Wednesday, December 6, 2023
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

एक करोड़ रुपये वेतन लेने वाली शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज !

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
4 years ago
in उत्तर प्रदेश
A A

प्रदेश के 25 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में एक साथ शिक्षिका के पद पर काम कर रही अनामिका शुक्ला के खिलाफ बागपत में एफआईआर दर्ज कराई गई है। अनामिका की जगह उनके नाम पर अलग-अलग केजीबीवी में काम कर रही महिलाओं के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। प्रदेश में गरीब बालिकाओं के लिए लगभग हर ब्लॉक में केजीबीवी संचालित है। इनमें बच्चियों की पढ़ाई के साथ आवास की भी व्यवस्था है। इन विद्यालयों में 30 हजार रुपये महीने मानदेय पर संविदा पर शिक्षिकाओं की नियुक्ति की जाती है।
  
बीते दिनों मानव संपदा पोर्टल की व्यवस्था लागू होने के बाद केजीबीवी की भी सभी शिक्षिकाओं का डाटा पोर्टल पर दर्ज किया गया। बागपत में अनामिका शुक्ला का डाटा दर्ज करते ही पकड़ में आया कि अनामिका शुक्ला के नाम से ही मैनपुरी, अंबेडकरनगर, बागपत, अयोध्या, अलीगढ़, सहारनपुर और प्रयागराज के कुल 24 केजीबीवी में भी शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। अनामिका को बीते 13 महीने में 25 केजीबीवी में करीब कुल एक करोड़ रुपये के मानदेय का भुगतान किया गया है।   
बेसिक शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सभी 25 केजीबीवी से मानदेय एक ही बैंक खाते में गया या अलग-अलग खातों में भुगतान किया गया, इसकी जांच की जा रही है। बागपत में अनामिका शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। अयोध्या, अलीगढ़, सहारनपुर और अंबेडकरनगर में शनिवार को जांच पूरी होने के बाद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 
कासगंज के कस्तूरबा विद्यालय में भी नौकरी कर रही अनामिका शुक्ला

यूपी के 25 जिलों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नौकरी कर तनख्वाह लेने वाली मैनपुरी निवासी अनामिका शुक्ला कासगंज के फरीदपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में तैनात है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उनको नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही अपने प्रमाण पत्रों की मूल प्रति जमा करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने मई माह के वेतन आहरण पर भी रोक लगा दी है।

Related articles

अमेठी: किशोरी का कथित अपहरण कर दुष्कर्म, मामला दर्ज

बस्ती में बेटी से कथित बलात्कार करने के आरोप में पिता गिरफ्तार, दो वर्षों बेटी के साथ बलात्कार का आरोप

December 5, 2023
सुल्तानपुर में बीईओ की डांट; जहर खाने वाले शिक्षक की मौत, शिक्षक संगठन भड़के

सुल्तानपुर में बीईओ की डांट; जहर खाने वाले शिक्षक की मौत, शिक्षक संगठन भड़के

December 5, 2023
अयोध्या: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में चली गोली, एक की मौत, एक की हालत गंभीर, क्या बोले एसएसपी

अयोध्या: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में चली गोली, एक की मौत, एक की हालत गंभीर, क्या बोले एसएसपी

December 5, 2023
Michaung Cyclone: आंध्र प्रदेश के बापटला तट से टकराया चक्रवाती तूफान, लैंडफॉल के बाद मूसलाधार बारिश, 12 की मौत

Michaung Cyclone: आंध्र प्रदेश के बापटला तट से टकराया चक्रवाती तूफान, लैंडफॉल के बाद मूसलाधार बारिश, 12 की मौत

December 5, 2023

प्रदेश में कराई जा रही असली अनामिका शुक्ला की जांच के दायरे में कासगंज के फरीदपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की शिक्षिका भी आ गई है। शासन से भेजे गए अनामिका शुक्ला पुत्री सुभाष चंद्र निवासी रजपालपुर, लखनपुर फर्रुखाबाद के नाम-पते का मिलान हो जाने के बाद विभाग में खलबली मच गई। विभाग ने उनको नोटिस देकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश पर कराई गई जांच के बाद मामला सामने आने पर एडी बेसिक के माध्यम से शासन को सूचना भेज दी गई है।
4.57 लाख रुपये वेतन ले चुकी हैं वेतन

