Saturday, June 21, 2025
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result

गायब होने से पहले धूमकेतु की झलक स्वयं देखें

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
5 years ago
in देश
A A
गायब होने से पहले धूमकेतु की झलक स्वयं देखें

यह कई वर्षों के बाद यह हो रहा है कि आप रात में आकाश में अपनी खुली आंखों से धूमकेतु को देख पा रहे हैं। यह एक दुर्लभ खगोलीय घटना है जो कई वर्षों बाद होती है।

नेहरू विज्ञान केंद्र ने अपनी लॉकडाउन व्याख्यानमाला में धूमकेतु से संबंधित अन्वेषण पहलुओं पर चर्चा करने के लिए ‘कॉमेट नियोवाइज- ए प्राइमर’ का आयोजन किया। नेहरू तारामंडल, नई दिल्ली की निदेशक डॉ. एन रत्नाश्री ने धूमकेतु को आकाश में उनकी स्थिति और कैसे एक दूरबीन, डीएसएलआऱ कैमरा या खुली आंखों से देख सकते हैं, के बारे में समझाया।

Related articles

इसरो ने सिंगापुर के सात उपग्रहों को निर्धारित कक्षाओं में सफलतापूर्वक किया स्थापित

शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस ले जाना वाला मिशन स्थगित

न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की याचिका पर सुनवाई से न्यायालय का इनकार

नकदी विवाद: जांच समिति की रिपोर्ट में कदाचार साबित, न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को हटाने का प्रस्ताव

विधायक पति अब्‍बास अंसारी से मिलने गयीं निकहत गिरफ्तार, जेल अधीक्षक समेत आठ जेलकर्मी निलंबित

अंतरराष्ट्रीय नौकरियों से जुडी धोखाधड़ी : निजी कंपनी के तीन अधिकारी गिरफ्तार

अमेरिका की कमान ट्रंप के हाथों में; बोले- अब शुरू हुआ अमेरिका का स्वर्ण युग

भारत-पाकिस्तान के दो नेताओं ने सैन्य संघर्ष रोकने का ‘निर्णय’ लिया था : ट्रंप

कॉमेट नियोवाइज को आधिकारिक तौर पर सी/2020एफ3 के रूप में जानते हैं। 2020एफ3 सबसे चमकदार धूमकेतु है जिसे आकाश में देखा जा सकता है। अभी यह दुनिया भर में दिखाई देगा क्योंकि यह इन दिनों पृथ्वी के सबसे करीब है। नियोवाइज एक बार गायब होता है तो 6800 वर्षों के बाद दिखाई देगा।

‘कॉमेट नियोवाइज’ को पहली बार नासा के अंतरिक्ष यान मिशन नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट वाइड-फील्ड इन्फ्रारेड सर्वे एक्सप्लोरर (नियोवाइज) द्वारा 27 मार्च 2020 को देखा गया था और इसलिए इसका नाम नियोवाइज कहा जाता है।

धूमकेतु बर्फीला और आकार में छोटा होता है जिसमें अधिकतर चट्टानी पदार्थ, धूल और बर्फ होते हैं। जैसे ही वे सूर्य के करीब आते हैं, इन धूमकेतुओं से वाष्पशील पदार्थों का वाष्पीकरण होता है। जब वे पिघलने लगते हैं, तो परावर्तित सूर्य के प्रकाश से कण चमकने लगते हैं।

डॉ. एन रत्नश्री ने बताया, ‘जुलाई के शुरुआती दिनों में नियोवाइज धूमकेतु सूरज के करीब पहुंच जाता है, जो नासा के सौर मिशन एसओएचओ की नजर में आया है। यह विशेष रूप से सूर्य और उसकी गतिविधियों का अध्ययन करता है। भारत में भी एक ऐसा ही अंतरिक्ष उपक्रम आदित्य-एल1 मिशन है जो सूर्य का अध्ययन करने के लिए आकाश में जाने वाला है।’

उन्होंने जुलाई 2020 के दौरान खगोलविदों द्वारा अपने कैमरे में कैद की गई तस्वीरों को भी साझा किया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि धूमकेतु उन शहरों में कैसे दिखाई देता है जहां ज्यादा प्रदूषण है।

डॉ. रत्नाश्री ने अपने व्याख्यान के दौरान धूमकेतु को देखने के लिए और इसे डीएसएलआर कैमरे के माध्यम से कैप्चर करने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया, “अपने कैमरे को उत्तर पश्चिम दिशा की ओर सेट करें और एक लंबा एक्सपोजर शॉट लेने की कोशिश करें। क्षितिज के संबंध में धूमकेतु के प्रक्षेपवक्र का पता लगाने के लिए एक ही कैमरा सेटिंग्स के साथ एक ही समय में अलग-अलग दिनों पर नियमित तस्वीरें क्लिक करने की कोशिश करें।’


हालांकि धूमकेतु खुली आंखों से दिखता है लेकिन किसी किसी को आकाश में इसे खोजने में मुश्किल हो सकती है, विशेष रूप से जो पहली बार इसे खोजने का काम कर रहे हैं।

डॉ. रत्नाश्री ने बताया, “धूमकेतु को देखने की कोशिश करने वालों को पहले सप्तऋषि यानी आकाश के सात सितारों को देखने की कोशिश करनी चाहिए। एक बार जब आप उन्हें देख लेते हैं तो उस हिस्से को खोजने का प्रयास करें जो पोलारिस की ओर इशारा कर रहा है। धूमकेतु पोलारिस या सप्त ऋषि के विपरीत दिशा में दिखाई देगा.”

