Saturday, February 4, 2023
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
Subscribe
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result
Home देश

भारत : मल्टी-वेवलेंथ स्पेस ऑब्जर्वेटरी “एस्ट्रोसैट” ने पृथ्वी से 9.3 बिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक आकाशगंगा से अत्यधिक-यूवी प्रकाश का पता लगाया

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
2 years ago
in देश
भारत : मल्टी-वेवलेंथ स्पेस ऑब्जर्वेटरी “एस्ट्रोसैट” ने पृथ्वी से 9.3 बिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक आकाशगंगा से अत्यधिक-यूवी प्रकाश का पता लगाया

अंतरिक्ष मिशनों में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के तौर पर भारतीय खगोलविदों ने ब्रह्मांड में सबसे दूर स्थित सितारों की आकाशगंगाओं में से एक की खोज की है।

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डोनर) राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि भारत की पहली मल्टी-वेवलेंथ स्पेस ऑब्जर्वेटरी “एस्ट्रोसैट” ने पृथ्वी से 9.3 बिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक आकाशगंगा से अत्यधिक-यूवी प्रकाश का पता लगाया है। एयूडीएफएस01 नामक इस आकाशगंगा की खोज इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (आईयूसीएए) पुणे के डॉ. कनक साहा के नेतृत्व में खगोलविदों के एक समूह ने की थी।

इस मौलिक खोज के महत्व और विशिष्टता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ब्रिटेन से प्रकाशित होने वाली एक शीर्ष अंतरराष्ट्रीय पत्रिका “नेचर एस्ट्रोनॉमी” में इसके बारे में बताया गया है। भारत का एस्ट्रोसैट/यूवीआईटी इस अनूठी उपलब्धि को हासिल करने में इसलिए सक्षम रहा क्योंकि यूवीआईटी डिटेक्टर में पृष्ठभूमि का शोर अमेरिका स्थित नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप की तुलना में काफी कम है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को एक बार फिर दुनिया के सामने यह साबित कर दिखाने के लिए बधाई दी है कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारत की क्षमता एक विशिष्ट स्तर पर पहुंच गई है, जहां हमारे वैज्ञानिक अब दुनिया के अन्य हिस्सों में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को संकेत दे रहे हैं और रास्ता दिखा रहे हैं। प्रोफेसर श्याम टंडन के अनुसार, ये शानदार स्पेशियल रेज़ोल्यूशन और ऊंची संवेदनशीलता दरअसल एक दशक से भी अधिक समय तक की गई वैज्ञानिकों की यूवीआईटी कोर टीम की कड़ी मेहनत को एक सम्मान है।

आईयूसीएए के निदेशक डॉ. सोमक राय चौधरी के अनुसार, यह खोज इस संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण सुराग है कि ब्रह्मांड के अंधकार के युग कैसे समाप्त हुए और ब्रह्मांड में प्रकाश हुआ करता था। उन्होंने कहा कि हमें यह जानने की जरूरत है कि यह कब शुरू हुआ था, लेकिन प्रकाश के सबसे शुरुआती स्रोतों को खोजना बहुत कठिन रहा है।

यहां पर उल्लेख करना आवश्यक है कि यह खोज करने वाली भारत की पहली अंतरिक्ष वेधशाला एस्ट्रोसैट को मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान 28 सितंबर, 2015 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा प्रक्षेपित किया गया था। इसे इसरो के पूर्ण समर्थन के साथ आईयूसीएए के पूर्व एमेरिटस प्रोफेसर श्याम टंडन के नेतृत्व में एक टीम द्वारा विकसित किया गया था।

Related

Previous Post

WATCH महाराष्ट्र: नासिक के इगतपुरी में एक मादा तेंदुआ ने एक झोपड़ी में 4 शावकों को जन्म दिया

Next Post

SushantSinghRajputDeathCase : (NCB) ने मुंबई के बांद्रा से अब्दुल बसित परिहार, मुंबई से ज़ैद विलात्रा को गिरफ्तार किया!

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

Related Posts

आजमगढ़ में कार पलटने से तीन लोगों की मौत

उन्नाव में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 3, 2023

उन्‍नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को दो कारों की...

