पुलिस ने यहां चिनहट कोतवाली में कॉलोनी से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 लड़कियां हैं। ये सभी असम के नौगांव की रहने वाली हैं। गिरोह का मास्टरमाइंड गोंडा का रहने वाला विवेक है। ये इन लड़कियों की फोटो और वीडियो कस्टमर को व्हाट्सएप पर भेजता था। फिर दाम तय करके लड़कियों को होटल या फिर घर में सर्विस करने के लिए भेजता था।
ACP विभूतिखंड प्रवीण मलिक ने बताया कि ये रैकेट पिछले एक साल से चल रहा था। असम की रहने वाली इन युवतियों को कॉल करके बुलाया जाता था। पुलिस के मुताबिक, इन लड़कियों की शादी टूट चुकी है। पिछले 3 साल से ये लड़कियां यहां लखनऊ में रहती हैं। गैंग का सरगना विवेक गोंडा का रहने वाला है जबकि उसका दूसरा साथी आशा मोहम्मद रायबरेली का रहने वाला है। पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
बीबीडी स्थित ऋषि उद्यान कॉलोनी में सेक्स रैकेट चलने की सूचना स्थानीय लोगों से मिली। बृहस्पतिवार रात को छापा डाला गया तो मौके से पांच युवतियां और दो युवक मिले। मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी मिले। आरोपियों में विवेक सिंह गोंडा के गुलाबगंज मघई पुर और आश मोहम्मद रायबरेली के गोरा रूपई लालू मऊ का रहने वाला है। रैकेट पिछले एक साल से चल रहा था। दोनों युवक इन युवतियों से देह व्यापार करवाते थे। पुलिस ने मौके से दो कारें भी बरामद की हैं।
एसीपी के मुताबिक, आरोपी युवक इन युवतियों की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों को भेजते थे। पांच हजार से 30 हजार तक में रेट तय होने के बाद युवतियों को होटल या ग्राहक के बताए स्थान पर ले जाते थे। पूछताछ में विवेक ने कुबूला कि शादी टूटने के बाद युवतियां चार साल से यहां रह रही हैं।
प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय के मुताबिक, कॉलोनी में 15 हजार रुपये किराए के मकान में रैकेट चल रहा था। आरोपियों को मकान मालिक का नाम नहीं मालूम है। इससे पहले गिरोह जानकीपुरम में सक्रिय था। मकान मालिक को संदेह होने पर आरोपी चिनहट चले आए थे।
पूछताछ में युवतियों ने कुबूला कि वे मड़ियांव में रैकेट चलाने वाली शायरा बानों के जरिए लखनऊ पहुंची थीं। इस बीच उसकी हत्या हो गई तो शायरा और सरगना समीर की करीबी मंशा नाम की महिला ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। समीर और विवेक चोरी की कई वारदातें कर चुके हैं। हाल ही में विभूतिखंड इलाके में आठ मई को हुई चोरी में भी विवेक व समीर का हाथ था।