Saturday, June 10, 2023
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

कालेधन को सफेद करने के लिए हुई थी नोटबंदी, इसके दर्द को देश कभी नहीं भूलेगा: राहुल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
1 year ago
in उत्तर प्रदेश, देश, राजनीति
A A
राहुल ने गुजरात कांग्रेस के नेताओं के साथ मंथन, जल्द हो सकती है पीसीसी अध्यक्ष की नियुक्ति

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जाली नोटों से संबंधित भारतीय रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि नोटबंदी कालेधन को सफेद करने के लिए की गई थी।

उन्होंने यह भी कहा कि नोटबंदी का दर्द देश कभी नहीं भूलेगा।

Related articles

अयोध्या के मंगल पांडे वार्ड के पार्षद राजेश कुमार गौड़ ने महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी का आजादी के 90 वर्ष पूर्ण पर किया सम्मान ..

अयोध्या के मंगल पांडे वार्ड के पार्षद राजेश कुमार गौड़ ने महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी का आजादी के 90 वर्ष पूर्ण पर किया सम्मान ..

June 9, 2023
हापुड़ में मंदिर में ‘नमाज अदा’ करने की सूचना पर पुलिस व्यक्ति को तलाश के बाद किया 01 गिरफ्तार

हापुड़ में मंदिर में ‘नमाज अदा’ करने की सूचना पर पुलिस व्यक्ति को तलाश के बाद किया 01 गिरफ्तार

June 9, 2023
गोरखपुर में अनोखी शादी: कुंवारे पर दिल हार बैठी 10 बच्चों की मां, पंचायत ने कराई धूमधाम से शादी

झांसी में विवाह बना चर्चा का विषय, दूल्हा-दुल्हन कभी नहीं बनाएंगे संबंध, लड़की की बहन भी जाएगी साथ’ युवती के पिता की शर्तें!?

June 9, 2023
झारखंड: अवैध कोयला खदान में धंसने से कई मजदूर फंसे, 3 शवों को निकाला गया

झारखंड: अवैध कोयला खदान में धंसने से कई मजदूर फंसे, 3 शवों को निकाला गया

June 9, 2023

राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के नाम पर देश को अचानक लाइन में लगा दिया गया। लोग अपना ही पैसा निकालने के लिए तरस गए, कई घरों में शादियां थीं, बच्चों और बुज़ुर्गों के इलाज चल रहे थे, गर्भवती महिलाएं थीं, लेकिन लोगों के पास पैसे नहीं थे, घंटों लाइन में लगने की वजह से कई लोगों की मृत्यु हो गई।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘2022 में रिजर्व बैंक के हवाले से ख़बर आयी कि बैंक में पहुंचे 500 रुपये के 101.9 प्रतिशत और 2 हजार रुपये के 54.16 प्रतिशत से ज़्यादा नोट, नकली हैं। 2016 में जहां 18 लाख करोड़ ‘कैश इन सर्कुलेशन’ (चलन में मुद्रा) में था, वहीं आज 31 लाख करोड़ ‘कैश इन सर्कुलेशन’ में है।सवाल है कि आपके ‘डिजिटल इंडिया’, ‘कैशलेस इंडिया’ का क्या हुआ, प्रधानमंत्री जी?’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘नोटबंदी के वक़्त मैंने कहा था कि ये ‘राष्ट्रीय त्रासदी’ है। गलतफ़हमी में मत रहिए- मोदी जी से ग़लती नहीं हुई, ये जानबूझ कर किया गया है ताकि आम जनता के पैसे से ‘मोदी-मित्र’ पूंजीपतियों का लाखों करोड़ रुपये का कर्ज़ माफ किया जा सके और उनके कालेधन को सफेद किया जा सके।’’

राहुल गांधी ने दावा किया, ‘‘राजा के एक तानाशाही फरमान ने जनता को कभी न भूल पाने वाली चोट दी है, नोटबंदी का दर्द देश कभी नहीं भूलेगा।’’

बीते वित्त वर्ष 2021-22 में बैंकिंग प्रणाली में मिले जाली 500 रुपये के नोटों की संख्या इससे पिछले वित्त वर्ष (2020-21) की तुलना में दोगुना से भी अधिक होकर 79,669 पर पहुंच गई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की सालाना रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2021-22 में 2,000 रुपये मूल्य के 13,604 जाली नोटों का पता चला। 2020-21 की तुलना में यह 54.6 प्रतिशत अधिक हैं। बीते वित्त वर्ष में बैंकिंग क्षेत्र में मिले विविध मूल्यों की कुल जाली भारतीय करेंसी नोट (एफआईसीएन) की संख्या बढ़कर 2,30,971 हो गई, जो 2020-21 में 2,08,625 थी। साल 2019-20 में 2,96,695 जाली नोट पकड़ में आए थे।

