छत्तीसगढ़, जांजगीर जिले में 10 साल का बच्चा खेलने के दौरान बोरवेल में गिर गया है। फिलहाल राहुल को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। पाइप के माध्यम से राहुल का ऑक्सीजन दिया जा रहा है। बोरवेल से राहुल की आवाज और उसकी हलचल पूरी तरह सुनाई और दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद हैं।
पिहारिद गांव का राहुल साहू (10) पिता लाला साहू रोज की तरह दोपहर में घर के पीछे अपनी ही बाड़ी में खेल रहा था। दोपहर 2 बजे के बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है। परिजन भी इस बात से बेखबर थे। पता चला है कि उन्हें इस बारे में तब पता चला, जब घर के ही कुछ लोग बाड़ी की तरफ गए। उस दौरान राहुल के रोने की आवाज आ रही थी। गड्ढे के पास जाकर देखने पर पता चला कि आवाज अंदर से आ रही है।
प्रशासन की टीम ने कैमरे के माध्यम से उसकी तस्वीर ली है। तस्वीर में उसके सिर का हिस्सा मूवमेंट करता नजर आ रहा है। प्रशासन ने गड्ढे के बगल से जेसीबी की मदद से खुदाई शुरू कर दी है। अब तक करीब 10 फीट गड्ढा बगल से खोद लिया गया है। प्रशासन की टीम की तरफ से लगातार प्रयास जारी है कि उसे सही सलामत जल्दी निकाल लिया जाए।
जांजगीर-चांपा जिले के पिहारिद गांव में बोरवेल में गिरे 10 वर्षीय बालक राहुल को सुरक्षित निकालने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद हैं।आइए हम सब मिलकर ईश्वर से राहुल की कुशलता और बचाव अभियान की सफलता की प्रार्थना करते हैं।
– मुख्यमंत्री@bhupeshbaghel pic.twitter.com/7gZn0ZUIEV— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) June 10, 2022