Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कुंदरकी विस उपचुनाव : सपा के गढ़ में तीन दशक बाद जीती भाजपा, विपक्षी पार्टी जा सकती है अदालत, कुंदरकी में 62% मुस्लिम मतदाता

admin by admin
November 25, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

उत्तर प्रदेश के कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में तीन दशक बाद भाजपा ने भारी जीत हासिल कर सपा के इस मजबूत गढ़ में सेंध लगायी है। हालांकि, सपा ने भाजपा की इस जीत को ‘नए जमाने की बूथ कैप्चरिंग’ बताते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाने की बात कही है।

इस क्षेत्र में 62 फीसदी मुस्लिम मतदाता होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का श्रेय उसके रणनीतिकार सत्तारूढ़ पार्टी की मजबूत रणनीति को दे रहे हैं। भाजपा का यह भी कहना है कि उसके प्रत्याशी ठाकुर रामवीर सिंह के प्रति ठाकुर मुसलमानों के समर्थन ने भी उनकी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

मजहबी समीकरणों के चलते उपचुनाव में कुंदरकी सीट भाजपा के लिए सबसे मुश्किल मानी जा रही थी, लेकिन उसके प्रत्याशी ठाकुर रामवीर सिंह ने 1,44,791 मतों से जीत हासिल की। सपा इस सीट पर अपनी जमानत भी नहीं बचा सकी और उसके उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक मोहम्मद रिजवान सिर्फ 25,580 वोट ही हासिल कर सके।

सपा के प्रवक्ता फखरुल हसन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘यह नए जमाने की बूथ कैप्चरिंग है। पार्टी कुंदरकी के मामले में कानूनी राय ले रही है और जरूरत पड़ी तो चुनाव परिणाम के खिलाफ अदालत का दरवाजा भी खटखटाएगी।’

आंकड़ों के मुताबिक, कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में लगभग चार लाख मतदाता हैं, जिनमें से ढाई लाख मुसलमान हैं। उनमें 65 हजार से ज्यादा मुस्लिम ठाकुर बिरादरी के मतदाता हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी ने हमेशा से यहां पर राजनीतिक नेतृत्व के मामले में 30 हजार की आबादी वाले तुर्क नेताओं पर ही भरोसा किया है। भाजपा इसे लेकर मुस्लिम ठाकुरों की अर्से पुरानी नाराजगी को भुनाने में कामयाब रही।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि कुंदरकी में राजनीतिक नेतृत्व ज्यादातर तुर्क बिरादरी के हाथ में रहा और ज्यादा संख्या बल होने के बावजूद मुस्लिम ठाकुर बिरादरी की उपेक्षा की गई।

खुद भी मुस्लिम ठाकुर बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले अली ने कहा कि इस बार उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ठाकुर रामवीर सिंह के साथ मुस्लिम ठाकुर बिरादरी की भावनाओं को जोड़ने के लिए ‘ना दूरी है, ना खाई है, रामवीर सिंह हमारा भाई है’ का नारा दिया था और उपचुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि उन्हें मुस्लिम ठाकुर मतदाताओं का एकतरफा वोट हासिल हुआ है।

भाजपा ने इससे पहले वर्ष 1993 के उपचुनाव में कुंदरकी सीट जीती थी। तब उसके प्रत्याशी चंद्र विजय सिंह ने यहां पर जीत हासिल की थी। उसके बाद से यहां सपा और बहुजन समाज पार्टी का ही वर्चस्व रहा।

कुंदरकी में 62 फीसदी मुस्लिम मतदाता होने के चलते सपा यहां अपनी जीत तय मान रही थी।

सपा ने कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में अपनी करारी हार के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि भाजपा ने पुलिस-प्रशासन का इस्तेमाल कर मुसलमानों को वोट नहीं डालने दिया।

सपा के प्रवक्ता फखरुल हसन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में आरोप लगाया, ‘भाजपा ने गांव-गांव में पुलिस बैठाकर मुसलमान मतदाताओं को वोट नहीं डालने दिया। इसके अलावा फर्जी वोटिंग करने के लिए बाहर से लोगों को बुलाया गया और उन्हें गुलाबी पर्ची दी गई। एक साजिश के तहत ऐसी पर्ची धारकों को कहीं पर भी चेक नहीं किया गया। कुंदरकी में जबरदस्त पैमाने पर धांधली हुई है।’

इन आरोपों को खारिज करते हुए अली ने बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने मुसलमान मतदाताओं में भाजपा के प्रति बैठाये गए डर और भ्रम को खत्म किया और मुसलमान ने भी समझदारी से समावेशी सशक्तिकरण का रास्ता चुनते हुए भाजपा से मुसलमानों की ‘एलर्जी’ को विरोधियों की ‘एनर्जी’ में तब्दील नहीं होने दिया।

उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित किए गए। इनमें से भाजपा ने छह सीटों कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, फूलपुर, मझवां और कटेहरी तथा उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल ने मीरापुर सीट पर जीत हासिल की। वहीं, सपा को सीसामऊ व करहल सीट पर जीत मिली।

Tags: कुंदरकी विस उपचुनाव
Previous Post

एटा में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झडप, 16 नामजद समेत 150 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, दो गिरफ्तार

Next Post

एक साथ तीन पूड़ियां खाने के बाद दम घुटने से छात्र की मौत

Related Posts

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

July 30, 2026
मेरठ में शख्स की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मऊ जिले में ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

July 30, 2026
अमेठी में तालाब में भैंस को बचाने के प्रयास में मां-बेटे की डूबने से मौत
उत्तर प्रदेश

अमेठी में तालाब में भैंस को बचाने के प्रयास में मां-बेटे की डूबने से मौत

July 30, 2026
मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया
उत्तर प्रदेश

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

July 30, 2026
Next Post

एक साथ तीन पूड़ियां खाने के बाद दम घुटने से छात्र की मौत

Recent Posts

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मोहम्मद बाज़ार इलाके के देउचा...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

ईरान के अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल दागने के बाद, अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिकी सेना ने बृहस्पतिवार तड़के कहा कि उसने जॉर्डन में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के मिसाइल हमले...

कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत

कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

कुवैत की सेना ने कहा कि ईरान के एक हमले में एक चीनी कंपनी की इमारत निशाना बनी, जिसमें एक...

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक वादी और दिल्ली से आए वकीलों की जिला अदालत परिसर में पिटाई के मामले...

मेरठ में शख्स की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

मऊ जिले में ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

मऊ, जिले में एक ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर उस पर चाकू से हमला किए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group