Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ग्वालियर में गिल हत्याकांड: खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला के साथियों के पास से विदेशी पिस्तौल व फोन जब्त

admin by admin
November 11, 2024
in क्राइम, देश
0

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पकड़े गए कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकवादी अर्शदीप सिंह डल्ला के दो साथियों के पास ऑस्ट्रेलिया और चीन में बनी पिस्तौल व विदेशी आईएमईआई नम्बर वाले मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, नवजोत सिंह उर्फ नीतू और अनमोलप्रीत सिंह उर्फ ​​विशाल नामक दो आरोपियों को एक यूट्यूबर की हत्या के सिलसिले में रविवार को पंजाब में गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने सात नवंबर को ग्वालियर के डबरा इलाके में जसवंत सिंह गिल की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। गिल को अपनी पत्नी के रिश्ते के भाई सुखविंदर की हत्या के लिए 2016 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी और वह 28 अक्टूबर से पैरोल पर जेल से बाहर आया था।

अधिकारी ने कहा कि सुखविंदर के भाई सतपाल ने सात नवंबर को हत्या को अंजाम देने के लिए कनाडा से अपने रिश्ते के भाई जीतू सिंह उर्फ जीता को संभवतः 2.50 लाख रुपये भेजे थे।

उन्होंने बताया, “ दो पिस्तौल मिली हैं जिनमें से एक ऑस्ट्रेलियाई ‘ग्लॉक’ पिस्तौल और दूसरी चीनी निर्मित पिस्तौल है और उनकी कीमत 15-15 लाख रुपये है। इनमें से एक पिस्तौल और विदेशी आईएमईआई (इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी) वाले मोबाइल फोन का इस्तेमाल सात नवंबर को हत्याकांड को अंजाम देने के लिए किया गया था।”

अधिकारी ने बताया कि उनकी जांच में पता चला है कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद नवजोत एवं अनमोलप्रीत टैक्सी से बृहस्पतिवार देर रात चंडीगढ़ भाग गए। इस टैक्सी को सतपाल ने बुक कराया था।

उन्होंने बताया कि ग्वालियर में जिस होटल में वे रुके थे, वहां से मिले पहचान पत्र के आधार पर मध्य प्रदेश पुलिस को दोनों के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद पंजाब पुलिस से संपर्क किया गया।

अधिकारी ने बताया, “ हमने पंजाब पुलिस को उनकी तस्वीरें भेजी हैं। दोनों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया और पंजाब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बाद में हम उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाएंगे। वे सात नवंबर को ही होटल में आए थे। जीता ने उन्हें स्थानीय जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि जब पीड़ित गिल पैरोल पर बाहर आया तो सतपाल ने जीता को एक लाख रुपये हस्तांतरित कर दिए तथा शेष 1.50 लाख रुपये सात नवंबर को वारदात के बाद ऑनलाइन भेजे गए।

उन्होंने कहा, “ नवजोत और अनमोलप्रीत के चंडीगढ़ पहुंचने के बाद सतपाल ने उनकी ओर से कुछ भुगतान ऑनलाइन किए। हम सतपाल के ऑनलाइन लेन-देन पर नज़र रख रहे थे और पंजाब के अपने समकक्षों के साथ सारी जानकारी साझा कर रहे थे। गिल द्वारा सुखविंदर की हत्या के बाद सतपाल और उसका परिवार कनाडा चले गए। लेकिन सतपाल कभी-कभार यहां आता रहता था।”

अधिकारी ने कहा कि पंजाब पुलिस के अनुसार दोनों कथित शूटर डल्ला गिरोह के हैं। उन्होंने कहा कि वह इस बात पर टिप्पणी नहीं करेंगे कि कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकवादी की सात नवंबर को की गई हत्या में कोई भूमिका है या नहीं।

अर्श डल्ला पर पंजाब में लक्षित हत्याओं, आतंकवाद के वित्तपोषण और जबरन वसूली में शामिल होने का आरोप है। उसे पिछले साल जनवरी में भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित किया था।

Tags: ग्वालियर में गिल हत्याकांड
Previous Post

WAtch, Manipur में CRPF कैंप पर हमला; मुठभेड़ में 11 उग्रवादी ढेर

Next Post

अयोध्या: आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह ने एक मुश्त समाधान योजना की समीक्षा; दिये निर्देश

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
Next Post

अयोध्या: आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह ने एक मुश्त समाधान योजना की समीक्षा; दिये निर्देश

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group