Saturday, June 21, 2025
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result

आईटी नियमों का पालन न करने पर ट्विटर ने भारत में मिली कानूनी सुरक्षा खत्म

Atul Srivastav by Atul Srivastav
4 years ago
in उत्तर प्रदेश, देश
A A
टूलकिट ट्वीट: सरकार ने ट्विटर से आपत्ति जताई, विधिक जाँच लंबित, कुछ ट्वीट पर मैनिपुलेटेड मीडिया का लगा टैग

ट्विटर ने बार-बार याद दिलाए जाने के बावजूद आईटी नियमों का पालन न करके और नए दिशानिर्देशों के तहत अनिवार्य प्रमुख कर्मियों की नियुक्ति नहीं करके भारत में मिली कानूनी सुरक्षा खो दी है और वह अब तीसरा पक्ष गैरकानूनी सामग्री के लिए भारतीय दंड संहिता के तहत कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में सरकार ने ट्विटर को नोटिस जारी कर उसे नए आईटी नियमों के तत्काल अनुपालन के लिए ‘एक आखिरी मौका’ दिया था। सरकार ने आगाह किया था कि यदि ट्विटर इन नियमों का अनुपालन करने में विफल रहता है, तो वह आईटी कानून के तहत दायित्व से प्राप्त छूट गंवा देगा।

Related articles

अयोध्या में कलेक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ सहायक श्रीमती गीता देवी के निधन पर हुआ शोक व्यक्त, DM फरियादियों की समस्याओ से हो रहे रूबरू!

अयोध्या में कलेक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ सहायक श्रीमती गीता देवी के निधन पर हुआ शोक व्यक्त, DM फरियादियों की समस्याओ से हो रहे रूबरू!

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से दो साल की बच्ची का अपहरण

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से दो साल की बच्ची का अपहरण

टीआरएस सांसद के बेटे से चाकू दिखा कर लूटपाट

संत कबीर नगर में युवक की धारदार हथियार से हत्या

रामपुर में व्यक्ति ने अपने बेटे की मंगेतर से शादी की

रामपुर में व्यक्ति ने अपने बेटे की मंगेतर से शादी की

सरकार के सूत्रों ने पुष्टि की कि ट्विटर ने दायित्व से उसे मिली छूट गंवा दी है, क्योंकि वह आईटी नियमों का पालन करने और नए दिशानिर्देशों के तहत प्रमुख अधिकारियों की नियुक्ति करने में विफल रहा।

सूत्रों ने कहा कि कंपनी द्वारा नामित स्थानीय शिकायत अधिकारी (रेजिडेंट ग्रिवासं ऑफिसर) और नोडल संपर्क व्यक्ति भारत में ट्विटर इंक के कर्मचारी नहीं है। इसके अलावा मंत्रालय को मुख्य अनुपालन अधिकारी के नाम या विवरण के बारे में भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।

एक अन्य सूत्र ने कहा कि ट्विटर का मध्यस्थ का दर्जा और उसे मिली कानूनी सुरक्षा नए दिशानिर्देशों का पालन न करने के कारण 26 मई को स्वतः समाप्त हो गई। आईटी नियमों को पालन नहीं करने वाले हर सोशल मीडिया मंच के साथ ऐसा हुआ है।

सरकार का पिछले कुछ महीनों में कई बार ट्विटर के साथ विवाद हुआ है। ट्विटर ने हाल में कुछ भाजपा नेताओं के ट्वीट को ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ करार दिया था। इसके लेकर काफी विवाद छिड़ा है।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने पांच जून को कहा था कि इन नियमों के अनुपालन से ट्विटर के इनकार से पता चलता है कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट में प्रतिबद्धता की कमी है और वह भारत के लोगों को अपने मंच पर सुरक्षित अनुभव प्रदान करने का प्रयास नहीं करना चाहती।

मंत्रालय ने बयान में था कि ट्विटर ने मुख्य अनुपालन अधिकारी का ब्योरा नहीं दिया है, जो नियमों के तहत यह जरूरी है। इसके अलावा स्थानीय शिकायत अधिकारी और नोडल संपर्क व्यक्ति के रूप में ट्विटर ने जो नाम दिया है वह कंपनी का कर्मचारी नहीं है, जबकि यह नियमों के तहत जरूरी है। मंत्रालय ने कहा कि टि्वटर इंक ने कार्यालय का जो पता दिया है वह भारत में एक विधि कंपनी का पता है और यह नियमों के तहत नहीं आता।

