Saturday, June 21, 2025
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result

योगी आदित्यनाथ ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात! अन्य से मिलने का सिलसिला जारी

Atul Srivastav by Atul Srivastav
4 years ago
in उत्तर प्रदेश, देश
A A
योगी आदित्यनाथ ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात! अन्य से मिलने का सिलसिला जारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।

सवा घंटे से अधिक समय की मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री आवास से बाहर निकले मुख्यमंत्री योगी ने पत्रकारों से कोई संवाद नहीं किया और सीधे भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मिलने उनके आवास की ओर निकल गए। फिलहाल, नड्डा की योगी से मुलाकात जारी है।

Related articles

अयोध्या में कलेक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ सहायक श्रीमती गीता देवी के निधन पर हुआ शोक व्यक्त, DM फरियादियों की समस्याओ से हो रहे रूबरू!

अयोध्या में कलेक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ सहायक श्रीमती गीता देवी के निधन पर हुआ शोक व्यक्त, DM फरियादियों की समस्याओ से हो रहे रूबरू!

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से दो साल की बच्ची का अपहरण

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से दो साल की बच्ची का अपहरण

टीआरएस सांसद के बेटे से चाकू दिखा कर लूटपाट

संत कबीर नगर में युवक की धारदार हथियार से हत्या

रामपुर में व्यक्ति ने अपने बेटे की मंगेतर से शादी की

रामपुर में व्यक्ति ने अपने बेटे की मंगेतर से शादी की

इस बीच, योगी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट एवं मार्गदर्शन प्राप्ति का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से भेंट के लिए समय प्रदान करने व आत्मीय मार्गदर्शन करने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार।’’

दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली आए योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और विभिन्न मुद्दों पर उनसे तकरीबन डेढ़ घंटे चर्चा की थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नड्डा से मुलाकात के बाद योगी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे।

शाह के साथ बैठक में योगी ने उन्हें ‘प्रवासी संकट समाधान’ रिपोर्ट की एक प्रति भी दी।

अभी कुछ दिन पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी एल संतोष और पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने लखनऊ का दौरा किया था और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की थी। दोनों नेताओं ने इस दौरान राज्य सरकार के मंत्रियों, विधायकों और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों से अलग-अलग मुलाकात की थी।

इसके बाद योगी आदित्यनाथ के अचानक दिल्ली पहुंचने और उनकी, पार्टी के शीर्ष नेताओं से इन मुलाकातों के दौर को भाजपा की, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं से भी इसे जोड़कर देखा जा रहा है।

योगी की दिल्ली यात्रा से ठीक एक दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने भाजपा का दामन थामा है।

पूर्व प्रशासनिक अधिकारी और उत्तर प्रदेश में भाजपा के विधान परिषद के सदस्य ए. के. शर्मा भी पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए है तथा पार्टी के नेताओं से मुलाकातें कर रहे हैं। शर्मा को प्रधानमंत्री मोदी का विश्वस्त माना जाता है।

हालांकि अभी तक उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि राज्य के प्रतिष्ठित ब्राह्मण परिवार और राजनीतिक हलके से ताल्लुक रखने वाले जितिन प्रसाद को और शर्मा को इस संभावित विस्तार में शामिल किया जाएगा।

Previous Post

राज्यसभा सदस्य से धोखाधड़ी, मामला दर्ज

Next Post

बरेली: पुलिस से घिरता देख बदमाश ने खुद को गोली मारी

Atul Srivastav

Atul Srivastav

Related Posts

अयोध्या में कलेक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ सहायक श्रीमती गीता देवी के निधन पर हुआ शोक व्यक्त, DM फरियादियों की समस्याओ से हो रहे रूबरू!
अयोध्या

अयोध्या में कलेक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ सहायक श्रीमती गीता देवी के निधन पर हुआ शोक व्यक्त, DM फरियादियों की समस्याओ से हो रहे रूबरू!

पालिका अध्यक्ष ने ज़िलाधिकारी से नगरपालिका परिषद रुदौली में किसी अन्य अधिशासी अधिकारी को नियुक्त करने की मांग की
अयोध्या

अयोध्या: रुदौली में SDM के कई दिनों से न्यायालय और तहसील मुख्यालय न आने से अधिवक्ताओं ने जताया आक्रोश

महिंद्रा फाइनेंस के वाहन ऋण कारोबार में 150 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
अयोध्या

अयोध्या में आधार संशोधन कराने के बहाने महिला के खाते से निकाले 49 हज़ार, महिला ने पुलिस में दी तहरीर

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से दो साल की बच्ची का अपहरण
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से दो साल की बच्ची का अपहरण

टीआरएस सांसद के बेटे से चाकू दिखा कर लूटपाट
उत्तर प्रदेश

संत कबीर नगर में युवक की धारदार हथियार से हत्या

रामपुर में व्यक्ति ने अपने बेटे की मंगेतर से शादी की
उत्तर प्रदेश

रामपुर में व्यक्ति ने अपने बेटे की मंगेतर से शादी की

गुप्त अभियानों में लंबे समय से निशाने पर रहे हैं परमाणु वैज्ञानिक, इजराइल ने उजागर की यह सच्चाई
Featured

गुप्त अभियानों में लंबे समय से निशाने पर रहे हैं परमाणु वैज्ञानिक, इजराइल ने उजागर की यह सच्चाई

Israeli PM Netanyahu बोले- Hamas के ‘आखिरी समय में कुछ शर्तों से पीछे हटने’ के कारण संघर्ष-विराम रुका
अंतराष्ट्रीय

इजराइल-ईरान युद्ध का एक सप्ताह पूरा, संघर्ष रोकने के लिए नए कूटनीतिक प्रयास शुरू

Load More
Next Post
बरेली: पुलिस से घिरता देख बदमाश ने खुद को गोली मारी

बरेली: पुलिस से घिरता देख बदमाश ने खुद को गोली मारी

थाना कैंट की पुलिस ने चोरी में वांछित दो अभियुक्तों को मुमताज नगर के पास से चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार

थाना कैंट की पुलिस ने चोरी में वांछित दो अभियुक्तों को मुमताज नगर के पास से चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने कुलभूषण जाधव को अपील का अधिकार देने वाला विधेयक पारित

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने कुलभूषण जाधव को अपील का अधिकार देने वाला विधेयक पारित

कोविड-19 को लेकर भारत की गलत धारणा, समय से पहले खत्म किया लॉकडाउन : डॉ फाउची

बाइडन, डॉ.फाउची ने कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के प्रति किया सतर्क

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in