Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बदायूं: मुक्त कराई गई किशोरी ने दारोगा पर लगाया बलात्कार का आरोप

admin by admin
July 3, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बदायूं जिले के कादर चौक क्षेत्र से अगवा की गई एक किशोरी ने मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए अपने बयान में पुलिस के एक उपनिरीक्षक (एसआई) पर थाने में उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 15 वर्षीय पीड़िता का गत नौ जून को कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव से मुजक्किर नामक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया था। पीड़िता के परिजन ने 10 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की एक टीम ने 21 जून को तमिलनाडु में किशोरी को मुक्त कराया और 23 जून को उसे ट्रेन से वापस लाया गया।

सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने 27 जून को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयान में आरोप लगाया है कि वापस आने पर कादरचौक थाने में एक उपनिरीक्षक हरिओम ने उसे अपने कमरे में रखा और उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़िता ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि उसकी दादी ने उसे मुजक्किर को बेच दिया था। वह उसे तमिलनाडु ले गया। वहीं, एसआई हरिओम ने बदायूं लौटते समय ट्रेन में उसके साथ जबरदस्ती की।

किशोरी का आरोप है कि 23 जून को शाम सात बजे थाने पहुंचने पर हरिओम उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। हालांकि बाद में उसने अपनी मां को यह बात बताई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

मामले की जांच कर रहे उझानी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) देवेंद्र सिंह ने एक अलग घटनाक्रम बताया। उन्होंने बताया कि किशोरी को 23 जून को अपराह्न तीन बजकर 37 मिनट पर थाने लाकर महिला हेल्प डेस्क के समक्ष रखा गया था और फिर उसी दिन शाम चार बजकर 41 मिनट पर वन स्टॉप सेंटर ले जाया गया। उसे मेडिकल जांच के लिए तीन दिनों तक वहां रखा गया।

सीओ ने बताया कि 27 जून को मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयान में पीड़िता ने कथित तौर पर कहा था कि आरोपी मुजक्किर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और एसआई हरिओम ने बदायूं लौटते समय ट्रेन में उसके साथ छेड़छाड़ की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

एसआई हरिओम को पीड़िता के बयान दर्ज होने के अगले दिन 28 जून को कादरचौक थाने से स्थानांतरित करके उसे शाहजहांपुर भेज दिया गया था।

Tags: बदायूं: मुक्त कराई गई किशोरी ने
Previous Post

उत्तर प्रदेश में स्कूलों के विलय के पीछे गहरी साजिश है: अखिलेश यादव

Next Post

लखनऊ: घरेलू विवाद में व्यक्ति ने ससुराल के दो लोगों की चाकू घोंपकर की हत्या

Related Posts

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

August 2, 2026
गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

August 2, 2026
मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
Next Post

लखनऊ: घरेलू विवाद में व्यक्ति ने ससुराल के दो लोगों की चाकू घोंपकर की हत्या

Recent Posts

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन दूसरी तरफ व्यवस्थाओं को...

Exhicon Events Media Solutions:  भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

Exhicon Events Media Solutions: भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, रुदौली की प्रसिद्ध कंपनी एग्ज़िकॉन इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशंस लिमिटेड ने अपनी वेन्यू इंफ्रास्ट्रक्चर विकास परियोजनाओं का दायरा बढ़ाकर 1,25,000...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group