आज यूपी सरकार के मंत्री सतीश महाना की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दो दिन पहले ही कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। सतीश महाना ने खुद ही टि्वट कर इसकी जानकारी दी है।
यूपी सरकार के मंत्री सतीश महाना ने खुद ही टि्वट कर इसकी जानकारी दी है। औद्योगिक मंत्री सतीश महाना ने कहा है कि शुक्रवार को मैने अपना कोविड टेस्ट कराया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले कुछ दिनों में सम्पर्क में आने वाले लोग अपनी जांच करा लें। मैंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1,22,277 सैंपल्स की जांच की गई, जिसमें कोरोना वायरस संक्रमितों के 5,447 नए मामले सामने आए हैं। यह कुल जांच का 4.4 फीसद है। कोरोना के एक्टिव मामलों की कुल संख्या 52,651 है। अब राज्य में कुल कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2,15,582 पहुंच गया है। पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके लोग 1,57,879 हैं। यानी प्रदेश में अब तक 73 फीसद रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 77 और लोगों की मौत के साथ अब तक कुल 3294 लोगों की जान यह खतरनाक वायरस ले चुका है। अब तक प्रदेश में कुल 52,02,557 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।
महिला U19 T20 World Cup में छाया बेटियों का जलवा, इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को हराकर जीता खिताब
भारतीय महिला टीम के फाइनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करने के बाद खिताब जीत लिया...