Friday, September 29, 2023
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result
Home देश

इंडिया आइडियाज समिट : भारत में निवेश करने का इससे बेहतर समय कभी नहीं रहा: प्रधानमंत्री

Atul Srivastav by Atul Srivastav
3 years ago
in देश
A A
प्रधानमंत्री ने काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र-3 के ‘सामान्य परिचालन स्थिति में आने (क्रिटिकल)’ के लिए भारतीय परमाणु वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने इंडिया आइडियाज समिट को किया संबोधित
मजबूत घरेलू आर्थिक क्षमताओं के द्वारा वैश्विक अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाया जा सकता है: प्रधानमंत्री
‘आत्मनिर्भर भारत’ के आह्वान के जरिए भारत समृद्ध और संकट से जल्द उबरने वाली दुनिया बनाने की दिशा में योगदान कर रहा है: प्रधानमंत्री
भारत संभावनाओं की भूमि के तौर पर उभर रहा है: प्रधानमंत्री
महामारी के बाद दुनिया के तेजी से पुरानी स्थिति में लौटने में भारत-अमेरिका की साझेदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज इंडिया आइडियाज समिट को संबोधित किया। यह सम्मलेन अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष के सम्मेलन की थीम ‘बेहतर भविष्य का निर्माण’ है।

प्रधानमंत्री ने यूएसआईबीसी को इस साल उसकी 45वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। उन्होंने भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए यूएसआईबीसी नेतृत्व की प्रतिबद्धता के लिए उनका धन्यवाद दिया।

Related articles

चीन में सैन्य बैठक में रक्षा मंत्री जनरल ली गायब?? हटाये जाने की अटकलें, कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं

चीन के रक्षा मंत्री एक महीने से लापता; मंत्रालय ने कहा ‘पता नहीं’

September 28, 2023
जबर्दस्त इस्तकबाल से अभिभूत हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर

जबर्दस्त इस्तकबाल से अभिभूत हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर

September 28, 2023
भारत के खिलाफ गलत सूचना फैलाने के मामले में आठ यूट्यूब चैनल ब्लॉक; जिसमे सात भारतीय समाचार चैनल

बारह साल तक के 42 फीसदी बच्चे हर दिन स्क्रीन पर बिताते हैं दो से चार घंटे

September 28, 2023
चंद्रयान-3: इसरो ने ‘प्रज्ञान’ रोवर के लैंडर से उतरकर चंद्रमा की सतह पर चलने का वीडियो किया जारी

भारत नहीं फ्रेंच गुयाना का कौरौ (Kourou) स्टेशन से हो रही है प्रज्ञान रोवर को जगाने की कोशिश..

September 28, 2023

मजबूत घरेलू आर्थिक क्षमताओं से वैश्विक अर्थव्यवस्था होगी फिर से सशक्त

प्रधानमंत्री ने विकास के एजेंडे के मूल में गरीबों और कमजोरों को रखने की जरूरत के बारे में बात की। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘ईज ऑफ लिविंग’ उतना ही महत्वपूर्ण है जितना ‘ईज ऑफ बिजनस’। उन्होंने कहा कि महामारी ने हमें बाहरी झटकों के खिलाफ वैश्विक अर्थव्यवस्था के लचीलेपन की महत्ता की याद दिलाई है, जो मजबूत घरेलू आर्थिक क्षमताओं द्वारा हासिल की जा सकती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के आह्वान के जरिए भारत एक समृद्ध और सशक्त दुनिया बनाने में अपना योगदान कर रहा है।

भारत खुलेपन, अवसरों और विकल्पों का आदर्श सम्मिश्रण प्रस्तुत करता है

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को लेकर दुनियाभर में आशावाद है क्योंकि यह खुलेपन, अवसरों और विकल्पों का आदर्श सम्मिश्रण प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में हमारी अर्थव्यवस्था को ज्यादा खुली और सुधार उन्मुख बनाने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि सुधारों से प्रतिस्पर्धात्मकता, ज्यादा पारदर्शिता, डिजिटलीकरण का विस्तार, ज्यादा नवाचार और ज्यादा नीतिगत स्थिरता सुनिश्चित हुई है।