उन्होंने ऐसी वेबसाइटों के बारे में भी बताया जिनसे आकाशीय पिंडों का पता लगाने में मदद मिल सकती है। जो लोग आसमान में सितारों को देखना चाहते हैं या इस तरह की खगोलीय घटनाओं को देखने में रुचि रखते हैं वे https://calsky.com/ और https://darksitefinder.com/ पर जा कर सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा https://mausam.imd.gov.in/ की मदद से बादलों की स्थिति को पहले जाना जा सकता है जो आकाश के स्पष्ट दृश्य में बाधा डालते हैं। हवा की स्थिति के बारे में जानना चाहिए क्योंकि हवा का रुख ही बादलों की स्थिति तय करते हैं।.

उन्होंने यह भी बताया कि इस धूमकेतु की एक झलक जल्द ही देखने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि वह सूर्य से दूर जा रहा है और दिन प्रति दिन यह धूमिल हो रहा है। यहां तक कि जब यह पृथ्वी के अपने निकटतम बिंदु पर है, तो सूर्य और धूमकेतु के बीच का कोण धीरे-धीरे बढ़ रहा है और इसलिए यह दूर हो जाएगा।

बता दें कि धूमकेतु को कम प्रकाश प्रदूषण वाले क्षेत्रों में आकाश में साफ तौर पर देखा जा सकता है और अंधेरा होने पर यह आकाश में पूरी तरह से साफ-साफ दिखाई देता है।

इस व्याख्यान का आयोजन सभी खगोलविदों, अंतरिक्ष उत्साही, सितारों में रुचि रखने वालों के लिए आयोजित किया गया।

Previous Post

कोविड-19: IT कम्पनियों के वर्क फ्रॉम होम की समय सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी

Next Post

इंडिया आइडियाज समिट : भारत में निवेश करने का इससे बेहतर समय कभी नहीं रहा: प्रधानमंत्री

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

Related Posts

अयोध्या में कलेक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ सहायक श्रीमती गीता देवी के निधन पर हुआ शोक व्यक्त, DM फरियादियों की समस्याओ से हो रहे रूबरू!
अयोध्या

अयोध्या में कलेक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ सहायक श्रीमती गीता देवी के निधन पर हुआ शोक व्यक्त, DM फरियादियों की समस्याओ से हो रहे रूबरू!

पालिका अध्यक्ष ने ज़िलाधिकारी से नगरपालिका परिषद रुदौली में किसी अन्य अधिशासी अधिकारी को नियुक्त करने की मांग की
अयोध्या

अयोध्या: रुदौली में SDM के कई दिनों से न्यायालय और तहसील मुख्यालय न आने से अधिवक्ताओं ने जताया आक्रोश

महिंद्रा फाइनेंस के वाहन ऋण कारोबार में 150 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
अयोध्या

अयोध्या में आधार संशोधन कराने के बहाने महिला के खाते से निकाले 49 हज़ार, महिला ने पुलिस में दी तहरीर

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से दो साल की बच्ची का अपहरण
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से दो साल की बच्ची का अपहरण

टीआरएस सांसद के बेटे से चाकू दिखा कर लूटपाट
उत्तर प्रदेश

संत कबीर नगर में युवक की धारदार हथियार से हत्या

रामपुर में व्यक्ति ने अपने बेटे की मंगेतर से शादी की
उत्तर प्रदेश

रामपुर में व्यक्ति ने अपने बेटे की मंगेतर से शादी की

गुप्त अभियानों में लंबे समय से निशाने पर रहे हैं परमाणु वैज्ञानिक, इजराइल ने उजागर की यह सच्चाई
Featured

गुप्त अभियानों में लंबे समय से निशाने पर रहे हैं परमाणु वैज्ञानिक, इजराइल ने उजागर की यह सच्चाई

Israeli PM Netanyahu बोले- Hamas के ‘आखिरी समय में कुछ शर्तों से पीछे हटने’ के कारण संघर्ष-विराम रुका
अंतराष्ट्रीय

इजराइल-ईरान युद्ध का एक सप्ताह पूरा, संघर्ष रोकने के लिए नए कूटनीतिक प्रयास शुरू

Load More
Next Post
प्रधानमंत्री ने काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र-3 के ‘सामान्य परिचालन स्थिति में आने (क्रिटिकल)’ के लिए भारतीय परमाणु वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

इंडिया आइडियाज समिट : भारत में निवेश करने का इससे बेहतर समय कभी नहीं रहा: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना: ‘शिशु ऋणों’ की त्वरित अदायगी पर 12 माह के लिए 2% ब्याज सब्सिडी को मंजूरी

प्रधानमंत्री ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

देश में कोविड-19 रोगियों की संख्या 3,31,146 व 6.1 लाख से अधिक रोगी स्वस्थ हुए

कोविड-19 : एक दिन में सर्वाधिक लगभग 30,000 मरीजों के ठीक होने के साथ ही ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 7.82 लाख के पार

अयोध्या: जनपद में नहीं थम रहा कोरोना का संक्रमण, जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्र में कोरोना समीक्षा की

अयोध्या: जनपद में नहीं थम रहा कोरोना का संक्रमण, जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्र में कोरोना समीक्षा की

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in