Friday, February 3, 2023
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
Subscribe
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result
Home अंतराष्ट्रीय

भारत सरकार : ‘अनलॉक 4’ 30 सितंबर तक लागू के दिशा निर्देशों की घोषणा!

राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश की सरकारें केंद्र सरकार के परामर्श के बिना कंटेनमेंट जोन को छोड़कर किसी भी स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन नहीं लगाएंगी

Atul Srivastav by Atul Srivastav
2 years ago
in अंतराष्ट्रीय, उत्तर प्रदेश, देश
भारत सरकार : ‘अनलॉक 4’ 30 सितंबर तक लागू के दिशा निर्देशों की घोषणा!

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने कंटेनमेंट जोनों से बाहर के क्षेत्रों में ज्यादा गतिविधियों को खोलने के लिए आज नए दिशानिर्देश जारी किए। अनलॉक-4, जो 1 सितंबर, 2020 से लागू होगा, में गतिविधियों को फिर से खोलने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। आज जारी किए गए नए दिशानिर्देश राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से प्राप्त फीडबैक और संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के साथ व्यापक परामर्श पर आधारित हैं।

नए दिशानिर्देशों की मुख्य विशेषताएं-

गृह मंत्रालय के साथ परामर्श पर आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए)/रेल मंत्रालय (एमओआर) द्वारा 7 सितंबर, 2020 से श्रेणीबद्ध तरीके से मेट्रो रेल के संचालन की अनुमति दी जाएगी। इस संबंध में एमओएचयूए की ओर से मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की जाएगी।
सामाजिक/शैक्षिक/खेल/मनोरंजन/सांस्कृतिक/धार्मिक/राजनीतिक कार्यक्रमों और अन्य जनसमूह में 100 लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति 21 सितंबर, 2020 से दी जाएगी। हालांकि इस दौरान लोगों के लिए चेहरे पर मास्क लगाना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, थर्मल स्कैनिंग का प्रावधान और हैंड वॉश या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा।
ओपन एयर थिएटर को खोलने के लिए 21 सितंबर 2020 से अनुमति दे दी जाएगी।
राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ व्यापक परामर्श के बाद यह फैसला किया गया है कि स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान छात्रों और नियमित कक्षाओं के लिए 30 सितंबर, 2020 तक बंद रहेंगे। ऑनलाइन/दूरस्थ शिक्षा की अनुमति जारी रहेगी और इसे प्रोत्साहित किया जाएगा। हालांकि कंटेनमेंट जोनों से बाहर के इलाकों में 21 सितंबर, 2020 से निम्नलिखित गतिविधियों की अनुमति होगी, जिसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) द्वारा एसओपी जारी की जाएगी।
राज्य / केंद्रशासित प्रदेश कंटेनमेंट जोनों से बाहर के क्षेत्रों में 50 फीसदी अध्यापकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को ऑनलाइन पढ़ाने/टेली काउंसलिंग और संबंधित कार्य के लिए विद्यालय आने की अनुमति दे सकते हैं।
कंटेनमेंट जोनों से बाहर के क्षेत्रों में स्वैच्छिक आधार पर कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को अपने स्कूल जाने की इजाजत दी जा सकती है। इसके लिए अध्यापक उनका मार्गनिर्देशन कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों के माता-पिता/अभिभावकों की लिखित सहमति जरूरी होगी।
राष्ट्रीय कौशल विकास निगम या राज्य कौशल विकास मिशनों या भारत सरकार के दूसरे मंत्रालयों या राज्य सरकारों के पास पंजीकृत राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), अल्पकालिक प्रशिक्षण केंद्रों में कौशल या उद्यमिता प्रशिक्षण की अनुमति दी जाएगी।
राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु उद्योग विकास संस्थान (एनआईईएसबीयूडी), राष्ट्रीय उद्यमिता संस्थान (आईआईई) और उनके प्रशिक्षण प्रदाताओं को भी अनुमति दी जाएगी।

उच्च शिक्षण संस्थानों में केवल रिसर्च स्कॉलरों (पीएचडी) और तकनीकी व पेशेवर कोर्स के परास्नातक विद्यार्थियों जिन्हें प्रयोगशाला/प्रयोगात्मक कार्यों के लिए जरूरत हो, उन्हें हालात के आकलन और राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में कोविड-19 के असर को ध्यान में रखते हुए एमएचए से परामर्श के बाद उच्च शिक्षा विभाग (डीएचई) द्वारा अनुमति दी जाएगी।