एक ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि शहरी इंटरनेट यूजर्स की तुलना में गांवों में इंटरनेट यूजर्स ज्यादा हैं। भारत को अवसरों की भूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि अब देश में लगभग आधे अरब एक्टिव इंटरनेट यूजर्स हैं जबकि आधे अरब से ज्यादा लोग कनेक्ट हो रहे हैं। उन्होंने 5जी तकनीकी, बिग डेटा एनालिटिक्स, क्वांटम कम्प्यूटिंग, ब्लॉक-चेन और इंटरनेट ऑफ थिंग्स तकनीकों में अवसरों का जिक्र किया।

विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के व्यापक अवसर

प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि भारत के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने के व्यापक अवसर मौजूद हैं। उन्होंने हाल ही में कृषि क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक सुधारों के बारे में बात की और कहा कि कृषि सामग्री और मशीनरी, कृषि आपूर्ति श्रृंखला, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र, मत्स्य पालन और जैविक उत्पाद समेत कई क्षेत्रों में निवेश के अवसर हैं। इस बात का जिक्र करते हुए कि भारत में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र हर साल 22 प्रतिशत से ज्यादा की रफ्तार से बढ़ रहा है और चिकित्सा-प्रौद्योगिकी, टेली-मेडिसिन और डायग्नोस्टिक्स उत्पादन में भारतीय कंपनियों ने काफी प्रगति की है, उन्होंने कहा कि भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने का यह सबसे अच्छा समय है।

प्रधानमंत्री ने कई अन्य क्षेत्रों की सूची भी सामने रखी जो निवेश के लिए शानदार अवसर प्रदान करते हैं जैसे- ऊर्जा क्षेत्र; घरों, सड़कों, हाइवे और बंदरगाहों के निर्माण सहित अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण; नागरिक उड्डयन, जहां कई शीर्ष निजी भारतीय एयरलाइंस की आने वाले दशक में एक हजार से ज्यादा नए विमान शामिल करने की योजना है, इस प्रकार से किसी भी निवेशक के लिए अवसर खुले हैं जो भारत में विनिर्माण सुविधाएं, रखरखाव मरम्मत व संचालन सुविधाएं स्थापित करना चाहता है। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि भारत रक्षा क्षेत्र में एफडीआई कैप 74 प्रतिशत तक बढ़ा रहा है, रक्षा उपकरणों और प्लेटफॉर्मों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए दो रक्षा गलियारे स्थापित किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि निजी और विदेशी निवेशकों के लिए विशेष प्रोत्साहन की पेशकश की गई है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में किए जा रहे महत्वपूर्ण सुधारों का भी जिक्र किया।

वित्त और बीमा में निवेश को आमंत्रित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने बीमा क्षेत्र में एफडीआई कैप को बढ़ाकर 49 प्रतिशत और बीमा मध्यस्थों में निवेश के लिए 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, कृषि, व्यवसाय और जीवन बीमा में बीमा कवर बढ़ाने के व्यापक अवसर हैं, जिनका अभी इस्तेमाल नहीं हुआ है।

भारत में बढ़ता निवेश

प्रधानमंत्री ने विश्व बैंक की ईज ऑफ डूइंग बिजनस रैंकिंग में भारत के उभार के बारे में बात की। उन्होंने जोर दिया कि हर साल भारत में एफडीआई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि 2019-20 में भारत में एफडीआई प्रवाह 74 अरब डॉलर था, जो पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि महामारी के दौरान भी भारत ने इस साल अप्रैल और जुलाई के बीच 20 अरब डॉलर से ज्यादा का विदेशी निवेश हासिल किया है।

