Saturday, June 21, 2025
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result

जान और जहान के लिए वन धन: शाहपुर की कतकारी जनजाति की कहानी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
5 years ago
in देश
A A

‘लॉकडाउन के दौरान भी आनलाइन बिक्री हो रही है, हम डी-मार्ट के साथ गठबंधन करने और गिलोय को दूरदराज के बाजारों में ले जाने की योजना बना रहे हैं’

एक कुशल नेता के नेतृत्व में कुछ समर्पित लड़कों के एक समूह और सरकारी संगठनों से प्राप्त सक्षमकारी सहायता से क्या-क्या हो सकता है? जाहिर है, बहुत कुछ।

थाणे में शाहपुर की ‘आदिवासी एकात्मिक सामाजिक संस्था ‘ जो गिलोय और अन्य उत्पादों का विपणन करती है, ने एक बार फिर इसे साबित कर दिया है। गिलोय एक चिकित्सकीय पौधा है, जिसके लिए फार्मास्युटिकल कंपनियों से भारी मांग है।

Related articles

इसरो ने सिंगापुर के सात उपग्रहों को निर्धारित कक्षाओं में सफलतापूर्वक किया स्थापित

शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस ले जाना वाला मिशन स्थगित

न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की याचिका पर सुनवाई से न्यायालय का इनकार

नकदी विवाद: जांच समिति की रिपोर्ट में कदाचार साबित, न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को हटाने का प्रस्ताव

विधायक पति अब्‍बास अंसारी से मिलने गयीं निकहत गिरफ्तार, जेल अधीक्षक समेत आठ जेलकर्मी निलंबित

अंतरराष्ट्रीय नौकरियों से जुडी धोखाधड़ी : निजी कंपनी के तीन अधिकारी गिरफ्तार

अमेरिका की कमान ट्रंप के हाथों में; बोले- अब शुरू हुआ अमेरिका का स्वर्ण युग

भारत-पाकिस्तान के दो नेताओं ने सैन्य संघर्ष रोकने का ‘निर्णय’ लिया था : ट्रंप

यह यात्रा तब प्रारंभ हुई जब कातकारी समुदाय का एक युवा सुनील पवार और 10-12 लड़कों की उसकी टीम ने अपने मूल स्थान में राजस्व कार्यालयों में कातकारी जनजातियों के विभिन्न कार्यों को सुगम बनाने का कार्य आरंभ किया। गृह मंत्रालय के वर्गीकरण के अनुसार कातकारी 75 विशिष्ट रूप से निर्बल जनजातीय समूहों में से एक है।

कुछ ऐेसे जनजातीय समुदाय हैं जो प्रौद्योगिकी के कृषि-पूर्व स्तर का उपयोग करते हैं, स्थिर या कम हो रही जनसंख्या वृद्धि का सामना करते हैं, उनमें साक्षरता और आजीविका का स्तर अत्यधिक निम्न है। 18 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में ऐसे 75 समूहों की पहचान की गई है और उन्हें विशिष्ट रूप से निर्बल जनजातीय समूहों (पीवीटीजीएस) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

युवा सुनील पवार और उसके मित्रों ने गिलोय को स्थानीय बाजारों में बेचने का यह उद्यम आरंभ किया। श्री अरुण पानसरे नामक एक भले और सह्रदय व्यक्ति ने उनके प्रयासों को देखा और उन्हें उनका कार्यालय खोलने के लिए एक स्थान की पेशकश की। जैसे ही उन्होंने बाजार क्षेत्र के निकट स्थित एक कार्यालय से काम करना आरंभ किया, अधिक से अधिक जनजातियों को इसके बारे में जानकारी मिलने लगी और वे उनके साथ जुड़ने लगे।

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/1GRVL.PNG

      इस बीच, सुनील पवार ने महाराष्ट्र सरकार की नोडल एजेंसी-एसटी कल्याण विभाग के सहयोग से भारत सरकार के जनजातीय मामले मंत्रालय के ट्रिफेड द्वारा संचालित प्रधानमंत्री वन धन योजना का एक विज्ञापन देखा।

