पिछले 24 घण्टे में 3723 कोरोना पॉज़िटिव मिले, 163 लोगों की मृत्यु हुई। मृत्यु की संख्या में लगातार कमी हो रही है।
24 घंटे में 2,98,808 टेस्ट किए गए। अब तक कुल मिलाकर 4,73,62,430 टेस्ट किए जा चुके हैं। रिकवरी दर बढ़कर 94.7% हो गया है।
अब तक 1,31,80,187 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई जा चुकी है और 35,63,047 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी लगाई जा चुकी है। 1 जून से हम 18-45 साल के लोगों का वैक्सीनेशन 75 ज़िलों में शुरू होगी।
गर्भवती महिलाओं के लिए कोविड का टीका उपलब्ध नहीं है। सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए कोविड वैक्सीन देने की अनुमति नहीं दी है। जिन महिलाओं के छोटे बच्चे हैं और वे स्तनपान कराती हैं, वे भी इस वैक्सीन को ले सकती है।
प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट निरंतर कम हुआ है और रिकवरी बढ़ी है। उत्तर प्रदेश का रिकवरी रेट आज 94% से ज़्यादा है और पॉजिटिविटी रेट क़रीब 3% है।
अभी प्रदेश के 23 जनपदों में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों हेतु वैक्सीनेशन अभियान युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है। 01 जून से सभी 75 जनपदों में इस वैक्सीनेशन अभियान को विस्तार दिया जाएगा।
अभी प्रदेश के 23 जनपदों में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों हेतु वैक्सीनेशन अभियान युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है।
01 जून से सभी 75 जनपदों में इस वैक्सीनेशन अभियान को विस्तार दिया जाएगा: #UPCM श्री @myogiadityanath जी
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 25, 2021
#UPCM श्री @myogiadityanath जी ने आज जनपद मीरजापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, गुरसण्डी में स्थित कोविड वैक्सीनेशन केन्द्र का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने वैक्सीन की डोज लगवाने आए लाभार्थियों से संवाद भी किया। pic.twitter.com/8s6d9UCVXE
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 25, 2021
शहर हो या गांव, कोई भी व्यक्ति टेस्ट कराने से परहेज न करे।
वैक्सीन एक सुरक्षा कवच देगी, इसलिए वैक्सीन जरूर लगवाएं: #UPCM श्री @myogiadityanath जी
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 25, 2021