Sunday, May 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

‘व्हाइट हाउस’ सुरक्षा जांच चौकी के पास गोलीबारी; हमलावर की मौत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 24, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
‘व्हाइट हाउस’ सुरक्षा जांच चौकी के पास गोलीबारी; हमलावर की मौत

वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की सुरक्षा जांच चौकी के पास अधिकारियों पर गोलीबारी करने वाले एक व्यक्ति की सुरक्षाकर्मियों की जवाबी कार्रवाई में मौत हो गई है। ‘यूएस सीक्रेट सर्विस’ ने यह जानकारी दी।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आसपास गोलीबारी की पिछले एक महीने में यह तीसरी घटना थी।

कानून प्रवर्तन एजेंसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में बताया कि सेवनटींथ स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू इलाके में मौजूद हमलावर ने पूर्वी समयानुसार शाम छह बजे के कुछ देर बाद ‘‘अपने बैग से हथियार निकाला’’ और गोलीबारी शुरू कर दी। एजेंसी ने बताया कि ‘सीक्रेट सर्विस’ के अधिकारियों ने जवाबी गोलीबारी की जिसमें संदिग्ध घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

एक कानून प्रवर्तन अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि संदिग्ध की पहचान 21 वर्षीय नासिरे बेस्ट के रूप में हुई है।

Join Our Whatsapp Group

‘डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया’ अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, बेस्ट को जुलाई 2025 में उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब उसने बिना अनुमति के ‘व्हाइट हाउस’ की एक अन्य जांच चौकी में प्रवेश करने की कोशिश की थी। उस समय उसने अधिकारियों के रुकने के आदेशों का पालन नहीं करते हुए ‘‘दावा किया था कि वह ईसा मसीह है’’ और उसने कहा था कि वह गिरफ्तार होना चाहता है।

मामले में प्रारंभिक सुनवाई हुई थी और उसे ‘‘मुकदमे पर सुनवाई से पहले दूर रहने का आदेश’’ जारी किया गया था। इस तरह के आदेश में आरोपी को आमतौर पर मुकदमे से पहले किसी व्यक्ति या क्षेत्र के पास नहीं जाने का निर्देश दिया जाता है।

पिछले एक महीने में यह तीसरी बार है जब राष्ट्रपति के पास गोलीबारी हुई। इससे पहले अप्रैल में व्हाइट हाउस संवाददाता संघ के रात्रिभोज और मई की शुरुआत में वाशिंगटन मोन्यूमेंट के पास ऐसी घटनाएं हुई थीं।

शनिवार को हुई घटना के दौरान एक राहगीर को भी गोली लगी है लेकिन कानून प्रवर्तन के एक अधिकारी ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि वह संदिग्ध द्वारा शुरू में चलाई गई गोलियों से घायल हुआ या अधिकारियों द्वारा की गई गोलीबारी के दौरान उसे गोली लगी।

‘सीक्रेट सर्विस’ ने कहा कि इस दौरान उसका कोई अधिकारी घायल नहीं हुआ और ट्रंप सुरक्षित हैं। ट्रंप घटना के समय ‘व्हाइट हाउस’ में मौजूद थे। ट्रंप का पहले न्यू जर्सी स्थित अपने गोल्फ क्लब में सप्ताहांत बिताने का कार्यक्रम था लेकिन उन्होंने शुक्रवार को अपनी योजना बदलकर ‘व्हाइट हाउस’ में ही रहने का फैसला किया।

‘व्हाइट हाउस’ में शनिवार को मौजूद पत्रकारों ने कई गोलियां चलने की आवाज सुनाई देने की सूचना दी और उन्हें संवाददाता सम्मेलन कक्ष के भीतर जाने को कहा गया।

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया पर कहा कि एजेंसी के कर्मी मौके पर मौजूद हैं और ‘‘जैसे ही संभव होगा, हम लोगों को जानकारी देंगे।

यह स्थान उस जगह के पास है जहां पिछले साल नवंबर में एक बंदूकधारी ने ‘वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड’ के दो सदस्यों पर घात लगाकर हमला किया था। उस हमले में अमेरिकी सेना की विशेषज्ञ सारा बेकस्ट्रॉम (20) की मौत हो गई थी तथा स्टाफ सार्जेंट एंड्रयू वुल्फ गंभीर रूप से घायल हुए थे।

Tags: ‘व्हाइट हाउस’ सुरक्षा जांच चौकी
Previous Post

कुशीनगर में वन दरोगा पर लकड़ी ठेकेदार और उसके साथियों ने किया हमला

Next Post

फाल्टा पुनर्मतदान: पांच दौर की गणना के बाद भाजपा को बढ़त

Next Post
राघोपुर में तेजस्वी, छपरा में खेसारी लाल और महुआ में तेज प्रताप पीछे; अलीनगर में मैथिली ठाकुर आगे

फाल्टा पुनर्मतदान: पांच दौर की गणना के बाद भाजपा को बढ़त

Recent Posts

  • गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की जमीयत की मांग पर मुस्लिम संगठन लामबंद
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने इबोला प्रकोप के बीच राज्यों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश
  • IPL 2026 MI vs RR: रॉयल्स की नजर प्लेऑफ में जगह बनाने पर, जीत के साथ विदा लेने की कोशिश करेगा मुंबई
  • संभल में अवैध मजार पर चला बुलडोजर, 80 बीघा भूमि भी हुई कब्जा मुक्त
  • फाल्टा पुनर्मतदान: पांच दौर की गणना के बाद भाजपा को बढ़त

Recent Comments

  1. what is the best dose of topamax for weight loss on T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज, मुंबई में शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच
  2. finpecia tablet on T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज, मुंबई में शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच
  3. orlistat cost on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा
  4. fincar 5mg on एलएनजी आपूर्ति बाधित होने के बाद अदाणी-टोटल गैस ने औद्योगिक गैस की कीमतें तीन गुना बढाई
  5. stendra generic on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in