Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वाराणसी: जेल में बंद सीएचसी अधीक्षक की मौत; विरोध में बलिया में ओपीडी सेवाएं बंद, रिश्वत लेने के आरोप

admin by admin
June 17, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बलिया, रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक की वाराणसी जिला जेल में मौत के एक दिन बाद बलिया जिले के चिकित्सकों ने मंगलवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में बाह्य रोगी सेवाएं (ओपीडी) बंद रखीं।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएसए) ने सुनियोजित हत्या का आरोप लगाते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजीव वर्मन ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि पिछले बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए डॉ. वेंकटेश मौर की सोमवार को वाराणसी जिला जेल में मौत हो गई।

सतर्कता अधिष्ठान (वाराणसी इकाई) की एक टीम ने मौर को बांसडीह सीएचसी परिसर में स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र (पीएमजेएके) के संचालक अजय तिवारी से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।

शिकायत के अनुसार, संचालक तिवारी ने आरोप लगाया कि डॉ. मौर ने सीएचसी भवन से पीएमजेएके को सुचारू रूप से संचालित करने की अनुमति देने के लिए रिश्वत मांगी थी।

फार्मेसी, ‘अमृत फार्मेसी’ नामक एक स्थानीय संस्था के तहत पंजीकृत थी और बांसडीह स्वास्थ्य सुविधा में एक निर्दिष्ट स्थान के अंदर काम करती थी।

डॉक्टर की मौत के बाद जिले के चिकित्सा अधिकारियों में व्यापक आक्रोश है।

पीएमएसए के वरिष्ठ अधिकारी और सीएमओ मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और संवेदना व्यक्त की। विरोध के तौर पर सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी सेवाएं दिनभर के लिए बंद कर दी गईं।

पीएमएसए के जिला अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार चौधरी ने मौत को ‘‘पूर्व नियोजित हत्या’’ करार दिया और सीबीआई जांच की मांग की।

डॉ. चौधरी ने कहा, ‘‘हिरासत में लिए जाने से पहले वह पूरी तरह स्वस्थ थे। न्यायिक हिरासत में उनकी मौत गंभीर सवाल खड़े करती है। ऐसा लगता है कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है।’’

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तीन दिन के भीतर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो आपातकालीन और पोस्टमार्टम को छोड़कर जिलेभर में सभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद कर दी जाएंगी।

डॉ. वर्मन ने घटना के विरोध में ओपीडी सेवाएं बंद करने की पुष्टि की।

इस बीच, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने भी जांच की मांग की है।

मुख्य सचिव और उत्तर प्रदेश के डीजीपी को दी गई शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि जेल अधिकारियों द्वारा डॉ. मौर के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया और उनसे जबरन वसूली की गई।

मौर के करीबी लोगों से मिली जानकारी का हवाला देते हुए ठाकुर ने दावा किया कि ‘‘दुर्व्यवहार के कारण उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा, जिस पर गौर नहीं किया गया।

लखनऊ जेल में बिताए अपने दिनों को याद करते हुए ठाकुर ने कहा कि परिवार द्वारा लगाए गए आरोप विश्वसनीय लगते हैं। उन्होंने डॉ. मौर की मौत में वाराणसी जेल अधिकारियों की भूमिका की गहन जांच की मांग की है।

Tags: रिश्वत लेने के आरोपवाराणसी: जेल में बंद सीएचसी अधीक्षक की मौत; विरोध में बलिया में ओपीडी सेवाएं बंद
Previous Post

अयोध्या में सीएमओ की कार्रवाई जारी, कुमारगंज के वंश हॉस्पिटल पर छापा

Next Post

अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी आभूषण चोरी के मामले में सात संदिग्धों की पहचान हुई

Related Posts

sanketik photo
उत्तर प्रदेश

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में सीवर में रेत से भरी मिलीं बोरियां, पुलिस ने FIR दर्ज की

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

UP ATS ने आजमगढ़ से अलकायदा से जुड़ा 19 वर्षीय मोहम्मद नबील को किया गिरफ्तार

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

September 12, 2026
Next Post

अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी आभूषण चोरी के मामले में सात संदिग्धों की पहचान हुई

Recent Posts

sanketik photo

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र में रविवार को एक मकान में आग लगने के कारण 11 वर्षीय बच्चे की मौत...

वाराणसी में सीवर में रेत से भरी मिलीं बोरियां, पुलिस ने FIR दर्ज की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

वाराणसी, काशी की छवि को योजनाबद्ध तरीके से धूमिल करने के प्रयास में सीवर लाइनों की सफाई के दौरान शिवाला,...

UP ATS ने आजमगढ़ से अलकायदा से जुड़ा 19 वर्षीय मोहम्मद नबील को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) ने शनिवार को आजमगढ़ से 19 वर्षीय एक युवक को कथित रूप से अल-कायदा...

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 12 और 13 सितंबर को 9वीं KGMU Arthroscopy Conclave 2026 और 9वीं Cadaveric...

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group