कंटेनमेंट जोनों से बाहर निम्नलिखित को छोड़कर सभी गतिविधियों को इजाजत दी जाएगी:
सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर (ओपन एयर थिएटर को छोड़कर) और ऐसे अन्य स्थल बंद रहेंगे।
गृह मंत्रालय द्वारा दी गई अनुमति को छोड़कर अन्य अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्राएं स्थगित रहेंगी।
कंटेनमेंट जोनों में लॉकडाउन सख्ती के साथ 30 सितंबर, 2020 तक प्रभावी रहेगा।
संक्रमण की श्रृंखला को प्रभावी ढंग से तोड़ने के लिए एमओएचएफडब्ल्यू के दिशानिर्देशों के तहत कंटेनमेंट जोन का सीमांकन जिले के अधिकारियों द्वारा सूक्ष्म स्तर पर किया जाएगा। इन कंटेनमेंट जोनों में सख्त कंटेनमेंट उपाय किए जाएंगे और केवल आवश्यक गतिविधियों की ही अनुमति होगी।
कंटेनमेंट जोनों के भीतर सख्त परिधि नियंत्रण बनाए रखा जाएगा और केवल आवश्यक गतिविधियों का अनुमति दी जाएगी।
इन कंटेनमेंट जोनों के बारे में संबंधित जिलाधिकारियों और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के द्वारा वेबसाइट पर जानकारी दी जाएगी और सूचना एमओएचएफडब्ल्यू के साथ भी साझा की जाएगी।
कंटेनमेंट जोनों के बाहर राज्य कोई लॉकडाउन नहीं लगा सकेंगे

राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश की सरकारें केंद्र सरकार के साथ परामर्श किए बगैर कंटेनमेंट जोनों के बाहर कोई भी स्थानीय लॉकडाउन (राज्य/जिला/सब-डिविजन/शहर के स्तर पर) लागू नहीं कर सकेंगी।

राज्य के भीतर और एक राज्य से दूसरे राज्य में आवाजाही पर कोई पाबंदी नहीं

राज्य के भीतर और एक राज्य से दूसरे राज्य में लोगों की आवाजाही या सामानों को ले जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। इस तरह की आवाजाही के लिए कोई अलग अनुमति/मंजूरी/ई-परमिट की जरूरत नहीं होगी।
कोविड-19 प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय निर्देश

कोविड-19 प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय निर्देशों का पूरे देश में पालना करना जारी रहेगा, जिसमें सामाजिक दूरी को सुनिश्चित किया जा सके। दुकानों को ग्राहकों के बीच पर्याप्त शारीरिक दूरी बनाए रखना जरूरी होगा। एमएचए राष्ट्रीय निर्देशों के प्रभावी कार्यान्वयन की निगरानी करेगा।
जोखिम वाले लोगों की सुरक्षा

जल्दी संक्रमण की चपेट में आने वाले व्यक्तियों जैसे 65 साल की उम्र से अधिक, पहले से गंभीर रूप से बीमार लोगों, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को हर घर पर ही रहने की सलाह दी जाती है जबतक कि बहुत जरूरी या स्वास्थ्य संबंधी जरूरत न हो।
आरोग्य सेतु का इस्तेमाल

आरोग्य सेतु मोबाइल एप्लीकेशन के इस्तेमाल को आगे भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
एमएचए गाइडलाइंस को देखने के लिए यहां क्लिक करें

    सामाजिक / शैक्षणिक / खेल / मनोरंजन / सांस्कृतिक / धार्मिक / राजनीतिक समारोह और अन्य मण्डली को 100 व्यक्तियों की अधिकतम क्षमता के साथ 21 सितंबर से अनुमति दी जाएगी : भारत सरकार https://t.co/6Ay4D1RDrQ

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2020

      #UNLOCK4 निम्नलिखित गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों को कंटेनमेंट जोन के बाहर अनुमति दी जाएगी:
      (i) सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर (ओपन-एयर थिएटर को छोड़कर) और इसी तरह के स्थान।
      (ii) MHA द्वारा अनुमति के अलावा अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा

      — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2020

      Related

Previous Post

जम्मू :सांबा सेक्टर में 450 फीट लंबी एक सुरंग मिली!

Next Post

अयोध्या, आज 83 कोरोना के आये नए केस! कोरोना पाजिटिव की संख्या हुई 810, अयोध्या के समाजसेवी आगे बड़े?

Atul Srivastav

Atul Srivastav

Related Posts

Ayodhya में राम जन्मभूमि पर बम ब्लास्ट की धमकी, पुलिस अलर्ट, एफआईआर दर्ज

Ayodhya में राम जन्मभूमि पर बम ब्लास्ट की धमकी, पुलिस अलर्ट, एफआईआर दर्ज

by Atul Srivastav
February 2, 2023

अयोध्या में रामकोट स्थित रामलला सदन मंदिर में रहने वाले एक युवक जो प्रयागराज माघ...