अयोध्या डीआईओएस समेत शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले

यूपी में थोक के भाव आईपीएस/PPS अधिकारियों के तबादले, सौंपी गई नई जिम्मेदारी, पढ़े

by Atul Srivastav
February 3, 2023

लखनऊ, इस समय देश में तबादलों का दौर अपनी चरम सीमा पर चल रहा है।...

लखनऊ: जगत गुरु परमहंस आचार्य माल परिसर में पहुचकर शुद्धीकरण मन्त्र पढ़कर पवित्र किया मॉल

अयोध्या में शालिग्राम V/s शिलाखंड: परमहंस आचार्य व साधू-संत बोले- शालिग्राम शिला ना चले हथौड़ा; की मांग, काले राम मंदिर ही भगवान श्रीराम का वास्तविक रूप!? राम मंदिर में प्रतिष्ठित करे

by Atul Srivastav
February 3, 2023

अयोध्या में नेपाल से आई शिलाओं से मूर्ति बनाने का विरोध भी शुरू हो गया...

Video, Watch अयोध्या का कितना दिव्य व भव्य होगा भगवान श्रीरामलला का अयोध्या का रेलवे स्टेशन; IITF2022 के हॉल नंबर-5

अयोध्या में तीन रेलवे स्टेशन बनेगे अमृत स्टेशन; जल्द होगा कटरा दर्शननगर स्टेशन तक बाईपास लाइन का निर्माण कार्य, वंदेभारत चलाने की तैयारी

by Atul Srivastav
February 3, 2023

अयोध्या, जिले के तीन रेलवे स्टेशन अयोध्या, दर्शननगर व भरतकुंड जल्द ही अमृत स्टेशन का...

Akhilesh Yadav के काफ‍िले  की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग जख्मी

Akhilesh Yadav के काफ‍िले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग जख्मी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 3, 2023

हरदोई, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले का एक्सीडेंट हो...

Photo अयोध्या: DIG/SSP ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर ली सलामी

Photo अयोध्या: DIG/SSP ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर ली सलामी

by Atul Srivastav
February 3, 2023

अयोध्या, आज DIG/SSP मुनिराज जी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया व सलामी ली गयी एवं परेड में एक...

बिहार में अनोखा मामला: एग्जाम देने गया लड़का हो गया बेहोश, 500 लड़कियां बनी वजह

बिहार में अनोखा मामला: एग्जाम देने गया लड़का हो गया बेहोश, 500 लड़कियां बनी वजह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 3, 2023

बिहार में एक फरवरी को इंटर की परीक्षा का आयोजन हुआ। इस परीक्षा के पहले...

सपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य को कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से उम्मीदवार बनाया

रामचरितमानस’ पर टिप्पणी को लेकर ग्वालियर में मौर्य, अन्य के खिलाफ प्राथमिकी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 3, 2023

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हिंदू महासभा की शिकायत पर ‘रामचरितमानस’ को लेकर टिप्पणी करने...

Load More
Next Post
SushantSinghRajputDeathCase : (NCB) ने मुंबई के बांद्रा से अब्दुल बसित परिहार, मुंबई से ज़ैद विलात्रा को गिरफ्तार किया!

SushantSinghRajputDeathCase : (NCB) ने मुंबई के बांद्रा से अब्दुल बसित परिहार, मुंबई से ज़ैद विलात्रा को गिरफ्तार किया!

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र : लेआउट और मंदिर का नक्शा प्रस्तुत किया, दोनों नक्शे पास, विकास प्राधिकरण के खाते में जमा हुए 2 करोड़ 11 लाख 33 हज़ार 184 रुपये

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र : लेआउट और मंदिर का नक्शा प्रस्तुत किया, दोनों नक्शे पास, विकास प्राधिकरण के खाते में जमा हुए 2 करोड़ 11 लाख 33 हज़ार 184 रुपये

सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने PUBG और 118 अन्य मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है।

सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने PUBG और 118 अन्य मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है।

वित्‍त मंत्रालय : प्रिन्टिंग, सभी कैलेंडर, डायरी, शेड्यूलर और इसी तरह की अन्य सामग्री रोक

वित्‍त मंत्रालय : प्रिन्टिंग, सभी कैलेंडर, डायरी, शेड्यूलर और इसी तरह की अन्य सामग्री रोक

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in