Saturday, June 21, 2025
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result

सोने के आभूषणों की अनिवार्य हॉलमार्किंग आज (16 जून) से लागू; अगस्त के अंत तक कोई जुर्माना नहीं

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
4 years ago
in उत्तर प्रदेश, देश
A A
सोने के आभूषणों की अनिवार्य हॉलमार्किंग आज (16 जून) से लागू; अगस्त के अंत तक कोई जुर्माना नहीं

सोने के आभूषणों की अनिवार्य हॉलमार्किंग कल, 16 जून, 2021 से लागू होने जा रही है।

सरकार ने हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के आधार पर निम्नलिखित निर्णय लिये गये-

Related articles

अयोध्या में कलेक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ सहायक श्रीमती गीता देवी के निधन पर हुआ शोक व्यक्त, DM फरियादियों की समस्याओ से हो रहे रूबरू!

अयोध्या में कलेक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ सहायक श्रीमती गीता देवी के निधन पर हुआ शोक व्यक्त, DM फरियादियों की समस्याओ से हो रहे रूबरू!

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से दो साल की बच्ची का अपहरण

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से दो साल की बच्ची का अपहरण

टीआरएस सांसद के बेटे से चाकू दिखा कर लूटपाट

संत कबीर नगर में युवक की धारदार हथियार से हत्या

रामपुर में व्यक्ति ने अपने बेटे की मंगेतर से शादी की

रामपुर में व्यक्ति ने अपने बेटे की मंगेतर से शादी की

  1. प्रारंभ में हॉलमार्किंग देश के 256 जिलों से शुरू की जायेगी, जहां जांच करने वाले मार्किंग सेंटर हैं।
  2. 40 लाख रुपये तक के सालाना टर्नओवर वाले ज्वैलर्स को अनिवार्य हॉल मार्किंग से छूट दी जायेगी।
  3. भारत सरकार की व्यापार नीति के अनुसार आभूषणों का निर्यात और पुन: आयात- अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों के लिए आभूषणों, सरकार द्वारा अनुमोदित बी2बी घरेलू प्रदर्शनियों के लिए आभूषणों को अनिवार्य हॉलमार्किंग से छूट दी जायेगी।
  4. अतिरिक्त 20, 23 और 24 कैरेट के सोने के लिये हॉल मार्किंग की भी अनुमति होगी।
  5. घड़ियाँ, फाउंटेन पेन और विशेष प्रकार के आभूषण जैसे कुंदन, पोल्की और जड़ाऊ को हॉलमार्किंग से छूट दी जायेगी।
  6. ज्वैलर्स उपभोक्ता से बिना हॉलमार्क वाले पुराने सोने के आभूषण वापस खरीदना जारी रख सकते हैं।
  7. गोल्ड ज्वैलरी के विनिर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को पर्याप्त समय देने के लिए अगस्त अंत तक कोई जुर्माना नहीं लगेगा।

यदि ज्वैलर द्वारा संभव हो तो पुराने आभूषणों को जैसे हैं उसी रूप में, या फिर पिघलाने के बाद नई ज्वैलरी बनाकर हॉलमार्क किया जा सकता है।

योजना के क्रियान्वयन के दौरान सामने आने वाले संभावित मुद्दों पर गौर करने के लिए सभी हितधारकों, राजस्व अधिकारियों और कानूनी विशेषज्ञों के प्रतिनिधियों की एक समिति गठित की जायेगी।

भारतीय मानक ब्यूरो की हॉलमार्किंग योजना के तहत, ज्वैलर्स हॉलमार्क वाले आभूषण बेचने और जांच और हॉलमार्किंग केंद्रों की पहचान के लिये पंजीकृत हैं। बीआईएस (हॉलमार्किंग) अधिनियम, 14.06.2018 को लागू हुआ था। हॉलमार्किंग उपभोक्ताओं/आभूषण खरीदारों को सही विकल्प चुनने में सक्षम बनायेगी और उन्हें सोना खरीदते समय किसी भी अनावश्यक भ्रम से बचाने में मदद करेगी। वर्तमान में, केवल 30% भारतीय स्वर्ण आभूषण हॉलमार्क हैं।

आभूषणों/कलाकृतियों की हॉलमार्किंग सोने की बतायी गयी शुद्धता/उत्कृष्टता पर तीसरे पक्ष के आश्वासन के जरिये  सोने के आभूषणों की विश्वसनीयता और ग्राहकों की संतुष्टि को बढ़ाने के लिये आवश्यक है। यह कदम भारत को विश्व में एक प्रमुख स्वर्ण बाजार केंद्र के रूप में भी विकसित करने में भी मदद करेगा।

