स्वास्थ्य मंत्रालय व गृह मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में आज कोरोना वायरस को लेकर नई जानकारियां दीं। इस दौरान गृह मंत्रालय ने कहा कि विदेश से भारतीयों को लाने की प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगी। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में अब तक सबसे अधिक 3900 मामले सामने आए हैं।
पिछले 24 घंटे में अब तक सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं।
24 घंटे में 3900 मामले सामने आए हैं।
पिछले 24 घंटे में 195 लोगों की मौत हुई।
पिछले 24 घंटे में 1020 लोग स्वस्थ हुए हैं।
अब तक कुल 12,726 लोग स्वस्थ हुए।
रिकवरी रेट 27.41 फीसदी हुआ।
पीपीई किट्स के इस्तेमाल को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है।
आज मंत्री समूह की बैठक हुई जिसमें ऑक्सीजन, मास्क, पीपीई किट की उपलब्धता पर चर्चा हुई।
इसमें आरोग्य सेतु एप को बढ़ावा देने पर भी बात हुई।
कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई बहुत जिम्मेदारी से लड़नी होगी।
हम सबको अपने तौर-तरीकों में बदलाव करना होगा।
कुछ राज्यों द्वारा मामलों की पुष्टि में देरी हुई इसीलिए आज मौत के आंकड़े ज्यादा दिखाई दिए।
हम सभी राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
: