Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Israel ने संघर्ष विराम लागू होने के बाद लेबनान पर किया पहला हवाई हमला

admin by admin
November 29, 2024
in अयोध्या
0

बेरूत, (एपी) इजराइली सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने एक रॉकेट भंडारण इकाई पर हिजबुल्ला की गतिविधि का पता लगने के बाद दक्षिणी लेबनान पर गोलाबारी की। यह इजराइल और हिजबुल्ला के बीच संघर्ष विराम लागू होने के एक दिन बाद पहला इजराइली हवाई हमला है।

इजराइल के हवाई हमले में हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई, जो इजराइली सेना द्वारा यह कहे जाने के कुछ घंटे बाद किया गया कि उसने दक्षिणी लेबनान में कुछ क्षेत्रों में लौटने की कोशिश कर रहे लोगों पर गोलीबारी की। इजराइल ने कहा कि वे युद्धविराम समझौते का उल्लंघन कर रहे थे, लेकिन कोई विवरण नहीं दिया। लेबनान की सरकारी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने कहा कि दो लोग घायल हुए हैं।

लगातार हुई घटनाओं ने अमेरिका और फ्रांस की मध्यस्थता से हुए समझौते को लेकर बेचैनी पैदा कर दी है, जिसमें शुरुआती दो महीने का संघर्ष विराम शामिल है। इसके तहत हिजबुल्ला के लड़ाकों को लिटानी नदी के उत्तर में वापस जाना है और इजराइली सेना को सीमा के अपने हिस्से में वापस लौटना है। बफर जोन में लेबनानी सैनिकों और संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों द्वारा गश्त की जाएगी।

इजराइल और हिजबुल्ला के बीच एक साल से अधिक समय के संघर्ष के बाद युद्ध विराम के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि इजराइली गोलीबारी में सीमा के करीब मरकाबा में नागरिकों को निशाना बनाया गया, लेकिन कोई और जानकारी नहीं दी। इजराइल ने कहा कि उसने सीमा के पास तीन अन्य स्थानों पर भी गोलाबारी की। हताहतों के बारे में तत्काल कोई सूचना नहीं है।

सीमा के पास उत्तरी इजराइल में एसोसिएटेड प्रेस के एक रिपोर्टर ने इजराइली ड्रोन को ऊपर से गुजरते हुए और लेबनान की ओर से गोलाबारी किये जाने की आवाज सुनी।

इजराइली सेना ने एक बयान में कहा कि ‘युद्ध विराम की शर्तों का उल्लंघन करते हुए दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में वाहनों के साथ पहुंचे कई संदिग्धों की पहचान की गई।’’ उसने कहा कि सैनिकों ने ‘उन पर गोलीबारी की।’

इजराइली अधिकारियों ने कहा है कि समझौते को लागू होना सुनिश्चित होने पर सेना को धीरे-धीरे वापस बुलाया जाएगा। इजराइल ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे उन क्षेत्रों में वापस न लौटें जहां सैनिक तैनात हैं। उसने कहा है कि अगर हिजबुल्ला युद्ध विराम की शर्तों का उल्लंघन करता है तो उसे उस पर हमला करने का अधिकार है।

लेबनान के एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि जैसे-जैसे इजराइली सेना वापस लौटेगी, लेबनानी सैनिक धीरे-धीरे दक्षिण में तैनात होंगे। अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर यह बात की क्योंकि उसे मीडिया को जानकारी देने का अधिकार नहीं था।

Tags: लेबनान पर किया पहला हवाई हमला
Previous Post

सुप्रीमकोर्ट ने मस्जिद सर्वेक्षण मामला हाईकोर्ट भेजा, हाईकोर्ट में सुनवाई तक निचली अदालत पर रोक, शांति बनाए रखने के निर्देश

Next Post

Bangladesh ने गिरफ्तार हिंदू नेता के बैंक खाते से लेन-देन पर लगाई रोक

Related Posts

अयोध्या

PublicNews360 पर खबर प्रकाशित होने के बाद रामनरेश मिष्ठान भंडार पर छापा, रसमलाई में कीड़े, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

September 17, 2026
अयोध्या

अयोध्या जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विनय कुशवाहा की तस्वीर लगाकर सम्मान, 18 बार रक्तदान और 8 बार प्लेटलेट्स दान

September 16, 2026
अयोध्या

सपा ने 6 जिलों में नियुक्त किए नए जिलाध्यक्ष, अयोध्या में जय सिंह को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

September 16, 2026
स्मिता सहाय श्रीवास्तव साहित्य गौरव सम्मान
अयोध्या

अयोध्या: हिंदी दिवस पर स्मिता सहाय श्रीवास्तव को मिला ‘साहित्य गौरव सम्मान 2026’, पत्रकारिता और समाजसेवा के लिए हुईं सम्मानित

September 16, 2026
Next Post

Bangladesh ने गिरफ्तार हिंदू नेता के बैंक खाते से लेन-देन पर लगाई रोक

Recent Posts

गाजियाबाद में काली मिर्च का मिलावटखोर खेल, मैदा-गोंद और तेल से तैयार हो रही थी चमकदार काली मिर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में काली मिर्च में मिलावट का बड़ा मामला...

कन्नौज में घर के बरामदे में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक बुजुर्ग की सोते समय कथित तौर पर धारदार हथियार...

भदोही के सुरियावां रेलवे स्टेशन पर महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी, दोनों की पहचान नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

भदोही जिले में सुरियावां रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात एक महिला और पुरुष के शव मिलने से हड़कंप मच गया।...

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

नई दिल्ली, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय...

अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट ने सुरक्षित किया इजेक्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के मिशिगन राज्य में गुरुवार को नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान टेक्सास एयर नेशनल गार्ड का एफ-16 लड़ाकू...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group