Saturday, June 21, 2025
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result

कोविड-19 : मंत्री समूह ने नियंत्रण उपायों की समीक्षा की

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
5 years ago
in देश
A A
कोविड-19 : मंत्री समूह ने नियंत्रण उपायों की समीक्षा की

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 4,785 अन्य मरीज स्वस्थ हो गए, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 1,29,214 हो गई और सुधार की दर 48.47 प्रतिशत के स्तर पर बनी हुई है।
● सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,29,917 हो गई।
● मंत्रियों के समूह ने कोविड-19 के नियंत्रण उपायों की समीक्षा की है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोविड-19 पर उच्च स्तरीय मंत्री समूह (जीओएम) की 16वीं बैठक हुई। मंत्री समूह को देश के भीतर कोविड-19 की मौजूदा स्थिति, उससे निपटने के उपायों और प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। मंत्री समूह को देश में बढ़ती बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया गया और सूचित किया गया कि 9 जून 2020 तक 1,67,883 आइसोलेशन बेड, 21,614 आईसीयू बेड और 73,469 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड सहित 958 समर्पित कोविड अस्पतालों की उपलब्धता के साथ कोविड से संबंधित बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया गया है। 1,33,037 आइसोलेशन बेड, 10,748 आईसीयू बेड और 46,635 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड के साथ 2,313 समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्रों का भी संचालन किया गया है। इसके अलावा कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए अब देश में 7,10,642 बिस्तरों वाले 7,525 कोविड केयर सेंटर उपलब्ध हैं। कोविड बिस्तरों के लिए उपलब्ध वेंटिलेटरों की संख्या, 21,494 है। केंद्र ने इसके अलावा 60,848 वेंटिलेटरों का ऑर्डर दिया है। आईसीएमआर की परीक्षण क्षमता 553 सरकारी और 231 निजी प्रयोगशालाओं (कुल 784 प्रयोगशालाओं) के माध्यम से बढ़ाई गई है। देश में आज तक 49 लाख से अधिक संचयी परीक्षण किए जा चुके हैं। इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में 1,41,682 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

Related articles

इसरो ने सिंगापुर के सात उपग्रहों को निर्धारित कक्षाओं में सफलतापूर्वक किया स्थापित

शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस ले जाना वाला मिशन स्थगित

न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की याचिका पर सुनवाई से न्यायालय का इनकार

नकदी विवाद: जांच समिति की रिपोर्ट में कदाचार साबित, न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को हटाने का प्रस्ताव

विधायक पति अब्‍बास अंसारी से मिलने गयीं निकहत गिरफ्तार, जेल अधीक्षक समेत आठ जेलकर्मी निलंबित

अंतरराष्ट्रीय नौकरियों से जुडी धोखाधड़ी : निजी कंपनी के तीन अधिकारी गिरफ्तार

अमेरिका की कमान ट्रंप के हाथों में; बोले- अब शुरू हुआ अमेरिका का स्वर्ण युग

भारत-पाकिस्तान के दो नेताओं ने सैन्य संघर्ष रोकने का ‘निर्णय’ लिया था : ट्रंप

अब तक कुल 1,29,214 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके है। पिछले 24 घंटों में 4,785 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही मरीजों के ठीक (रिकवरी) होने की दर 48.47 प्रतिशत हो गई है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,29,917 है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 15 राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के 50 से अधिक जिलों/नगर पालिका निकायों में उच्च स्तरीय बहु-विषयक केन्द्रीय दलों को तैनात किया है जहां संक्रमण के बहुत अधिक मामले हैं और जहां यह बीमारी बढ़ी है। ये दल कोविड-19 के नियंत्रण और उसके प्रबंधन के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करके राज्य सरकारों की सहायता करेंगे। ये राज्य/संघ शासित प्रदेश हैं: महाराष्ट्र (7 जिले/नगर पालिका निकाय), तेलंगाना (4), तमिलनाडु (7), राजस्थान (5), असम (6), हरियाणा (4), गुजरात (3), कर्नाटक (4) उत्तराखंड (3), मध्य प्रदेश (5), पश्चिम बंगाल (3), दिल्ली (3), बिहार (4), उत्तर प्रदेश (4), और ओडिशा (5)। ये दल ज़िलों/शहरों के भीतर संक्रमित लोगों का तेजी से इलाज करने/मामलों के नैदानिक प्रबंधन के कार्यान्वयन में राज्य के स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करने के लिए फील्ड में जाकर काम कर रहे हैं और स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं का जायजा भी ले रहे हैं।

 

Previous Post

अयोध्या : सरकार द्वारा नामित 10 पार्षदों को दिलाई शपथ

Next Post

अयोध्या: उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

Related Posts

अयोध्या में कलेक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ सहायक श्रीमती गीता देवी के निधन पर हुआ शोक व्यक्त, DM फरियादियों की समस्याओ से हो रहे रूबरू!
अयोध्या

अयोध्या में कलेक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ सहायक श्रीमती गीता देवी के निधन पर हुआ शोक व्यक्त, DM फरियादियों की समस्याओ से हो रहे रूबरू!

पालिका अध्यक्ष ने ज़िलाधिकारी से नगरपालिका परिषद रुदौली में किसी अन्य अधिशासी अधिकारी को नियुक्त करने की मांग की
अयोध्या

अयोध्या: रुदौली में SDM के कई दिनों से न्यायालय और तहसील मुख्यालय न आने से अधिवक्ताओं ने जताया आक्रोश

महिंद्रा फाइनेंस के वाहन ऋण कारोबार में 150 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
अयोध्या

अयोध्या में आधार संशोधन कराने के बहाने महिला के खाते से निकाले 49 हज़ार, महिला ने पुलिस में दी तहरीर

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से दो साल की बच्ची का अपहरण
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से दो साल की बच्ची का अपहरण

टीआरएस सांसद के बेटे से चाकू दिखा कर लूटपाट
उत्तर प्रदेश

संत कबीर नगर में युवक की धारदार हथियार से हत्या

रामपुर में व्यक्ति ने अपने बेटे की मंगेतर से शादी की
उत्तर प्रदेश

रामपुर में व्यक्ति ने अपने बेटे की मंगेतर से शादी की

गुप्त अभियानों में लंबे समय से निशाने पर रहे हैं परमाणु वैज्ञानिक, इजराइल ने उजागर की यह सच्चाई
Featured

गुप्त अभियानों में लंबे समय से निशाने पर रहे हैं परमाणु वैज्ञानिक, इजराइल ने उजागर की यह सच्चाई

Israeli PM Netanyahu बोले- Hamas के ‘आखिरी समय में कुछ शर्तों से पीछे हटने’ के कारण संघर्ष-विराम रुका
अंतराष्ट्रीय

इजराइल-ईरान युद्ध का एक सप्ताह पूरा, संघर्ष रोकने के लिए नए कूटनीतिक प्रयास शुरू

Load More
Next Post
अयोध्या:  उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

अयोध्या: उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

कोविड-19 : मंत्री समूह ने नियंत्रण उपायों की समीक्षा की

अयोध्या : कोविड-19 के 2 मरीज और मिले !

उत्तर प्रदेश :  1956 में लागू हुए गोवध निवारण अधिनियम में बदलाव ?

उत्तर प्रदेश : 1956 में लागू हुए गोवध निवारण अधिनियम में बदलाव ?

अम्बेडकरनगर: CMS डॉ. एस पी गौतम की इलाज के दौरान मौत

DM अम्बेडकरनगर: डीएम की पोस्ट, एक बहादुर योद्धा के लिए ..

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in