अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में इंस्पेक्टर ओंकारनाथ का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। वह थाने के सामने मैनुद्दीन पुर गांव में कमरा लेकर रहते थे।
मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना पर घरवाले भी मौके पर पहुंचे।
वह सुबह करीब छह बजे मॉर्निंग वॉक करने के बाद अपने कमरे पर पहुंचे थे। एसएसपी प्रशांत वर्मा, एसपी सिटी मधुबन सिंह व सीओ अयोध्या राजेश तिवारी ने मौके का जायजा लिया।
इंस्पेक्टर ओंकार नाथ (46) पूरा कलंदर थाने में तैनात थे। देर रात सिटी कोतवाली में उनका ट्रांसफर कर दिया गया था। आज ही उनको अपना कार्यभार ग्रहण करना था। ओंकार नाथ संत कबीर नगर के रहने वाले थे। थाने के सामने ही मैनुद्दीन पुर गांव है। वहां पर किराए का कमरा लेकर अकेले रहते थे। परिवार संतकबीर नगर में रहता है।
पुलिस के अनुसार, ओंकार नाथ 2007 में पुलिस में भर्ती हुए थे। वह रायबरेली में सब इंस्पेक्टर थे। इसी साल जुलाई में उनका प्रमोशन से इंस्पेक्टर बने थे। इसके बाद 23 जुलाई, 2022 को ट्रांसफर होकर अयोध्या के पूरा कलंदर थाने में गए थे।