मंत्रालय ने ट्विटर को स्पष्ट किया था कि इस तरह के बर्ताव के चलते उसे आईटी कानून के तहत दायित्व से छूट को गंवाना पड़ सकता है। सरकार के हालिया आंकड़ों के अनुसार भारत में ट्विटर के प्रयोगकर्ताओं की संख्या 1.75 करोड़ है।

Previous Post

पिछले 24 घंटे में देश में 67,208 दैनिक नये मामले; 2,330 नई मौते

Next Post

सुप्रीम कोर्ट में सीबीएसई ने बताई मूल्यांकन नीति, 31 जुलाई तक रिजल्ट होगा जारी

Atul Srivastav

Atul Srivastav

Related Posts

अयोध्या में कलेक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ सहायक श्रीमती गीता देवी के निधन पर हुआ शोक व्यक्त, DM फरियादियों की समस्याओ से हो रहे रूबरू!
अयोध्या

अयोध्या में कलेक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ सहायक श्रीमती गीता देवी के निधन पर हुआ शोक व्यक्त, DM फरियादियों की समस्याओ से हो रहे रूबरू!

पालिका अध्यक्ष ने ज़िलाधिकारी से नगरपालिका परिषद रुदौली में किसी अन्य अधिशासी अधिकारी को नियुक्त करने की मांग की
अयोध्या

अयोध्या: रुदौली में SDM के कई दिनों से न्यायालय और तहसील मुख्यालय न आने से अधिवक्ताओं ने जताया आक्रोश

महिंद्रा फाइनेंस के वाहन ऋण कारोबार में 150 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
अयोध्या

अयोध्या में आधार संशोधन कराने के बहाने महिला के खाते से निकाले 49 हज़ार, महिला ने पुलिस में दी तहरीर

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से दो साल की बच्ची का अपहरण
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से दो साल की बच्ची का अपहरण

टीआरएस सांसद के बेटे से चाकू दिखा कर लूटपाट
उत्तर प्रदेश

संत कबीर नगर में युवक की धारदार हथियार से हत्या

रामपुर में व्यक्ति ने अपने बेटे की मंगेतर से शादी की
उत्तर प्रदेश

रामपुर में व्यक्ति ने अपने बेटे की मंगेतर से शादी की

गुप्त अभियानों में लंबे समय से निशाने पर रहे हैं परमाणु वैज्ञानिक, इजराइल ने उजागर की यह सच्चाई
Featured

गुप्त अभियानों में लंबे समय से निशाने पर रहे हैं परमाणु वैज्ञानिक, इजराइल ने उजागर की यह सच्चाई

Israeli PM Netanyahu बोले- Hamas के ‘आखिरी समय में कुछ शर्तों से पीछे हटने’ के कारण संघर्ष-विराम रुका
अंतराष्ट्रीय

इजराइल-ईरान युद्ध का एक सप्ताह पूरा, संघर्ष रोकने के लिए नए कूटनीतिक प्रयास शुरू

Load More
Next Post
सीबीएसई ने 10वीं कक्षा के अंकों की सारणी भेजने की समय सीमा 30 जून की

सुप्रीम कोर्ट में सीबीएसई ने बताई मूल्यांकन नीति, 31 जुलाई तक रिजल्ट होगा जारी

सरकारी वाहनों का एक अप्रैल, 2022 से 15 साल पुराने पंजीकरण का नवीकरण नहीं

सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन दस्तावेजों की वैधता सितंबर तक बढ़ाई

सरकारी वाहनों का एक अप्रैल, 2022 से 15 साल पुराने पंजीकरण का नवीकरण नहीं

सरकार ने देश में प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के एक समान प्रारूप की शुरुआत की

अमेठी: जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा रिश्वत लेते गिरफ्तार!!

अमेठी: जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा रिश्वत लेते गिरफ्तार!!

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in