Related

Previous Post

अयोध्या में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू; कहीं मिली राहत तो कहीं बनी आफत, स्थानीय निवासियों को छूट की दरकार

Next Post

गोंडा: सर्राफा व्यापारी से लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, 27 मई को हुई थी लूट की घटना

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

Related Posts

अयोध्या के मंगल पांडे वार्ड के पार्षद राजेश कुमार गौड़ ने महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी का आजादी के 90 वर्ष पूर्ण पर किया सम्मान ..
अयोध्या

अयोध्या के मंगल पांडे वार्ड के पार्षद राजेश कुमार गौड़ ने महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी का आजादी के 90 वर्ष पूर्ण पर किया सम्मान ..

by Atul Srivastav
June 9, 2023
हापुड़ में मंदिर में ‘नमाज अदा’ करने की सूचना पर पुलिस व्यक्ति को तलाश के बाद किया 01 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

हापुड़ में मंदिर में ‘नमाज अदा’ करने की सूचना पर पुलिस व्यक्ति को तलाश के बाद किया 01 गिरफ्तार

by Atul Srivastav
June 9, 2023
यूपी: योगी ने SSC में चयनित एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरित कर दी बधाई, चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का अंत, लंबी लड़ाई को आगे बढ़ाने के बाद..
अयोध्या

यूपी: योगी ने SSC में चयनित एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरित कर दी बधाई, चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का अंत, लंबी लड़ाई को आगे बढ़ाने के बाद..

by Atul Srivastav
June 9, 2023
गोरखपुर में अनोखी शादी: कुंवारे पर दिल हार बैठी 10 बच्चों की मां, पंचायत ने कराई धूमधाम से शादी
उत्तर प्रदेश

झांसी में विवाह बना चर्चा का विषय, दूल्हा-दुल्हन कभी नहीं बनाएंगे संबंध, लड़की की बहन भी जाएगी साथ’ युवती के पिता की शर्तें!?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 9, 2023
झारखंड: अवैध कोयला खदान में धंसने से कई मजदूर फंसे, 3 शवों को निकाला गया
देश

झारखंड: अवैध कोयला खदान में धंसने से कई मजदूर फंसे, 3 शवों को निकाला गया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 9, 2023
अयोध्या: पिकअप बस से भिड़ी; दो युवकों मौत, दो घायल
अयोध्या

अयोध्या: पिकअप बस से भिड़ी; दो युवकों मौत, दो घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 9, 2023
Wrestlers Protest को समर्थन देने पहुंचेगे संयुक्त किसान मोर्चा के नेता, Delhi Police ने की रोकने की तैयारी
खेल

पहलवान संगीता फोगाट को बृजभूषण के आधिकारिक आवास पर ले गई दिल्ली पुलिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 9, 2023
अयोध्या: ग्राम चांदपुर हरवंश में पानी की निकासी को लेकर विवाद में 01 व्यक्ति की लाठी से पीटकर हत्या
उत्तर प्रदेश

जमीन के विवाद में एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 9, 2023
Load More
Next Post
गोंडा: सर्राफा व्यापारी से लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, 27 मई को हुई थी लूट की घटना

गोंडा: सर्राफा व्यापारी से लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, 27 मई को हुई थी लूट की घटना

‘राम द्रोहियों’ से जितनी ही दूरी, भविष्य उतना ही उज्‍ज्‍वल होगा : योगी आदित्यनाथ

यूपी: विधायक निधि तीन करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये हुई

WATCH अयोध्या: मंदिर निर्माण में लगे ट्रक ने नीम के पेड़ को मारी टक्कर, पेड़ हुआ धराशाई; पेड़ को हटवाने .. कौन विभाग?

WATCH अयोध्या: मंदिर निर्माण में लगे ट्रक ने नीम के पेड़ को मारी टक्कर, पेड़ हुआ धराशाई; पेड़ को हटवाने .. कौन विभाग?

यूपी: ब्लाक प्रमुख चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी; 5 जुलाई से 10 जुलाई तक का समय तय

चंपावत विधानसभा उपचुनाव, लगभग 64 फीसदी मतदान; धामी और कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी के बीच सीधा मुकाबला

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!