Ayodhya में आज: वर्षो-वर्षो बाद ससुराल से लौटे प्रभुश्रीराम; नेपाल ने दिया दिव्य शालिग्राम का तोहफा, नगरवासियों का स्वागत

Ayodhya में आज: वर्षो-वर्षो बाद ससुराल से लौटे प्रभुश्रीराम; नेपाल ने दिया दिव्य शालिग्राम का तोहफा, नगरवासियों का स्वागत

by Atul Srivastav
February 2, 2023

अयोध्या स्थित रामजन्मभूमि पर बन रहे मंदिर के लिए नेपाल से प्राचीन शालीग्राम भेजे गये...

यूपी में विज्ञापन संख्या-50 असिस्टेंट प्रोफेसर के चयनितों से 20 तक मांगे गए अभिलेख

यूपी में विज्ञापन संख्या-50 असिस्टेंट प्रोफेसर के चयनितों से 20 तक मांगे गए अभिलेख

by Atul Srivastav
February 2, 2023

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने विज्ञापन संख्या-50 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर पद...

अयोध्या में दिव्यांग बच्ची की बनी मददगार समाजसेवी अधिवक्ता श्वेताराज, मदद का किया आव्हन? मदद!

अयोध्या में दिव्यांग बच्ची की बनी मददगार समाजसेवी अधिवक्ता श्वेताराज, मदद का किया आव्हन? मदद!

by Atul Srivastav
February 2, 2023

अयोध्या,  पिछले 2 महीने से जिला चिकित्सालय में एक दिव्यांग बच्ची को उसके माता-पिता अस्पताल...

Whatapp समूह का संचालक किसी सदस्य की आपत्तिजनक पोस्ट के लिए जिम्मेदार नहीं : उच्च न्यायालय

भारत में लाखों Whatsapp अकाउंट हुए बंद, आईटी नियम और वॉट्सऐप की पॉलिसी का उल्लंघन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 2, 2023

भारत के भीतर व्हाट्सप्प की स्वामित्व वाली मेटा कंपनी ने बड़ा एक्शन लिया हैं। मेटा...

अपना दल (एस) विधायक का निधन, महज 40 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

अपना दल (एस) विधायक का निधन, महज 40 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 2, 2023

मिर्जापुर, छानबे विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक राहुल कोल का बृहस्पतिवार को...

जाने किस नेता ने उगला जहर: “रामायण में सब बकवास, लगे किताब पर बैन, बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री सनातन को दफना रहें”

स्वामी प्रसाद का बयानं: श्रीरामचरित मानस की आपत्तिजनक टिप्पणी संशोधित या प्रतिबंधित नहीं होने तक चलता रहेगा अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 2, 2023

लखनऊ,  श्रीरामचरित मानस पर टिप्पणी को लेकर विवादों से घिरे समाजवादी पार्टी (सपा) के विधान...

बिहार में सत्याग्रह एक्सप्रेस की 18 बोगियां बिना इंजन पटरी पर दौड़ी

बिहार में सत्याग्रह एक्सप्रेस की 18 बोगियां बिना इंजन पटरी पर दौड़ी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 2, 2023

बिहार के बेतिया में मझौलिया स्टेशन के पास आज (2 फरवरी) सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के...

Load More
Next Post
कोविड-19 : डीसीजीआई ने सीरम इंस्टीट्यूट,पुणे द्वारा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी वैक्सीन के क्लिनिकल परीक्षण II+III चरण के परीक्षणों को मंजूरी दी

अयोध्या, आज 83 कोरोना के आये नए केस! कोरोना पाजिटिव की संख्या हुई 810, अयोध्या के समाजसेवी आगे बड़े?

महाराष्ट्र: एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती उनके आवास से बैंक ले गई?

महाराष्ट्र: रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती CBI द्वारा पूछताछ के बाद मुंबई के DRDO गेस्ट हाउस से निकले। CBI ने उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में तलब किया था।

वित्‍त मंत्रालय : सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2020-21 (सीरीज V) – निर्गम मूल्य जारी

वित्‍त मंत्रालय : जुलाई 2020 का ‘जीएसटीआर-2बी’ अब पोर्टल पर उपलब्‍ध

अयोध्या : वि.खं. मिल्कीपुर में संचालित ई-पाठशाला में  बच्चे और अभिभावक की सक्रियता!

अयोध्या : वि.खं. मिल्कीपुर में संचालित ई-पाठशाला में बच्चे और अभिभावक की सक्रियता!

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in