भारत में निवेश करने का सबसे अच्छा समय

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के पास वह है, जो वैश्विक आर्थिक रिकवरी को ताकत प्रदान करने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत के उदय का मतलब एक ऐसे राष्ट्र के साथ व्यापार के अवसरों में वृद्धि, जिस पर भरोसा किया जा सकता है, बढ़ते खुलेपन के साथ वैश्विक एकीकरण में वृद्धि, बाजार तक पहुंच के साथ प्रतिस्पर्धा में वृद्धि और कुशल मानव संसाधनों की उपलब्धता के साथ निवेश पर रिटर्न में वृद्धि। अमेरिका और भारत को स्वाभाविक साझीदार कहते हुए उन्होंने कहा कि यह साझेदारी महामारी के बाद विश्व के तेजी से पुरानी स्थिति में लौटने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। अमेरिकी निवेशकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में निवेश करने के लिए यह सबसे अच्छा समय है।

Related

Previous Post

गायब होने से पहले धूमकेतु की झलक स्वयं देखें

Next Post

प्रधानमंत्री ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Atul Srivastav

Atul Srivastav

Related Posts

अमेठी: फांसी से लटकता पाया गया विवाहिता का शव, हत्या की आशंका
उत्तर प्रदेश

बलिया में आईटीआई स्कूल के प्रधानाचार्य ने की आत्महत्या, मृतक दीनबन्धु शाह उड़ीसा राज्य के कटक जिला के प्रहराजपुर के निवासी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2023
गणेशोत्सव : अयोध्या में गणपति विसर्जन के लिए निकाले जा रहे जुलूस
अयोध्या

गणेशोत्सव : अयोध्या में गणपति विसर्जन के लिए निकाले जा रहे जुलूस

by Atul Srivastav
September 28, 2023
चीन में सैन्य बैठक में रक्षा मंत्री जनरल ली गायब?? हटाये जाने की अटकलें, कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं
अंतराष्ट्रीय

चीन के रक्षा मंत्री एक महीने से लापता; मंत्रालय ने कहा ‘पता नहीं’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2023
जबर्दस्त इस्तकबाल से अभिभूत हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर
अंतराष्ट्रीय

जबर्दस्त इस्तकबाल से अभिभूत हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2023
भारत के खिलाफ गलत सूचना फैलाने के मामले में आठ यूट्यूब चैनल ब्लॉक; जिसमे सात भारतीय समाचार चैनल
Featured

बारह साल तक के 42 फीसदी बच्चे हर दिन स्क्रीन पर बिताते हैं दो से चार घंटे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2023
चंद्रयान-3: इसरो ने ‘प्रज्ञान’ रोवर के लैंडर से उतरकर चंद्रमा की सतह पर चलने का वीडियो किया जारी
अंतराष्ट्रीय

भारत नहीं फ्रेंच गुयाना का कौरौ (Kourou) स्टेशन से हो रही है प्रज्ञान रोवर को जगाने की कोशिश..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2023
विधायक पति अब्‍बास अंसारी से मिलने गयीं निकहत गिरफ्तार, जेल अधीक्षक समेत आठ जेलकर्मी निलंबित
उत्तर प्रदेश

छात्र को सहपाठी से थप्पड़ लगवाने वाली शिक्षिका गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2023
कानपुर में व्यवसायी पर हमला करने के मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिये पुलिस की 10 टीमें गठित
उत्तर प्रदेश

कानपुर में व्यवसायी के हमलावरों की गिरफ्तारी पर इनाम; भाजपा कार्यकर्ताओं का पुलिस आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 28, 2023
Load More
Next Post
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना: ‘शिशु ऋणों’ की त्वरित अदायगी पर 12 माह के लिए 2% ब्याज सब्सिडी को मंजूरी

प्रधानमंत्री ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

देश में कोविड-19 रोगियों की संख्या 3,31,146 व 6.1 लाख से अधिक रोगी स्वस्थ हुए

कोविड-19 : एक दिन में सर्वाधिक लगभग 30,000 मरीजों के ठीक होने के साथ ही ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 7.82 लाख के पार

अयोध्या: जनपद में नहीं थम रहा कोरोना का संक्रमण, जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्र में कोरोना समीक्षा की

अयोध्या: जनपद में नहीं थम रहा कोरोना का संक्रमण, जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्र में कोरोना समीक्षा की

भारतीय सेना : महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन मिला

भारतीय सेना : महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन मिला

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!