Friday, September 29, 2023
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result
Home देश

कांग्रेस प्रवक्ता वल्लभ ने किया गहलोत का समर्थन, थरूर को लिया निशाने पर

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
1 year ago
in देश
A A
कांग्रेस प्रवक्ता वल्लभ ने किया गहलोत का समर्थन, थरूर को लिया निशाने पर

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में अशोक गहलोत और शशि थरूर के बीच मुकाबले की बढ़ती संभावना के बीच पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने बृहस्पतिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री का खुलकर समर्थन किया।

साथ ही, उन्होंने थरूर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि थरूर ने सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उन्हें पत्र लिखकर उनके (वल्लभ) जैसे कार्यकर्ताओं को कष्ट पहुंचाया है और ऐसे में वह ‘निष्कलंक राजनीतिक जीवन’ वाले गहलोत का चयन करेंगे।

Related articles

चीन में सैन्य बैठक में रक्षा मंत्री जनरल ली गायब?? हटाये जाने की अटकलें, कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं

चीन के रक्षा मंत्री एक महीने से लापता; मंत्रालय ने कहा ‘पता नहीं’

September 28, 2023
जबर्दस्त इस्तकबाल से अभिभूत हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर

जबर्दस्त इस्तकबाल से अभिभूत हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर

September 28, 2023
भारत के खिलाफ गलत सूचना फैलाने के मामले में आठ यूट्यूब चैनल ब्लॉक; जिसमे सात भारतीय समाचार चैनल

बारह साल तक के 42 फीसदी बच्चे हर दिन स्क्रीन पर बिताते हैं दो से चार घंटे

September 28, 2023
चंद्रयान-3: इसरो ने ‘प्रज्ञान’ रोवर के लैंडर से उतरकर चंद्रमा की सतह पर चलने का वीडियो किया जारी

भारत नहीं फ्रेंच गुयाना का कौरौ (Kourou) स्टेशन से हो रही है प्रज्ञान रोवर को जगाने की कोशिश..

September 28, 2023

उन्होंने बतौर कार्यकर्ता अपनी राय जाहिर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘करोड़ों कार्यकर्ताओं की तरह मेरी पहली इच्छा तो यह है कि राहुल गांधी कांग्रेस और देश को अपना नेतृत्व दें।’’

वल्लभ ने कहा, ‘‘एक तरफ कार्यकर्ताओं व ज़मीन से जुड़े हुए अशोक गहलोत हैं, जिन्हें 3 बार केंद्रीय मंत्री, 3 बार मुख्यमंत्री, 5 बार सांसद, 5 बार विधायक रहने का अनुभव है, जिन्होंने सीधी टक्कर में मोदी-शाह को पटखनी दी है, जिनका 45 वर्ष का निष्कलंक राजनीतिक जीवन है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वहीं दूसरी तरफ़, शशि थरूर हैं,जिनका पिछले 8 वर्षों में पार्टी के लिए एक ही प्रमुख योगदान है कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उस समय चिट्ठियां भेजीं जब वह अस्पताल में भर्ती थीं। इस कृत्य ने मेरे जैसे पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को पीड़ा पहुंचाई। चयन बहुत सरल और स्पष्ट है।’’

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी हो गई। अधिसूचना जारी होने से एक दिन पहले बुधवार को, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के चुनावी समर में उतरने का स्पष्ट संकेत देने के बाद यह संभावना प्रबल हो गई है कि 22 साल बाद, देश की सबसे पुरानी पार्टी का प्रमुख चुनाव के जरिये चुना जाएगा।

गहलोत ने कहा कि वह पार्टी का फैसला मानेंगे, लेकिन उससे पहले राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने के लिए मनाने का एक आखिरी प्रयास करेंगे।

दूसरी तरफ, पहले से ही चुनाव लड़ने का संकेत दे रहे लोकसभा सदस्य थरूर ने बुधवार को कांग्रेस के मुख्यालय में पहुंचकर पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की और नामांकन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की।

कुछ अन्य नेताओं के भी चुनावी मैदान में उतरने की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता।

Related

Tags: कांग्रेस प्रवक्ता
Previous Post

ABG शिपयार्ड: ईडी ने धनशोधन जांच में 2,747 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

Next Post

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हुआ जल संरक्षण एवं जल संवर्धन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

Related Posts

No Content Available
Load More
Next Post
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हुआ जल संरक्षण एवं जल संवर्धन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हुआ जल संरक्षण एवं जल संवर्धन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

अयोध्या: सेवा सप्ताह के अंतिम दिन बहादुरगंज मोहल्ले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में निःशुल्क सेवा चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

अयोध्या: सेवा सप्ताह के अंतिम दिन बहादुरगंज मोहल्ले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में निःशुल्क सेवा चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने इमाम उमर अहमद इलियासी से मुलाकात की; मदरसा भी देखा

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने इमाम उमर अहमद इलियासी से मुलाकात की; मदरसा भी देखा

यूक्रेन Vs रूस: यूक्रेन ने पुतिन के करीबी रहे एक कैदी को छोड़ने की घोषणा की; रूस के कब्जे से 215 यूक्रेनी नागरिकों मुक्त

यूक्रेन Vs रूस: यूक्रेन ने पुतिन के करीबी रहे एक कैदी को छोड़ने की घोषणा की; रूस के कब्जे से 215 यूक्रेनी नागरिकों मुक्त

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!