Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शाहजहाँपुर डिजिटल अरेस्ट: फर्जी ED, CBI अधिकारी और अदालती सुनवाई, गंवाए करीब एक करोड़ रुपये, 07 गिरफ्तार

admin by admin
July 2, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी बनकर शाहजहांपुर निवासी एक व्यक्ति को ‘डिजिटल अरेस्ट’ करने और फर्जी ऑनलाइन अदालती कार्यवाही के जरिये एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले में बुधवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 60 वर्षीय शरद चंद को ‘डिजिटल अरेस्ट’ करके उनसे एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ठगने वाले गिरोह के सात सदस्यों सचिन, प्रशांत, गौतम सिंह, संदीप कुमार, सैयद सैफ, आर्यन शर्मा और पवन यादव को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 20 से 28 साल के बीच है।

उन्होंने बताया कि जालसाजों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (धोखाधड़ी), 319 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी), 204 (सरकारी अधिकारी का रूप धारण करना) और आईटी अधिनियम की धारा 66 (सी) और 66 (डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरोपियों ने चंद को धमकाया था कि उनके खिलाफ 2.8 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन की जांच की जा रही है। द्विवेदी ने बताया कि जालसाजों ने सबसे पहले छह मई को ईडी और सीबीआई अधिकारी बनकर चंद से फोन पर संपर्क किया और कहा कि 2.8 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन की जांच जारी रहने तक उन्हें डिजिटल अरेस्ट में रखा गया है। उन्होंने बताया कि उसके बाद फर्जी तरीके से मामले की ‘आनलाइन अदालत’ में सुनवाई भी की गयी।

द्विवेदी ने बताया कि मामले की डिजिटल ‘सुनवाई’ के दौरान नकली वकीलों और न्यायाधीशों ने शरद चंद को धमकाया और अंततः उन्हें नौ कथित ‘वकीलों’ के 40 बैंक खातों में एक करोड़ 40 हजार रुपये स्थानांतरित करने के लिए मजबूर किया। द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित ने तथाकथित ‘डिजिटल अरेस्ट’ के समय किसी को सूचित नहीं किया। उन्होंने बताया कि बाद में धोखाधड़ी का एहसास होने पर चंद ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस को मामले से जुड़े एक बैंक खाते में नौ करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का पता चला है। उन्होंने कहा कि उक्त खाता भी जांच के दायरे में है।

‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर धोखाधड़ी में इस्तेमाल किया जाने वाला एक हथकंडा है। इसमें शिकार बनाये गये लोगों को बताया जाता है कि वे डिजिटल माध्यमों से निगरानी या कानूनी हिरासत में हैं। ऐसी घटनाओं में ठग अक्सर अधिकारियों के रूप में लगातार वीडियो या कॉल निगरानी के माध्यम से पीड़ित को धमकाते हैं और किसी को बताये बगैर निर्देशों का पालन करने के लिए मजबूर करते हैं। इससे अक्सर जबरन वसूली या धोखाधड़ी होती है।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने नागरिकों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी साइबर धोखाधड़ी के बारे में आगाह किया है और उनसे कहा है कि वे अपने साथ ऐसी किसी भी घटना की सूचना अपने नजदीकी पुलिस थाने या हेल्पलाइन नंबर पर दें।

Tags: शाहजहाँपुर डिजिटल अरेस्ट
Previous Post

रथों को मोड़ने के साथ भगवान जगन्नाथ की ‘बहुड़ा यात्रा’ के लिए तैयारियां शुरू

Next Post

बेंगलुरु: इंफोफिस कंपनी के शौचालय में महिला सहकर्मी की वीडियो बनाने के आरोप में सीनियर एसोसिएट कंसल्टेंट गिरफ्तार

Related Posts

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

August 2, 2026
गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

August 2, 2026
मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
Next Post

बेंगलुरु: इंफोफिस कंपनी के शौचालय में महिला सहकर्मी की वीडियो बनाने के आरोप में सीनियर एसोसिएट कंसल्टेंट गिरफ्तार

Recent Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन दूसरी तरफ व्यवस्थाओं को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group