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/26271.png

सुनील उनके पास सहायता मांगने पहुंचा, जो उसे तत्काल मिल गई और जल्द ही गिलोय की मांग में तेजी आ गई। आयुर्वेद में गुडूची नाम से विख्यात गिलोय का उपयोग औषधियों में होता है, जिससे विभिन्न प्रकार के बुखारों (वायरल बुखार, मलेरिया आदि) तथा मधुमेह में उपयोग में लाया जाता है। यह अर्क रूप, पाउडर रूप या क्रीम के रूप में उपयोग में लाया जाता है।

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/3TI7A.png

      श्री पवार कहते हैं, ‘ अपने आपको केवल स्थानीय बाजारों तथा फार्मा कंपनियों तक सीमित न रख कर, हमारी योजना डी-मार्ट जैसे बड़े रिटेल चेनों की सहायता से गिलोय को दूर दराज के बाजारों तक ले जाने की है। हमने एक वेबसाइट भी बनाई है। लॉकडाउन की अवधि के दौरान भी ऑनलाइन बिक्री हो रही है। सरकार हमें पास जारी करने के लिए सामने आ रही है, जिससे कि ऊपज का परिवहन किया जा सके और बिना किसी बाधा के बेचा जा सके।’

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/4Z53Y.png
http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/5UXO4.png

      शाहपुर की आदिवासी एकात्मिक सामाजिक संस्था द्वारा किए गए प्रयासों को सुनील द्वारा समन्वित किया गया, जिससे कि न केवल ऊपज के लिए बाजार को विस्तारित किया जा सके बल्कि अन्य वन उत्पादों में भी विविधीकृत किया जा सके। उन्होंने सात प्रकार के समिधा (ज्यादातर लकड़ियों से निर्मित्त बलिदान का चढ़ावा) का संग्रह करना और उन्हें बेचना आरंभ कर दिया है, जिसकी पेशकश पूजा करने के दौरान हवन के लिए की जाती है।

      महाराष्ट्र सरकार के तहत शबरी आदिवासी वित महामंडल के प्रबंध निदेशक श्री नितिन पाटिल ने कहा, ‘ शबरी आदिवासी वित महामंडल की योजना उनकी ऊपज के लिए बैकवार्ड एवं फारवर्ड लिंकेजों की स्थापना करने में इन एसएचजीएस को प्रशिक्षित करने की है। बैकवार्ड लिंकेजों में हम जनजातीयों को प्रशिक्षित करेंगे कि किस प्रकार वे बिना गिलोय की दीर्घकालिक उपलब्धता को प्रभावित किए गिलोय की तुड़ाई करेंगे, जिससे वे अधिक समय तक उपलब्ध रहेंगे। उन्हें इसके पौधरोपण का तरीका भी सिखाया जाएगा। फारवर्ड लिंकेजों में, हम उन्हें विभिन्न उत्पादों के निर्माण में गिलोय को प्रसंस्कृत करने में प्रशिक्षित करेगे जिससे कि उन्हें इसका बेहतर मूल्य प्राप्त हो सके।

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/6GI2L.png

श्री पाटिल ने बताया कि प्रधान मंत्री वन धन योजना इन एसएचजी को कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराती है, जिससे कि उन्हें अपनी ऊपज को हड़बड़ी में न बेचना पड़े। इसके अतिरिक्त, वे जनजातियों को उनकी ऊपज के लिए तत्काल भुगतान भी कर सकते हैं, जिससे इन जनजातियों को नियमित आय पाने में काफी सहायता प्राप्त हो जाती है।

पुनश्च:

महाराष्ट्र का कोई युवा जो आदिवासी एकात्मिक सामाजिक संस्था जैसी कोई कार्यकलाप करने का इच्छुक है, दिशानिर्देश और सहायता के लिए सुश्री रुतुजा पनगांवकर से 8879585123 पर संपर्क कर सकता है।

