थे।

वह उत्तर कोलकाता के चितपुर इलाके में एक आवासीय परिसर में स्थित उनके फ्लैट में अक्सर आता-जाता था।

न्यायाधीश ने अपने फैसले में कहा, ‘इस बुजुर्ग दंपती ने उस व्यक्ति पर भरोसा जताया, उसे अपने घर में आने दिया और रोजमर्रा के कामों में उसकी मदद ली…ये सब बातें उसके विश्वासघात, अपराध को और भी घिनौना बनाती हैं। उसे राहत देने का कोई आधार नहीं है।’

अदालत ने कहा कि सेन ने धीरे-धीरे उनका भरोसा जीता ताकि अंत में इसका फायदा उठा सके। इससे पता चलता है कि यह पूरी साजिश पहले से सोच-समझकर रची गई थी।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि सेन ने चार घंटे से ज्यादा समय तक दंपति पर क्रूर हमला जारी रखा और फिर सोने के गहने और नकदी लेकर वहां से भाग गया।

अदालत ने पिछले सप्ताह दिए गए अपने फैसले में कहा कि यह दिखाता है कि आरोपी की बेरहमी और क्रूर इरादे को किसी भी व्यक्तिगत वजह से कमतर करके नहीं आंका जा सकता। दोनों मृतकों के चेहरे को बुरी तरह विकृत करना इस बात का सबूत है कि यह सिर्फ लूटपाट नहीं थी, बल्कि इसमें अत्यधिक क्रूरता और बर्बरता शामिल थी, जिसे किसी भी आर्थिक तंगी या अन्य कारणों से सही नहीं ठहराया जा सकता।

न्यायाधीश दास ने कहा कि ‘निचली अदालतों को यह समझना चाहिए कि इस अपराध की गंभीरता, इससे समाज में पैदा होने वाला गुस्सा और लोगों को चेतावनी देने की जरूरत…इन सबका एक ही निष्कर्ष निकलता है कि यह एक बहुत ही दुर्लभ और गंभीर मामला है।’

अदालत ने यह भी कहा कि न्याय, समाज के नियम और कानून के हिसाब से, संजय सेन के अपराध की गंभीरता ऐसी है कि उसे हल्की सजा जैसे आजीवन कारावास देना पूरी तरह अनुचित होगा।

सजा सुनाते हुए अदालत ने कहा कि मृत्युदंड देना सिर्फ आरोपी को सजा देने के लिए नहीं, बल्कि समाज के हित में भी जरूरी है।

न्यायाधीश ने कहा, ‘ऐसा करके कानून विश्वास, करुणा और मानवीय गरिमा के मूल्यों की रक्षा करता है तथा यह सुनिश्चित करता है कि ऐसे जघन्य अपराध कभी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।’

न्यायाधीश दास ने ही 9 अगस्त, 2024 को आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के लिए संजय रॉय को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

उन्होंने इस मामले में कहा कि आरोपी और पीड़ितों के बीच संबंधों की प्रकृति वास्तव में अपराध को कम करने के बजाय उसे बढ़ा देती है।

Tags: बुजुर्ग प्रोफेसर दंपति की हत्या के जुर्म
Previous Post

ग्रेटर नोएडा में दंपति ने अपने घर में फांसी लगाई; पति की मौत और पत्नी की हालत गंभीर

Next Post

FATF : ई-कॉमर्स मंच, ऑनलाइन भुगतान सेवाओं का आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए दुरुपयोग हो रहा

Related Posts

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

August 2, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
Next Post

FATF : ई-कॉमर्स मंच, ऑनलाइन भुगतान सेवाओं का आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए दुरुपयोग हो रहा

Recent Posts

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

मेरठ पुलिस ने अपहरण करने, बंधक बनाकर मारपीट करने और रंगदारी वसूलने में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ करके शनिवार को...

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

हाथरस में जिला प्रशासन ने छापेमारी कर एक स्टेशनरी व्यवसायी के घर और दुकान से एक से 10 रुपये तक...

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

बहराइच जिले में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रूपईडीहा क्षेत्र में पुलिस ने भगवान बुद्ध की अष्टधातु की प्राचीन प्रतिमा...

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

सहारनपुर में डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट ने की सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सहारनपुर जिले के सरसावा क्षेत्र में एक डिग्री कॉलेज के अकाउंटेंट तथा जिम संचालक ने सिर में गोली मार कर...

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गोरखपुर जिला कारागार की नवनिर्मित चारदीवारी फांदकर एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group