दक्षिण पूर्व और इससे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर एवं लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र चिन्हित: दक्षिण गुजरात से लेकर उत्तर महाराष्ट्र के तटों के लिए चक्रवात पूर्व निगरानी
शुरू में 02 जून की सुबह तक उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है, फिर उत्तर- उत्तर-पूर्व की ओर जाने और 03 जून सुबह के आसपास उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटों तक पहुंचने की संभावना
दक्षिण तटीय ओमान और इससे सटे यमन के ऊपर डिप्रेशन
आज के 31 मई, 2020 को 1730 बजे दक्षिण पूर्व एवं इससे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर पर कम दबाव के क्षेत्र को पूर्ण रूप से निम्न दबाव का क्षेत्र चिन्हित किया गया। अगले 12 घंटों के दौरान इसे पूर्व मध्य और आसपास के दक्षिण पूर्व अरब सागर में डिप्रेशन में परिवतर्तित होने और बाद के 24 घंटों के दौरान पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर अधिक तीव्रता के साथ एक चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की संभावना है। शुरुआत में 02 जून की सुबह तक इसे उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है और फिर उत्तर- उत्तर पूर्व की ओर पुनरावृत्ति करेगा और 03 जून सुबह के आसपास उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटों तक पहुंच सकता है।