Related articles
सीतापुर जिले के सदरपुर थाना इलाके में दो छात्रों की लड़ाई के बाद एक छात्र ने प्रधानाचार्य पर गोलियां बरसा दी। छात्र ने तीन राउंड गोलियां चलाई जो प्रधानाचार्य को लग गईं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधानाचार्य को बिसवा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रधानाचार्य की हालत नाजुक बताई जा रही है।
शनिवार सुबह करीब सात बजे प्रधानाचार्य राम सिंह वर्मा विद्यालय के बाहर बन रही दुकानों की देखरेख कर रहे थे। इस दौरान गुरविंदर सिंह अपने बस्ते में असलहा लेकर आया और राम सिंह वर्मा के ऊपर गोलियां चला दी। पहली गोली उनको छूते हुए निकल गई। इसके बाद वे विद्यालय की ओर भागे तो गुरविंदर ने दूसरी गोली उनके सिर पर मारी और तीसरी गोली उनके पेट पर मार दी।
इसी दौरान कॉलेज का स्टाफ भी मौके पर आ गया। इसे देखकर गुरविंदर वहां से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बिसवा सीएससी फिर जिला अस्पताल भर्ती कराया है। जहां प्रधानाचार्य की हालत नाजुक बताई जा रही है। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपी छात्र की तलाश की जा रही है।
— Sitapur Police (@sitapurpolice) September 24, 2022