यह ध्यान में रखा जाये कि पिछले पांच वर्षों में एएंडएच केंद्रों में 25 प्रतिशत की बढ़त हुई है। पिछले पांच वर्षों में एएंडएच केंद्रों की संख्या 454 से बढ़कर 945 हो गई है। वर्तमान में 940 परख करने वाले एवं हॉलमार्किंग केंद्र संचालित हैं। इसमें से 84 एएचसी सरकार के द्वारा दी गयी सब्सिडी योजना के तहत विभिन्न जिलों में स्थापित किये गये हैं।

वर्तमान में ए एंड एच सेंटर एक दिन में 1500 आभूषणों को हॉलमार्क कर सकते हैं, ए एंड एच सेंटर की प्रति वर्ष अनुमानित हॉलमार्किंग क्षमता 14 करोड़ वस्तुएं (500 वस्तु प्रति शिफ्ट और 300 कार्य दिवस मानते हुए) है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, भारत में करीब 4 लाख ज्वैलर्स हैं, इनमें से सिर्फ 35879 ही बीआईएस प्रमाणित हैं।

Previous Post

भारत में पिछले 24 घंटों में दैनिक नये मामले 62,224; 2,542 की मौत

Next Post

नोएडा: पड़ोसी ने किया नाबालिग से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

Related Posts

अयोध्या में कलेक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ सहायक श्रीमती गीता देवी के निधन पर हुआ शोक व्यक्त, DM फरियादियों की समस्याओ से हो रहे रूबरू!
अयोध्या

अयोध्या में कलेक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ सहायक श्रीमती गीता देवी के निधन पर हुआ शोक व्यक्त, DM फरियादियों की समस्याओ से हो रहे रूबरू!

पालिका अध्यक्ष ने ज़िलाधिकारी से नगरपालिका परिषद रुदौली में किसी अन्य अधिशासी अधिकारी को नियुक्त करने की मांग की
अयोध्या

अयोध्या: रुदौली में SDM के कई दिनों से न्यायालय और तहसील मुख्यालय न आने से अधिवक्ताओं ने जताया आक्रोश

महिंद्रा फाइनेंस के वाहन ऋण कारोबार में 150 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
अयोध्या

अयोध्या में आधार संशोधन कराने के बहाने महिला के खाते से निकाले 49 हज़ार, महिला ने पुलिस में दी तहरीर

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से दो साल की बच्ची का अपहरण
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से दो साल की बच्ची का अपहरण

टीआरएस सांसद के बेटे से चाकू दिखा कर लूटपाट
उत्तर प्रदेश

संत कबीर नगर में युवक की धारदार हथियार से हत्या

रामपुर में व्यक्ति ने अपने बेटे की मंगेतर से शादी की
उत्तर प्रदेश

रामपुर में व्यक्ति ने अपने बेटे की मंगेतर से शादी की

गुप्त अभियानों में लंबे समय से निशाने पर रहे हैं परमाणु वैज्ञानिक, इजराइल ने उजागर की यह सच्चाई
Featured

गुप्त अभियानों में लंबे समय से निशाने पर रहे हैं परमाणु वैज्ञानिक, इजराइल ने उजागर की यह सच्चाई

Israeli PM Netanyahu बोले- Hamas के ‘आखिरी समय में कुछ शर्तों से पीछे हटने’ के कारण संघर्ष-विराम रुका
अंतराष्ट्रीय

इजराइल-ईरान युद्ध का एक सप्ताह पूरा, संघर्ष रोकने के लिए नए कूटनीतिक प्रयास शुरू

Load More
Next Post
नोएडा: पड़ोसी ने किया नाबालिग से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा: पड़ोसी ने किया नाबालिग से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम का ऐलान

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम का ऐलान

अयोध्या:आज 29 केस, ऊपर नीचे बस..दूरी तो जान है! सभी चिकित्सीय सुविधा पर्याप्त मात्रा में

यूपी: बीते 24 घंटे में 340 नए मामले, 57 की मौत; 19 जिलों में कोई केस नहीं

महाराष्ट्र में ‘वसूली’ वाली सरकार: भाजपा

ट्विटर आईटी के नियमों का पालन करने में विफल, जानबूझ कर अवज्ञा का रास्ता चुनता है : प्रसाद

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in