शिक्षिका अनामिका शुक्ला अगस्त 2018 से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पूर्णकालीन विज्ञान शिक्षिका के रूप तैनात हैं। अब तक वह 4 लाख 57 हजार 32 रुपये वेतन के रूप में ले चुकी है

अलीगढ़ में मुकदमे के आदेश

अनामिका शुक्ला ने अलीगढ़ में भी जालसाजी की है। ज्वाइनिंग लेकर 95 हजार रुपये बतौर तनख्वाह उठाने वाली अनामिका के खिलाफ बीएसए ने मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और सीडीओ अनुनय झा के अनुमोदन पर संविदा भी समाप्त कर दी है। अब विभाग शिक्षिका से रिकवरी करने की तैयारी में जुटा हुआ है। अनामिका ने अक्तूबर 2019 में विद्यालय में ज्वाइनिंग की थी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार अनामिका ने इतनी जगह नियुक्ति कैसे पा ली? साथ ही अपनी तनख्वाह भी जारी करवाती रही। ऐसे में उसको नियुक्ति देने और स्क्रूटनी करने वाले पटल के कार्य पर भी सवाल है। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने कहा कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related

Previous Post

अयोध्या : मंदिरों को खोलने की तैयारी में जुटे संत महंत

Next Post

हज यात्रा पर कोरोना संकट का खतरा, भारत से श्रद्धालुओं की उम्मीद कम

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

Related Posts

दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रमुख पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ से सम्मानित
अंतराष्ट्रीय

दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रमुख पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘निशान-ए-पाकिस्तान’ से सम्मानित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 5, 2023
400 रोहिंग्याओं को लेकर जा रही दो नौकाएं अंडमान सागर में फंसी, तत्काल बचाव की जरूरत
अंतराष्ट्रीय

400 रोहिंग्याओं को लेकर जा रही दो नौकाएं अंडमान सागर में फंसी, तत्काल बचाव की जरूरत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 5, 2023
एंडोमेट्रियोसिस: गर्भाशय से जुड़ी बीमारी जिससे पीड़ित होती हैं लाखों महिलाएं, नहीं है कोई ठोस इलाज
Featured

एंडोमेट्रियोसिस: गर्भाशय से जुड़ी बीमारी जिससे पीड़ित होती हैं लाखों महिलाएं, नहीं है कोई ठोस इलाज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 5, 2023
अमेठी: किशोरी का कथित अपहरण कर दुष्कर्म, मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

बस्ती में बेटी से कथित बलात्कार करने के आरोप में पिता गिरफ्तार, दो वर्षों बेटी के साथ बलात्कार का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 5, 2023
सुल्तानपुर में बीईओ की डांट; जहर खाने वाले शिक्षक की मौत, शिक्षक संगठन भड़के
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में बीईओ की डांट; जहर खाने वाले शिक्षक की मौत, शिक्षक संगठन भड़के

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 5, 2023
अयोध्या: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में चली गोली, एक की मौत, एक की हालत गंभीर, क्या बोले एसएसपी
अयोध्या

अयोध्या: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में चली गोली, एक की मौत, एक की हालत गंभीर, क्या बोले एसएसपी

by Atul Srivastav
December 5, 2023
Michaung Cyclone: आंध्र प्रदेश के बापटला तट से टकराया चक्रवाती तूफान, लैंडफॉल के बाद मूसलाधार बारिश, 12 की मौत
उत्तर प्रदेश

Michaung Cyclone: आंध्र प्रदेश के बापटला तट से टकराया चक्रवाती तूफान, लैंडफॉल के बाद मूसलाधार बारिश, 12 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 5, 2023
‘गुर्दे के बदले नकदी’ घोटाले में स्वास्थ्य मंत्रालय ने इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के खिलाफ दिए जांच के आदेश
उत्तर प्रदेश

‘गुर्दे के बदले नकदी’ घोटाले में स्वास्थ्य मंत्रालय ने इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के खिलाफ दिए जांच के आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 5, 2023
Load More
Next Post

हज यात्रा पर कोरोना संकट का खतरा, भारत से श्रद्धालुओं की उम्मीद कम

कोरोना संकट : पत्रकारों की हो रही छुट्टी!

लखनऊ : शॉपिंग माल रेस्टोरेंट व होटलों के लिए गाइडलाइन

अमूल इंडिया : अमूल के ट्विटर अकाउंट को ट्विटर ने क्यों ब्लॉक किया ?

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!