Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रेलवे ने वेटिंग टिकटों की संख्या 25 प्रतिशत तक की सीमित; विशेषज्ञों ने बताया अव्यवहारिक

admin by admin
June 28, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

नयी दिल्ली, सभी श्रेणियों की कुल सीट में से केवल 25 प्रतिशत वेटिंग टिकट जारी करने के रेलवे फैसले को आरक्षण पर्यवेक्षकों, टिकट बुकिंग क्लर्कों और कुछ वाणिज्यिक अधिकारियों ने रेलवे के लिए गैर-लाभकारी और यात्रियों के लिहाज से असुविधाजनक बताया है।

हालांकि, मंत्रालय ने इस निर्णय को उचित ठहराते हुए कहा है कि कुल प्रतीक्षारत यात्रियों में से औसतन एक-चौथाई से भी कम यात्रियों की सीट ‘कंफर्म’ हो पाती है और इसी को ध्यान में रखते हुए 25 प्रतिशत की सीमा तय की गई है।

रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा, “प्रतीक्षा सूची में शामिल यात्रियों की सीट ‘कंफर्म’ होने के तरीके का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने के बाद यह निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि पहले आरोप लगते थे कि रेलवे बहुत से यात्रियों को ‘वेटिंग’ श्रेणी में सीट बुक करने की अनुमति देता है, जिससे ट्रेनों में भीड़ हो जाती है। उन्होंने कहा, “यह भी आरोप लगते थे कि रेलवे ने टिकट रद्द करने पर पैसा कमाया।

इन आरोपों का खंडन करते हुए कुमार ने कहा कि रेलवे को आर्थिक लाभ की अपेक्षा यात्रियों की सुविधा की अधिक चिंता है।

रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) ने 16 जून को रिजर्वेशन सुविधाओं वाली ट्रेनों के लिए फैसले को लागू किया था।

मंत्रालय ने एक परिपत्र के माध्यम से सभी प्रमुख मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधकों और सीआरआईएस के प्रबंध निदेशक को अपने इस फैसले के बारे में बताया था, जिसके दो महीने बाद इसे लागू करने का फैसला किया गया।

सत्रह अप्रैल के परिपत्र में कहा गया था, “मामले की समीक्षा की गई है और यह निर्णय लिया गया है कि प्रतीक्षा सूची के तहत जारी होने वाले टिकटों की वर्तमान अधिकतम सीमा को संशोधित करके 25 प्रतिशत किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ऐसी सीमा पहले भी लागू थी, लेकिन अधिक से अधिक लोगों को प्रतीक्षा श्रेणी में सीट रिजर्व करने की अनुमति दी गई थी।

साल 2013 के एक परिपत्र के अनुसार, एसी/ईसी और 2 एसी क्लास में प्रतीक्षा सूची के तहत जारी होने वाले टिकटों की सीमा क्रमशः 30 और 100 थी। इसी तरह, प्रथम श्रेणी, 3एसी/चेयर कार और स्लीपर क्लास में प्रतीक्षा सूची टिकटों की सीमा क्रमशः 30, 300 और 400 थी।

नये प्रतीक्षा मानदंडों के क्रियान्वयन के एक सप्ताह बाद विशेषज्ञों के एक वर्ग के साथ-साथ रिजर्वेशन अधिकारियों ने भी इस निर्णय को ‘अव्यावहारिक’ करार दिया।

रेलवे के एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ वाणिज्यिक अधिकारी ने प्रतीक्षा सूची के आंकड़ों को भविष्य में निर्णय लेने के लिए मूल्यवान डेटा बताते हुए कहा, “प्रतीक्षा सूची मांग का रुझान बताती है, जिसके आधार पर हम विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लेते हैं। अब हम यह कैसे करेंगे, जब सभी ट्रेनों की प्रतीक्षा सूची 25 प्रतिशत तक सीमित कर दी गई है?”

आरक्षण पर्यवेक्षकों ने कहा कि ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें बड़ी संख्या में टिकट रद्द किए जाने के कारण कुछ सीट खाली रही और फिर प्रतीक्षा सूची में शामिल सभी यात्रियों को कंफर्म सीट दिए जाने के बावजूद कुछ सीट नहीं भर पाई, जिससे रेलवे को नुकसान हुआ।

एक पर्यवेक्षक ने कहा, “एक तरफ सीट खाली रहती है और दूसरी तरफ जरूरतमंद लोग यात्रा करने में असमर्थ होते हैं।

एक अन्य रिजर्वेशन पर्यवेक्षक ने कहा, “एजेंट अक्सर अधिक मांग वाले मार्गों पर बड़ी संख्या में बुकिंग करते हैं। वे ट्रेन के प्रस्थान से 48 घंटे पहले ही टिकट रद्द कर देते हैं, ताकि उन्हें नाममात्र का रद्दीकरण शुल्क देना पड़े। ऐसे मामलों में, इस बात की बहुत अधिक संभावना होती है कि ट्रेन के प्रस्थान से पहले सीटों की उपलब्धता बढ़ जाएगी।

उन्होंने कहा, “इससे स्टेशनों पर मौजूदा बुकिंग खिड़की पर काम करने वाले ब्रोकरों और दलालों को यात्रियों से पैसे कमाने का अवसर मिलेगा, क्योंकि निचले स्तर के टिकट बुकिंग कर्मचारियों के साथ सांठगांठ के कारण उन्हें सीट बुकिंग की स्थिति के बारे में पहले से जानकारी होती है।

Tags: रेलवे ने वेटिंग टिकटों की संख्या 25 प्रतिशत तक की सीमित
Previous Post

पुरी रथयात्रा के दौरान करीब 600 लोगों की तबीयत बिगड़ी, कई लोग अस्पतालों में भर्ती

Next Post

फिरोजाबाद में बस की ट्रक से टक्कर से तीन लोगों की मौत

Related Posts

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला
देश

बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया

August 3, 2026
प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

August 3, 2026
मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

August 3, 2026
Next Post

फिरोजाबाद में बस की ट्रक से टक्कर से तीन लोगों की मौत

Recent Posts

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

लखनऊ के चौक इलाके में सोमवार को एक स्कूल वैन में तोड़-फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने तीन अज्ञात...

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला

बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सोमवार को जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता...

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले के लालगंज इलाके में रानीगंज कैथोला बाजार में दो/तीन अगस्त की दरमियानी रात कार और स्कूटर की टक्कर...

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

मुजफ्फरनगर, कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर से गुजर रही एक गर्भवती महिला ने सोमवार को जिला अस्पताल में जुड़वां बच्चों...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

उन्नाव, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के एक महीने के भीतर सड़क की सतह खराब...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group