Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इजराइली सेना ने गाजा में बरामद छह बंधकों के शवों की शिनाख्त की, बंधक के परिवार ने गाजा पट्टी में उसके मारे जाने की पुष्टि

admin by admin
September 1, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

यरूशलम, (एपी) इजराइली सेना ने गाजा पट्टी में एक सुरंग से बरामद छह बंधकों के शवों की शिनाख्त की और कहा कि आतंकवादियों ने सेना द्वारा उन्हें बचा पाने से कुछ देर पहले ही उनकी हत्या कर दी।

सेना ने मारे गए बंधकों की पहचान हेर्श गोल्डबर्ग-पोलिन (23), ओरी दानिनो (25), एडन यरूशालमी (24), अल्मोग सारूसी (27) और एलेक्जेंडर लोबानोव (33) के रूप में की है। इन सभी को सात अक्टूबर को हमास के हमले के दौरान एक संगीत महोत्सव से अगवा किया गया था। कार्मल गट (40) नामक छठे व्यक्ति का अपहरण पास ही में स्थित कृषक क्षेत्र बेरी से किया गया था।

इजराइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हेगारी ने रविवार को कहा, ‘‘इससे पहले कि हम उन्हें बचा पाते, उनकी क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी गई।

इजराइली-अमेरिकी युवक हेर्श गोल्डबर्ग-पोलिन के माता-पिता ने रविवार सुबह पुष्टि की कि गाजा पट्टी में उनके बेटे को बंधक बनाने वाले आतंकवादियों ने उसकी हत्या कर दी है।

इसके साथ ही गोल्डबर्ग-पोलिन (23) की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए उसके माता-पिता द्वारा महीनों से चलाए जा रहे अभियान का भी अंत हो गया, जिसमें विश्व नेताओं से मुलाकात से लेकर पिछले महीने अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन के मंच से मदद की गुहार लगाना तक शामिल था।

हमास के आतंकवादियों ने पिछले साल दक्षिण इजराइल में एक संगीत महोत्सव पर हमला कर गोल्डबर्ग-पोलिन सहित कुछ अन्य लोगों को बंधक बना लिया था। कैलिफोर्निया के बर्कले के रहने वाले गोल्डबर्ग-पोलिन ने ग्रेनेड हमले में अपना बायां हाथ गंवा दिया था। अप्रैल में हमास द्वारा जारी एक वीडियो में उसका बायां हाथ गायब दिख रहा था और वह स्पष्ट रूप से काफी पीड़ा में बोलता नजर आ रहा था। इससे इजराइल में बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने की मांग को लेकर नये सिरे से विरोध-प्रदर्शन भड़क गए थे।

गोल्डबर्ग-पोलिन की मौत की पुष्टि से इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर बाकी बंधकों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए समझौता करने का दबाव बढ़ना तय माना जा रहा है। नेतन्याहू ने समझौते को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है और कहा है कि बंधकों को वापस लाने के लिए सैन्य कार्रवाई की जरूरत है।

गोल्डबर्ग-पोलिन के माता-पिता से मिल चुके अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह “बेहद दुखी और गुस्से में हैं।” उन्होंने कहा, “यह जितना दुखद है, उतना ही निंदनीय भी है। हमास नेताओं को इन अपराधों की कीमत चुकानी पड़ेगी। हम बाकी बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए समझौता करने के वास्ते दिन-रात काम करते रहेंगे।

गोल्डबर्ग-पोलिन के परिवार ने इजराइली सेना द्वारा गाजा पट्टी की एक सुरंग से छह बंधकों के शव मिलने और मृतकों की शिनाख्त किए जाने की घोषणा करने के बाद उसकी मौत की पुष्टि करने वाला बयान जारी किया। इन बंधकों में हेर्श गोल्डबर्ग-पोलिन भी शामिल है।

बयान में परिवार ने कहा, “गोल्डबर्ग-पोलिन परिवार भारी मन से अपने प्यारे बच्चे हेर्श की मौत की पुष्टि करता है। परिवार आपके प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का आभार जताता है। वह दुख की इस घड़ी में उसकी गोपनीयता का सम्मान करने का अनुरोध करता है।

https://twitter.com/IsraelinUN/status/1830101072032985578

Tags: छह बंधकों के शवों की शिनाख्त
Previous Post

फर्रुखाबाद में दुष्कर्म के बाद 13 वर्षीय किशोरी हुई गर्भवती, मामला दर्ज

Next Post

विमान ईंधन 4.6 प्रतिशत सस्ता, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम 39 रुपये बढ़े

Related Posts

देश

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
Next Post

विमान ईंधन 4.6 प्रतिशत सस्ता, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम 39 रुपये बढ़े

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत हो...

sanketik photo

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

महराजगंज जिले में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों...

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group