Saturday, June 21, 2025
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result

अंदरूनी राजनीति के लिए पंजाब के लोगों की अनदेखी का ‘पाप’ कर रही है कांग्रेस: भाजपा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
4 years ago
in देश, राजनीति
A A
अंदरूनी राजनीति के लिए पंजाब के लोगों की अनदेखी का ‘पाप’ कर रही है कांग्रेस: भाजपा

पंजाब की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार में चल रही कलह को ‘‘विचित्र राजनीति’’ करार देते हुए भाजपा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि ऐसे समय में जब पूरा राज्य कोरोना से प्रभावित है, अपनी अंदरूनी राजनीति के लिए वह पंजाब के लोगों की अनदेखी का ‘‘पाप’’ कर रही है।

केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पंजाब में क्या विचित्र राजनीति चल रही है? पूरा पंजाब कोरोना से प्रभावित है। वहां टीकों का उचित प्रबंधन नहीं हो रहा है। जांच और अन्य पहलुओं पर भी सरकार का जैसा ध्यान होना चाहिए वह नहीं हो रहा है।’’

Related articles

इसरो ने सिंगापुर के सात उपग्रहों को निर्धारित कक्षाओं में सफलतापूर्वक किया स्थापित

शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस ले जाना वाला मिशन स्थगित

न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की याचिका पर सुनवाई से न्यायालय का इनकार

नकदी विवाद: जांच समिति की रिपोर्ट में कदाचार साबित, न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को हटाने का प्रस्ताव

विधायक पति अब्‍बास अंसारी से मिलने गयीं निकहत गिरफ्तार, जेल अधीक्षक समेत आठ जेलकर्मी निलंबित

अंतरराष्ट्रीय नौकरियों से जुडी धोखाधड़ी : निजी कंपनी के तीन अधिकारी गिरफ्तार

अमेरिका की कमान ट्रंप के हाथों में; बोले- अब शुरू हुआ अमेरिका का स्वर्ण युग

भारत-पाकिस्तान के दो नेताओं ने सैन्य संघर्ष रोकने का ‘निर्णय’ लिया था : ट्रंप

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में राज्य में पिछले छह महीने से उनकी आपसी लड़ाई चल रही है और पिछले तीन-चार दिनों से तो पूरी सरकार और पार्टी दिल्ली में है।

उन्होंने कहा, ‘‘वहां पंजाब को कौन देखेगा? अपनी अंदरूनी राजनीति के लिए पंजाब के लोगों की अनदेखी करना कांग्रेस का बड़ा पाप है।’’

ज्ञात हो कि पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह को दूर करने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है। इस समिति ने पिछले चार दिनों में पंजाब से ताल्लुक रखने वाले 100 से अधिक नेताओं से उनकी राय ली है। इनमें अधिकतर विधायक हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह शुक्रवार को समिति की बैठक में पहुंचकर अपनी बात रखेंगे। ऐसी संभावना है कि वह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ डिजिटल बैठक भी कर सकते हैं।

गौरतलब है कि हाल के कुछ सप्ताह में मुख्यमंत्री और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली है। विधायक परगट सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ अन्य नेताओं ने भी मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

सिद्धू ने मंगलवार को इस समिति से मुलाकात कर अपने विचार रखे थे।

जावड़ेकर ने पंजाब सरकार पर कोरोना रोधी टीकों पर भी लाभ कमाने का आरोप लगाया और कहा कि राहुल गांधी को दूसरों को भाषण देने के बजाय कांग्रेस शासित राज्यों में हो रहे ऐसे कामों पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता को कोवैक्सीन टीकों की एक खुराक के लिए 1500 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि आज तक भारत सरकार ने राज्यों को 22 करोड़ टीके मुफ्त दिए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इन्होंने (कांग्रेस नेताओं) ही टीकों के विकेंद्रीकरण की मांग उठाई थी और जब हमने कर दिया तो वह इसे केंद्रीयकृत करने की मांग उठा रहे हैं। हर रोज इनकी भूमिका बदलती रहती है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को कोरोना के प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘यही मांग है ओर लोगों की अपेक्षा भी।’’

