इस समय राज्य में रिकवरी दर 97.4% है। कल प्रदेश में 136 लोगों की मृत्यु हुई। पिछले 24 घंटे में 3,18,714 सैंपल की जांच की गई। अब तक कुल 5,07,23,809 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इस समय 22,877 सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है।
जबकि नए पॉजिटिव केस आए 1175 मिले। उत्तर प्रदेश में अब 22,877 एक्टिव केस हैं। अब तक कुल 5,07,23,809 टेस्ट किए जा चुके हैं। दो जनपदों में जीरो केस मिले हैं। 37 जनपदों में सिंगल डिजिट में केस हैं। शेष जनपदों में डबल डिजिट में केस हैं। रिकवरी रेट 97.4 प्रतिशत है। यूपी में अपने अधिकतम स्तर (कोरोना इंफेक्शन) से 96.9 प्रतिशत सक्रिय मामले कम करने में सफलता मिली है।
सोमवार से हम महिलाओं के लिए स्पेशल वैक्सीन अभियान चलाने वाले हैं। इन सेंटरों में केवल महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। अब तक 65 ज़िलें ऐसे हैं जहां सक्रिय मामलों की संख्या 600 से कम हो गई और वहां कर्फ्यू में छूट दी गई है।
कोरोना वायरस के संबंध में प्रेसवार्ता… @navneetsehgal3 https://t.co/k21NwbC3cO
— Government of UP (@UPGovt) June 4, 2021