पृष्ठभूमि

प्रधान मंत्री वन धन योजना (पीएमवीडीवाई) गौण वन ऊपज (एमएफपी) के लिए एक खुदरा विपणन आधारित मूल्य वर्द्धन योजना है, जिसका उद्वेश्य वन स्थित जनजातियों को स्थानीय रूप से उनकी आय को ईष्टतम बनाना है। इस कार्यक्रम के तहत लगभग 300 सदस्यों के एमएफपी आधारित जनजातीय समूह/उद्यमों का गौण वन ऊपज (एमएफपी) के संग्रहण, मूल्य वर्द्धन, पैकेजिंग एवं विपणन के लिए गठन किया जाता है।

ये जनजातीय उद्यम वन धन एसएचजी के रूप में होंगे जो 15 से 20 सदस्यों का एक समूह होगा और ऐसे 15 एसएचजी समूहों को लगभग 300 सदस्यों के वन धन विकास केंद्र (वीडीवीकेएस) के एक वृहद समूह में संघबद्ध किया जाएगा।

ट्रिफेड एमएफपी के मूल्य वर्द्धन कार्य को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें माडल व्यवसाय योजनाओं, प्रसंस्करण योजनाओं तथा उपककरणों की संभावित सूची उपलब्ध कराने के माध्यम से वीडीवीके की सहायता करेगा। ये विवरण ट्रिफेड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराये जाएंगे।

Previous Post

UP: आइसोलेशन वॉर्ड में मोबाइल बैन के आदेश पर बरसे अखिलेश यादव

Next Post

एचआईएल (इंडिया) ईरान को टिड्डी नियंत्रण कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से तैयार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

Related Posts

अयोध्या में कलेक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ सहायक श्रीमती गीता देवी के निधन पर हुआ शोक व्यक्त, DM फरियादियों की समस्याओ से हो रहे रूबरू!
अयोध्या

अयोध्या में कलेक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ सहायक श्रीमती गीता देवी के निधन पर हुआ शोक व्यक्त, DM फरियादियों की समस्याओ से हो रहे रूबरू!

पालिका अध्यक्ष ने ज़िलाधिकारी से नगरपालिका परिषद रुदौली में किसी अन्य अधिशासी अधिकारी को नियुक्त करने की मांग की
अयोध्या

अयोध्या: रुदौली में SDM के कई दिनों से न्यायालय और तहसील मुख्यालय न आने से अधिवक्ताओं ने जताया आक्रोश

महिंद्रा फाइनेंस के वाहन ऋण कारोबार में 150 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
अयोध्या

अयोध्या में आधार संशोधन कराने के बहाने महिला के खाते से निकाले 49 हज़ार, महिला ने पुलिस में दी तहरीर

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से दो साल की बच्ची का अपहरण
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से दो साल की बच्ची का अपहरण

टीआरएस सांसद के बेटे से चाकू दिखा कर लूटपाट
उत्तर प्रदेश

संत कबीर नगर में युवक की धारदार हथियार से हत्या

रामपुर में व्यक्ति ने अपने बेटे की मंगेतर से शादी की
उत्तर प्रदेश

रामपुर में व्यक्ति ने अपने बेटे की मंगेतर से शादी की

गुप्त अभियानों में लंबे समय से निशाने पर रहे हैं परमाणु वैज्ञानिक, इजराइल ने उजागर की यह सच्चाई
Featured

गुप्त अभियानों में लंबे समय से निशाने पर रहे हैं परमाणु वैज्ञानिक, इजराइल ने उजागर की यह सच्चाई

Israeli PM Netanyahu बोले- Hamas के ‘आखिरी समय में कुछ शर्तों से पीछे हटने’ के कारण संघर्ष-विराम रुका
अंतराष्ट्रीय

इजराइल-ईरान युद्ध का एक सप्ताह पूरा, संघर्ष रोकने के लिए नए कूटनीतिक प्रयास शुरू

Load More
Next Post

एचआईएल (इंडिया) ईरान को टिड्डी नियंत्रण कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से तैयार

डिजिटल इंडिया की सफलता गरीब और विकासशील देशों के लिए आशा की किरण: कॉमनवेल्थ महासचिव

जैव विविधता : भारतीय संस्कृति का एक अनिवार्य हिस्सा

राष्ट्रपति ने ईद उल फित्र की पूर्व संध्या पर बधाई दी

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in