आज एक ख़बर आई है कि पंजाब सरकार को वैक्सीन की 1,40,000 से ज़्यादा डोज़ 400 रुपये में मिलीं और वो वैक्सीन उन्होंने 20​ निजी अस्पतालों को 1000 रुपये में दी। वैक्सीनेशन में भी राज्य सरकार मुनाफा कमाना चाहती है, ये जनता का कैसा प्रशासन है: प्रकाश जावड़ेकर, BJP #CovidVaccine pic.twitter.com/fXrLAm9X0C

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2021

Previous Post

कोविड-19 से संक्रमित की फर्जी रिपोर्ट देने पर उच्च न्यायालय ने दिए जांच के आदेश

Next Post

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल 4 लोगों को गिरफ़्तार किया

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

Related Posts

अयोध्या में कलेक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ सहायक श्रीमती गीता देवी के निधन पर हुआ शोक व्यक्त, DM फरियादियों की समस्याओ से हो रहे रूबरू!
अयोध्या

अयोध्या में कलेक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ सहायक श्रीमती गीता देवी के निधन पर हुआ शोक व्यक्त, DM फरियादियों की समस्याओ से हो रहे रूबरू!

पालिका अध्यक्ष ने ज़िलाधिकारी से नगरपालिका परिषद रुदौली में किसी अन्य अधिशासी अधिकारी को नियुक्त करने की मांग की
अयोध्या

अयोध्या: रुदौली में SDM के कई दिनों से न्यायालय और तहसील मुख्यालय न आने से अधिवक्ताओं ने जताया आक्रोश

महिंद्रा फाइनेंस के वाहन ऋण कारोबार में 150 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
अयोध्या

अयोध्या में आधार संशोधन कराने के बहाने महिला के खाते से निकाले 49 हज़ार, महिला ने पुलिस में दी तहरीर

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से दो साल की बच्ची का अपहरण
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से दो साल की बच्ची का अपहरण

टीआरएस सांसद के बेटे से चाकू दिखा कर लूटपाट
उत्तर प्रदेश

संत कबीर नगर में युवक की धारदार हथियार से हत्या

रामपुर में व्यक्ति ने अपने बेटे की मंगेतर से शादी की
उत्तर प्रदेश

रामपुर में व्यक्ति ने अपने बेटे की मंगेतर से शादी की

गुप्त अभियानों में लंबे समय से निशाने पर रहे हैं परमाणु वैज्ञानिक, इजराइल ने उजागर की यह सच्चाई
Featured

गुप्त अभियानों में लंबे समय से निशाने पर रहे हैं परमाणु वैज्ञानिक, इजराइल ने उजागर की यह सच्चाई

Israeli PM Netanyahu बोले- Hamas के ‘आखिरी समय में कुछ शर्तों से पीछे हटने’ के कारण संघर्ष-विराम रुका
अंतराष्ट्रीय

इजराइल-ईरान युद्ध का एक सप्ताह पूरा, संघर्ष रोकने के लिए नए कूटनीतिक प्रयास शुरू

Load More
Next Post
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल 4 लोगों को गिरफ़्तार किया

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल 4 लोगों को गिरफ़्तार किया

अयोध्या: सम्पति के लिये वृद्ध माँ-बाप की हत्या में बेटी-दामाद गिरफ्तार

अयोध्या: सम्पति के लिये वृद्ध माँ-बाप की हत्या में बेटी-दामाद गिरफ्तार

यूपी: केरल से मानसून आगे बढ़ा, प्री बारिश की सम्भावना, 22 जून को प्रदेश पहुंचेगा मानसून

यूपी: केरल से मानसून आगे बढ़ा, प्री बारिश की सम्भावना, 22 जून को प्रदेश पहुंचेगा मानसून

कोविड-19 संक्रमण के बीच आरबीआई गवर्नर ने की कई अहम घोषणाएं

कोविड से बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों के लिए रिजर्व बैंक ने दी 15,000 करोड़ रुपये की नकदी सुविधा

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in